Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs September 2024

प्रश्न 41 राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किस यूनिट का गठन किया जाएगा -
  • (अ) अमृता देवी यूनिट
  • (ब) रानी लक्ष्मीबाई यूनिट
  • (स) कालीबाई यूनिट
  • (द) कालिका यूनिट
उत्तर : कालिका यूनिट
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेंज में दौरा करें एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ मीटिंग करें। सीएम भजनलाल ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर कालिका यूनिट के गठन की कार्रवाई को शीघ्र पूरा किया जाए।
प्रश्न 42 राजस्थान सरकार ने पुलिस बल में महिलाओं हेतु न्यूनतम कितने प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी प्रदान की है -
  • (अ) 25 प्रतिशत
  • (ब) 30 प्रतिशत
  • (स) 50 प्रतिशत
  • (द) 33 प्रतिशत
उत्तर : 33 प्रतिशत
व्याख्या :
राज्य की भजनलाल मंत्रिमंडल ने राज्य पुलिस बल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को मंजूरी दे दी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने राज्य के 70 से 75 वर्ष की आयु के पेंशनभोगियों को पांच प्रतिशत अतिरिक्त भत्ते को भी मंजूरी दी है।
प्रश्न 43 गाँधीनगर, गुजरात में आयोजित री-इन्वेस्ट 2024 में कुल सोलर ऊर्जा क्षमता श्रेणी में राजस्थान को देश में कौन-सा स्थान मिला है -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : पहला
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर महात्मा मंदिर कन्वेंशन एवं एग्जीबिशन सेंटर में चौथी वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और एक्सपो (री-इन्वेस्ट 2024) का उद्घाटन किया। राज्य ने कुल सोलर ऊर्जा क्षमता श्रेणी में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करते हुए देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की श्रेणी में राजस्थान द्वितीय स्थान पर रहा है।
प्रश्न 44 ‘टील कार्बन’ पर पहला भारतीय अध्ययन किस राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित किया गया था -
  • (अ) रणथंभौर
  • (ब) सरिस्का
  • (स) काजीरंगा
  • (द) केवलादेव
उत्तर : केवलादेव
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान के भरतपुर ज़िले में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (KNP) में ‘टील कार्बन’ पर भारत का पहला अध्ययन किया गया। शोध में पाया गया कि मीथेन उत्सर्जन में वृद्धि हुई है, जिसके कारण उत्सर्जन स्तरों को कम करने के लिये विशेष बायोचार का उपयोग करने की सिफारिश की गई है। इसमें जलवायु अनुकूलन और आघात सहनीयता की चुनौतियों से निपटने में आर्द्रभूमि संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। इस पायलट परियोजना का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन चुनौतियों से निपटने के लिये प्रकृति-आधारित समाधान विकसित करना है। टील कार्बन से तात्पर्य अलवण जल (गैर-ज्वारीय) आर्द्रभूमि में संगृहीत कार्बन से है, जिसमें वनस्पति, सूक्ष्मजीवी बायोमास तथा घुले हुए कणिका कार्बनिक पदार्थ शामिल हैं।
प्रश्न 45 17 सितम्बर, 2024 को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस अभियान का शुभांरभ किया है -
  • (अ) सुरक्षित माँ, स्वस्थ बच्चा जागरूकता अभियान
  • (ब) एक पेड़ माँ के नाम अभियान
  • (स) स्वच्छता ही सेवा अभियान
  • (द) प्रखर राजस्थान अभियान
उत्तर : स्वच्छता ही सेवा अभियान
व्याख्या :
माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने 17 सितंबर 2024 को राजस्थान के झुंझुनूं स्थित परमवीर पीरू सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि के तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा-2024’ अभियान का शुभारंभ किया।
प्रश्न 46 1 सितंबर, 2024 तक राजस्थान में PMMVY के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता की बढ़ी हुई राशि क्या है -
  • (अ) ₹6,500
  • (ब) ₹7,500
  • (स) ₹10,000
  • (द) ₹12,000
उत्तर : ₹10,000
व्याख्या :
प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (PMMVY)
राजस्थान सरकार ने 2024-25 में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना (PMMVY) के अन्तर्गत दिव्यांग गर्भवती महिलाओं को प्रथम सन्तान के लिए वर्तमान में दी जा रही राशि 6500 रूपये के स्थान पर 01 सितंबर से बढ़ाकर 10 हजार रूपये की है।
प्रश्न 47 जैसलमेर में रामगढ़ तहसील के लिए कितनी सौर ऊर्जा क्षमता की योजना बनाई गई है -
  • (अ) 150 मेगावाट
  • (ब) 300 मेगावाट
  • (स) 1,000 मेगावाट
  • (द) 3,000 मेगावाट
उत्तर : 3,000 मेगावाट
व्याख्या :
जैसलमेर की रामगढ़ तहसील में 3000 मेगावाट की तथा फतेहगढ़ तहसील में 150 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित की जायेगी।
प्रश्न 48 हाल ही में राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध कौन चुना गया -
  • (अ) भजनलाल शर्मा
  • (ब) रवनीत सिंह बिट्टू
  • (स) अशोक गहलोत
  • (द) गुलाब चंद कटारिया
उत्तर : रवनीत सिंह बिट्टू
व्याख्या :
हाल ही राजस्थान से राज्यसभा उप निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली।
प्रश्न 49 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में जयपुर में किस कार्यक्रम का उद्घाटन किया -
  • (अ) राजस्थान पर्यटन शिखर सम्मेलन
  • (ब) इकोनॉमिक टाइम्स राजस्थान व्यापार शिखर सम्मेलन
  • (स) राजस्थान शिक्षा शिखर सम्मेलन
  • (द) राजस्थान स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन
उत्तर : इकोनॉमिक टाइम्स राजस्थान व्यापार शिखर सम्मेलन
व्याख्या :
हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में इकोनोमिक टाइम्स राजस्थान बिजनेस समिट का उद्घाटन किया।
प्रश्न 50 राजस्थान के किन दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया -
  • (अ) बलजिंदर सिंह बरार और हुकम चंद चौधरी
  • (ब) राजेश कुमार और सीता देवी
  • (स) मोहन लाल और पूजा शर्मा
  • (द) रमेश सिंह और अनीता शर्मा
उत्तर : बलजिंदर सिंह बरार और हुकम चंद चौधरी
व्याख्या :
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के अवसर पर राष्ट्रपति ने राजस्थान के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया।
  1. बलजिंदर सिंह बरार (श्रीगंगानगर)
  2. हुकम चंद चौधरी (बीकानेर)

page no.(5/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.