Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 41 राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष सरकारी स्कूलों में किस दिन ‘रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस’ मनाया जाएगा -
  • (अ) 8 फरवरी
  • (ब) 30 जनवरी
  • (स) 21 जनवरी
  • (द) 22 जनवरी
उत्तर : 22 जनवरी
व्याख्या :
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि 22 जनवरी को राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में रामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
प्रश्न 42 हाल ही में जिला कलेक्टर की पहल पर कहाँ नगर निगम में ‘हेरिटेज सेल’ का गठन किया जाएगा -
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि बीकानेर की हवेलियां देश और दुनिया में विशेष पहचान रखती हैं। इनका संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए नगर निगम में हेरिटेज सेल का गठन किया जाएगा। इस सेल की स्वीकृति के बिना किसी हवेली को नुकसान पहुंचाया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
प्रश्न 43 हिन्दी भाषा में बी.टेक इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान कौन-सा है -
  • (अ) MNIT, जयपुर
  • (ब) IIT, जोधपुर
  • (स) MBM विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (द) BITS पिलानी, झुंझुनूँ
उत्तर : IIT, जोधपुर
व्याख्या :
IIT, जोधपुर हिन्दी भाषा में बी.टेक इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करने वाला देश का पहला संस्थान है। IIT, जोधपुर द्वारा यह नई पहल की गई है, ताकि सभी छात्र उस भाषा में प्रभावी ढंग से सीख सकें, जिसमें वे सबसे अधिक सहज हैं।
प्रश्न 44 राजस्थान विधानसभा के डिजिटल म्यूज़ियम का संचालन किस विभाग के द्वारा किया जाएगा -
  • (अ) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
  • (ब) कला एवं संस्कृति विभाग
  • (स) राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग
  • (द) राजस्थान पर्यटन विभाग
उत्तर : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
व्याख्या :
विधान सभा में हुए अनुबंध के तहत अब डिजिटल म्यूजियम का संचालन एवं संधारण राजस्थान विधान सभा के स्वामित्व एवं निर्देशन में विज्ञान एवं प्रौ़द्योगिकी विभाग द्वारा किया जायेगा।
प्रश्न 45 राज्य के किस संस्थान में स्थापित देश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सैनिकों के लिए विशेष फुटवियर डिजाइन किए जा रहे हैं -
  • (अ) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), जोधपुर
  • (ब) राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT), जोधपुर
  • (स) फुटवियर डिज़ाइन एवं विकास संस्थान (FDDI), जोधपुर
  • (द) भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), उदयपुर
उत्तर : फुटवियर डिज़ाइन एवं विकास संस्थान (FDDI), जोधपुर
व्याख्या :
एफडीडीआई के देशभर के केन्द्रों के फुटवियर विशेषज्ञों को यहां विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रश्न 46 प्रसिद्ध ट्रेवल प्लस लीजर मैग्जीन के रीडर्स च्वॉइस अवॉर्ड के तहत किस शहर को दुनिया के टॉप-10 शहरों में दूसरा स्थान मिला है -
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) जयपुर
  • (स) जोधपुर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
ट्रेवल प्लस लीजर ने अमेरिका में वर्ल्ड बेस्ट अवार्ड घोषित किए हैं, जिनमें राजस्थान के उदयपुर को पूरी दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है।
प्रश्न 47 बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी पेरिस पैरालंपिक खेल-2024 में किस खेल में भारत का प्रतिधिनित्व करेंगे -
  • (अ) बैडमिंटन
  • (ब) तैराकी
  • (स) तीरंदाजी
  • (द) मुक्केबाजी
उत्तर : तीरंदाजी
व्याख्या :
बीकानेर के तीरंदाज श्याम सुंदर स्वामी 28 अगस्त से 6 सितंबर तक पेरिस में आयोजित होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारतीय तीरंदाज दल का प्रतिनिधित्व करेंगे ।
प्रश्न 48 एशिया की टॉप-3 न्यूज़ एजेंसियों में पहला स्थान भारत की मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी को प्रदान किया है, इसके फाउंडर कौन है -
  • (अ) मेहुल पुरोहित
  • (ब) शेर मोहम्मद
  • (स) आनंद चौधरी
  • (द) मुकेश माथुर
उत्तर : मेहुल पुरोहित
व्याख्या :
विश्व की सबसे बड़ी आईएएनएस एजेंसी ने एशिया की टॉप-3 पीआर एजेंसियों में पहला स्थान भारत की मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी को प्रदान किया है। प्रथम स्थान पर पहुंची इस मल्टीफेज डिजिटल एजेंसी के फाउंडर व सीइओ बीकानेर के मेहुल पुरोहित हैं।
प्रश्न 49 जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने पौधारोपण के बाद ऑनलाइन जिओ टैगिंग के माध्यम से उनकी निगरानी हेतु कौन-सा एप तैयार किया है -
  • (अ) राज जियो ट्री एप
  • (ब) हरित चित्तौड़ एप
  • (स) जियोपापाराज़ी
  • (द) प्लांटनेट
उत्तर : हरित चित्तौड़ एप
व्याख्या :
हरित चित्तौड़ ऐप वृक्षारोपण अभियानों के लिए वृक्षारोपण संबंधी मार्गदर्शन और निगरानी प्रदान करता है।
प्रश्न 50 जोधपुर व जयपुर में मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट का पदनाम बदलकर क्या किया गया है -
  • (अ) मुख्य जिला मजिस्ट्रेट
  • (ब) मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
  • (स) मुख्य संभागीय मजिस्ट्रेट
  • (द) मुख्य कमिश्नरेट मजिस्ट्रेट
उत्तर : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
व्याख्या :
जोधपुर व जयपुर में मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट का पदनाम बदलकर अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किया गया है।

page no.(5/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.