Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

October 2024 Current Affairs

प्रश्न 41 अक्टूबर 2024 में RBI मौद्रिक नीति समिति के बाहरी सदस्यों में से किसे नियुक्त किया गया -
  • (अ) एस. सुब्रमण्यम
  • (ब) आशिमा गोयल
  • (स) राम सिंह
  • (द) विरल आचार्य
उत्तर : राम सिंह
व्याख्या :
भारत सरकार ने मंगलवार, 1 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में 3 तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार का नाम शामिल हैं। इनके अलावा, MPC में 6 सदस्य हैं, जिनमें से तीन केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंजन शामिल हैं। अभी MPC के बाहरी सदस्यों में प्रोफेसर आशिमा गोयल, प्रोफेसर जयंत वर्मा और नई दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार शशांक भिडे हैं। इनका कार्यकाल इसी हफ्ते खत्म हो रहा है।
प्रश्न 42 किस संगठन ने 2024 में लक्ष्मण श्रेष्ठ को स्‍वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्‍कार से सम्मानित किया -
  • (अ) साहित्य अकादमी
  • (ब) महाराष्ट्र सरकार
  • (स) ललित कला अकादमी
  • (द) राष्ट्रीय आधुनिक कला गैलरी
उत्तर : महाराष्ट्र सरकार
व्याख्या :
जाने माने कलाकार लक्ष्‍मण श्रेष्‍ठ को स्‍वर्गीय वासुदेव गायतोंडे आजीवन उपलब्धि पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाएगा। महाराष्‍ट्र सरकार दृश्‍य कला के क्षेत्र में उल्‍नेखनीय उपलब्धि के लिए यह पुरस्‍कार प्रदान करती है। राज्य के उच्‍च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्‍द्रकांत पाटील ने मंगलवार को यह घोषणा की।
प्रश्न 43 भारतीय नौसेना द्वारा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर केंद्रित कौन सा महत्वपूर्ण वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाता है -
  • (अ) इंडो-पैसिफिक सुरक्षा वार्ता
  • (ब) हिंद-पैसिफिक क्षेत्रीय वार्ता
  • (स) समुद्री सुरक्षा मंच
  • (द) हिंद महासागर शिखर सम्मेलन
उत्तर : हिंद-पैसिफिक क्षेत्रीय वार्ता
व्याख्या :
भारतीय नौसेना का वार्षिक शीर्ष-स्‍तरीय अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद- आई पी आर डी का आयोजन नई दिल्‍ली में होगा। तीन दिन के इस सम्‍मेलन का विषय है हिन्‍द-प्रशांत में संसाधन-भू-राजनीति तथा सुरक्षा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।
प्रश्न 44 किस राजनीतिक रणनीतिकार ने अक्टूबर 2024 में ‘जन सुराज पार्टी’ के गठन की घोषणा की -
  • (अ) अरविंद केजरीवाल
  • (ब) प्रशांत किशोर
  • (स) यशवंत सिन्हा
  • (द) ममता बनर्जी
उत्तर : प्रशांत किशोर
व्याख्या :
राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने पटना में आयोजित एक सभा में अपने संगठन जन सुराज को राजनीतिक स्‍वरूप देते हुए इसे जन सुराज पार्टी बनाने की घोषणा की। पूर्व राजनयिक मनोज भारती को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री किशोर ने घोषणा की कि जन सुराज पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर उम्‍मीदवार खडा करेगी। उन्होंने चार विधानसभा सीटों के लिए आगामी उपचुनाव में भी उम्मीदवार खडे करने की घोषणा की।
प्रश्न 45 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा कब की थी -
  • (अ) 15 अगस्त, 2014
  • (ब) 26 जनवरी, 2014
  • (स) 2 अक्टूबर, 2014
  • (द) 15 अगस्त, 2015
उत्तर : 15 अगस्त, 2014
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को लाल किले से स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की थी। इसके बाद 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत अभियान देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया। स्वच्छ भारत अभियान एक परिवर्तनकारी पहल रही जिसने भारत में स्वच्छता में क्रांति ला दी है, जिससे व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुए हैं। लाखों शौचालय उपलब्ध कराकर, शिशु मृत्यु दर को कम करके और महिलाओं की सुरक्षा में सुधार करके, इस अभियान ने भारतीयों के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है।
