Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2024 Current Affairs

प्रश्न 41 1 सितंबर, 2024 को सुप्रीम कोर्ट के ध्वज और प्रतीक का अनावरण किसने किया?
  • (अ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • (ब) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • (स) मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़
  • (द) अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी
उत्तर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। उन्होंने सम्मेलन के समापन सत्र को भी संबोधित किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल, भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल एसोसिएशन आदि भी उपस्थित थे। जिला न्यायपालिका का राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर 2024 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित किया गया था। सर्वोच्च न्यायालय के नए अनावरण किए गए झंडे में अशोक चक्र, सर्वोच्च न्यायालय की इमारत और भारत का संविधान शामिल है। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज का रंग नीला है और प्रतीक चिन्ह पर देवनागरी लिपि में ‘भारत का सर्वोच्च न्यायालय’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ अंकित है।
प्रश्न 42 2024 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार किसने जीता -
  • (अ) बोंग जून-हो
  • (ब) हयाओ मियाज़ाकी
  • (स) अकीरा कुरोसावा
  • (द) झांग यिमौ
उत्तर : हयाओ मियाज़ाकी
व्याख्या :
साल 2024 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जापानी फिल्म निर्देशक हयाओ मियाजाकी को मिला है। मियाजाकी की फेमस फिल्म 'प्रिंसेस मोनोनोके','स्पिरिटेड अवे', 'हाउल्स मूविंग कैसल', 'माई नेबर टोटोरो' और 'द बॉय एंड द हेरॉन' हैं। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार रेमन मैग्सेसे अवार्ड फाउंडेशन देता है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है।
प्रश्न 43 गुजरात में कैबिनेट द्वारा स्वीकृत नई सेमीकंडक्टर इकाई की मेजबानी कौन सा शहर करेगा -
  • (अ) सूरत
  • (ब) अहमदाबाद
  • (स) साणंद
  • (द) गांधीनगर
उत्तर : साणंद
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत 3,300 करोड़ की लागत से यह यूनिट कायन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड स्थापित करेगा। इस यूनिट की 60 लाख चिप्स प्रतिदिन बनाने की क्षमता होगी।
प्रश्न 44 सितंबर 2024 से शुरू होने वाले 23वें विधि आयोग के कार्यकाल की अवधि क्या है -
  • (अ) 1 वर्ष
  • (ब) 2 वर्ष
  • (स) 3 वर्ष
  • (द) 4 वर्ष
उत्तर : 3 वर्ष
व्याख्या :
केंद्र ने 23वें विधि आयोग के गठन को अधिसूचित कर दिया। आयोग का कार्यकाल 1 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2027 तक तीन साल की अवधि के लिए होगा। आयोग में एक पूर्णकालिक अध्यक्ष और सदस्य-सचिव सहित चार पूर्णकालिक सदस्य होंगे। कानूनी मामलों के विभाग के सचिव और विधायी विभाग के सचिव पैनल के पदेन सदस्य होंगे। आयोग में पाँच अंशकालिक सदस्य हो सकते हैं। सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के सेवारत न्यायाधीश विधि आयोग के अध्यक्ष और सदस्य होंगे।
प्रश्न 45 कौन सा मंत्रालय दिल्ली हाट में 14 दिवसीय प्रदर्शनी “छाप” का समर्थन कर रहा है -
  • (अ) संस्कृति मंत्रालय
  • (ब) वस्‍त्र मंत्रालय
  • (स) पर्यटन मंत्रालय
  • (द) शिक्षा मंत्रालय
उत्तर : वस्‍त्र मंत्रालय
व्याख्या :
वस्‍त्र मंत्रालय के सहयोग से राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान द्वारा आयोजित 14 दिवसीय प्रदर्शनी छाप दिल्ली हाट में शुरू हुई। मंत्रालय ने कहा है कि यह प्रदर्शनी संस्‍थान के विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों और कारीगरों के बीच रचनात्मक सहयोग को दर्शाती है। इस प्रदर्शनी में देश भर से आये कारीगरों, हथकरघा बुनकरों और डिजाइनरों ने 160 से अधिक स्टॉल लगाए हैं।
प्रश्न 46 हाल ही में (सितम्बर 2024 में) किसानों के लिए कैबिनेट द्वारा स्वीकृत सात परियोजनाओं की कुल लागत कितनी है -
  • (अ) ₹12,000 करोड़
  • (ब) ₹14,235 करोड़
  • (स) ₹10,500 करोड़
  • (द) ₹15,000 करोड़
उत्तर : ₹14,235 करोड़
