Rajasthan Current Affairs November 2024
- प्रश्न 41 “ऑपरेशन लाड़ली” का उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) महिला सशक्तिकरण
- (ब) बाल विवाह रोकथाम
- (स) बाल श्रम उन्मूलन
- (द) कन्या भ्रूण हत्या रोकना
उत्तर : बाल विवाह रोकथाम
व्याख्या :
ऑपरेशन लाड़ली 11 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक बाल विवाह को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान।
- प्रश्न 42 सज्जनगढ़ जैविक उद्यान में किस नए जानवर का जोड़ा लाया जा रहा है -
-
- (अ) शेर
- (ब) तेंदुआ
- (स) जिराफ
- (द) बाघ
उत्तर : जिराफ
व्याख्या :
उदयपुर स्थित सज्जनगढ बायाेलॉजिकल पार्क में रेप्टाइल और लाॅयन सफारी के बाद प्रदेश में पहली बार अब जिराफ का जोड़ा लाया जाएगा। मैसूर (कर्नाटक) से भेड़ियों के बदले इन्हें लाया जाएगा। साथ ही सज्जनगढ़ में प्रदेश की दूसरी लॉयन सफारी भी बनकर तैयार हो चुकी है, जल्द ही इसका उद्घाटन किया जायेगा। पहली लॉयन सफारी जयपुर में है। सज्जनगढ़ राजस्थान का पहला बायोलॉजिकल पार्क है। ध्यातव्य है कि प्रदेश का पहला पैंथर रेस्क्यू सेंटर भी यहीं प्रस्तावित है।
- प्रश्न 43 अजमेर दरगाह से संबंधित विवाद में कितने पक्षों को नोटिस जारी किया गया -
-
- (अ) दो
- (ब) तीन
- (स) चार
- (द) पांच
उत्तर : तीन
व्याख्या :
हाल ही अजमेर की एक स्थानीय अदालत ने सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के भीतर शिव मंदिर की मौजूदगी का दावा करने वाले एक दीवानी मुकदमे के संबंध में तीन पक्षों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। सितंबर 2024 में दायर इस मुकदमे में दरगाह के भीतर एक शिव मंदिर के अस्तित्व का दावा किया गया है और मंदिर में पूजा फिर से शुरू करने के निर्देश देने की मांग की गई है। अजमेर दरगाह समिति, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और नई दिल्ली स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का जन्म 1141-42 ई. में ईरान के सिजिस्तान (आधुनिक सिस्तान) में हुआ था। मुइज़ुद्दीन मुहम्मद बिन साम गौर ने तराइन के दूसरे युद्ध (1192) में पृथ्वीराज चौहान को पराजित कर दिया था और दिल्ली में अपना शासन स्थापित कर लिया था, उसके बाद ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती ने अजमेर में रहना और उपदेश देना शुरू कर दिया था।
- प्रश्न 44 ‘मरू उड़ान’ पहल किसके द्वारा शुरू की गई है -
-
- (अ) हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर कानाराम
- (ब) बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी
- (स) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (द) राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी
व्याख्या :
बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी की महिला सशक्तिकरण के लिए अभिनव पहल। 11 तरह के विभिन्न महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू किए गए है।
page no.(5/5)