प्रश्न 46 ISSF जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में दिव्यांशी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में कौन सा पदक जीता -
  • (अ) कांस्य पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) स्वर्ण पदक
  • (द) कोई पदक नहीं
उत्तर : स्वर्ण पदक
व्याख्या :
पेरू के लीमा में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के चौथे दिन भारतीय निशानेबाज दिव्यांशी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 35 के स्कोर के साथ इटली की क्रिस्टीना मैग्नानी को दो अंकों से हराया। फ्रांस की हेलोइस फोर्रे तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्यांशी के लिए यह दूसरा स्वर्ण पदक था क्योंकि उन्होंने भारत की तेजस्विनी और विभूति भाटिया के साथ मिलकर जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम में चेकिया और जर्मनी से आगे रहते हुए स्वर्ण पदक जीता था।
प्रश्न 47 खो खो विश्व कप 2025 का आयोजन किस देश में होगा -
  • (अ) इटली
  • (ब) फ्रांस
  • (स) भारत
  • (द) अमेरिका
उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारतीय खो खो महासंघ-केकेएफआई और अंतर्राष्ट्रीय खो खो महासंघ ने घोषणा की है कि खो खो विश्व कप 2025 का आयोजन भारत में होगा। इस आयोजन में 6 महाद्वीपों के 24 देश भाग लेंगे जिसमें 16 पुरुष टीमें और कई महिला टीमें हिस्‍सा लेंगी। खो खो विश्व कप का लक्ष्य इस स्वदेशी भारतीय खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।
प्रश्न 48 अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस दिन मनाया जाता है -
  • (अ) 15 अगस्त
  • (ब) 26 जनवरी
  • (स) 2 अक्टूबर
  • (द) 30 जनवरी
उत्तर : 2 अक्टूबर
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस प्रतिवर्ष 02 अक्टूबर को शांति एवं अहिंसा के वैश्विक प्रतीक महात्मा गांधी की जयंती के दिन मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया। यह हमें समाज के निर्माण में अहिंसा की शक्ति की याद दिलाता है। महात्मा गांधी का सत्याग्रह और अहिंसक विरोध आज भी आधुनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी माध्यम है।
प्रश्न 49 वर्ल्ड ग्रीन इकोनॉमी फोरम को हाल ही में (अक्‍टूबर 2024 में) कहां उद्घाटन किया गया -
  • (अ) नई दिल्ली
  • (ब) दुबई
  • (स) मुंबई
  • (द) लंदन
उत्तर : दुबई
व्याख्या :
वर्ल्ड ग्रीन इकोनॉमी फोरम दुबई में लॉन्च किया गया। इसका आयोजन गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है। इसका थीम “वैश्विक कार्रवाई को सशक्त बनाना: अवसरों को खोलना और प्रगति को आगे बढ़ाना” है।
प्रश्न 50 आईएसएसएफ जूनियर 25 मीटर पिस्टल में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता -
  • (अ) दिव्यांशी
  • (ब) आँचल सिंह
  • (स) तेजस्विनी
  • (द) वेदांगी कपूर
उत्तर : दिव्यांशी
व्याख्या :
पेरू के लीमा में आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के चौथे दिन भारतीय निशानेबाज दिव्यांशी ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में 35 के स्कोर के साथ इटली की क्रिस्टीना मैग्नानी को दो अंकों से हराया। फ्रांस की हेलोइस फोर्रे तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्यांशी के लिए यह दूसरा स्वर्ण पदक था क्योंकि उन्होंने भारत की तेजस्विनी और विभूति भाटिया के साथ मिलकर जूनियर महिला 25 मीटर पिस्टल टीम में चेकिया और जर्मनी से आगे रहते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

page no.(5/37)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.