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए 14,235 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सात परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने दो हजार आठ सौ 17 करोड़ रुपये की लागत वाले डिजिटल कृषि मिशन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य एवंम पोषण सुरक्षा के लिए तीन हजार नौ सौ 79 करोड़ रुपये के लागत वाली योजना को मंजूरी दी है। यह पहल किसानों को जलवायु परिवर्तन के लिए तैयार करेगी और 2047 तक खाद्य सुरक्षा प्रदान करेगी। सरकार ने दो हजार दो सौ 91 करोड़ रुपये की लागत से कृषि शिक्षा और प्रबंधन को भी मजबूत करने का निर्णय लिया है। इससे कृषि छात्रों और शोधकर्ताओं को वर्तमान चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। मंत्रिमंडल की बैठक में एक हजार सात सौ दो करोड रुपये की लागत से पशुधन स्वास्थ्य और उसकी जनसंख्‍या बढाने की योजना को भी मंजूरी दी गई। इस निर्णय का उद्देश्य पशुधन और डेयरी से किसानों की आय बढ़ाना है। इसके अलावा एक हजार एक सौ 29 करोड़ रुपये की लागत से बागवानी के सतत विकास कार्यक्रम को भी मंजूरी दी गई।
प्रश्न 47 किस देश के क्राउन प्रिंस ने IIT दिल्ली के अबू धाबी परिसर का उद्घाटन किया -
  • (अ) कतर
  • (ब) सऊदी अरब
  • (स) यूएई
  • (द) बहरीन
उत्तर : यूएई
व्याख्या :
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आधिकारिक तौर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली-अबू धाबी परिसर का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठित आईआईटी ब्रांड को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थापित करना अंतरराष्ट्रीय इंजीनियरिंग शिक्षा के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।
प्रश्न 48 भारतीय नौसेना के P-8I विमान ने फ्रांसीसी नौसेना के साथ किस अभ्यास में भाग लिया -
  • (अ) मिलन
  • (ब) वरुण
  • (स) युद्ध अभ्यास
  • (द) मालाबार
उत्तर : वरुण
व्याख्या :
भारतीय नौसेना का पी-8 आई विमान फ्रांसीसी नौसेना के साथ अभ्यास वरुण के 22वें संस्करण में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुका है। भारतीय नौसेना द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक भारतीय नौसेना के एलीज विमान तैनाती 63 साल बाद हुई है।
प्रश्न 49 133वें डूरंड फुटबॉल कप 2024 के फाइनल में मोहन बागान सुपर जाइंट फुटबॉल क्लब को किस टीम ने हरा दिया?
  • (अ) नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब
  • (ब) केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब
  • (स) इंडियन एयर फोर्स एफटी
  • (द) ईस्ट बंगाल एफसी
उत्तर : नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब
व्याख्या :
गुवाहाटी स्थित नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने फाइनल में एक पेनल्टी शूटआउट में गत विजेता टीम मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) को 4-3 से हराकर अपना पहला डूरंड कप खिताब जीता। एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट के 133 वें संस्करण का फाइनल 31 अगस्त 2024 को विवेकानन्द युवा भारती क्रीड़ांगन, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में खेला गया।।
प्रश्न 50 2024 पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नितेश कुमार किस खेल से संबंधित हैं -
  • (अ) बैडमिंटन एसएल 3 वर्ग में
  • (ब) हाई जंप की टी-47 वर्ग में
  • (स) डिस्कस थ्रो F-56 वर्ग में
  • (द) शूटिंग R-2 में
उत्तर : बैडमिंटन एसएल 3 वर्ग में
व्याख्या :
2 सितंबर पैरालिंपिक गेम्स में भारत के नितेश कुमार ने बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीता है। बैडमिंटन मेंस सिंगल्स की SL3 कैटेगरी में नितेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। योगेश कथुनिया ने मेंस डिस्कस थ्रो F-56 के फाइनल में 42.22 मीटर स्कोर करके सिल्वर मेडल जीता। अवनी लेखरा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है। निषाद कुमार ने मेंस हाई जंप की टी-47 कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है। प्रीति पाल ने 100 मीटर और 200 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर दिलाया, मोना अग्रवाल और रुबिना फ्रांसिस ने एक-एक ब्रॉन्ज जीता।

page no.(5/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.