Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs December 2024

प्रश्न 41 26 दिसंबर 2024 को सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) नरेंद्र मोदी
  • (ब) हरिभाऊ किसनराव बागड़े
  • (स) भजन लाल शर्मा
  • (द) दिया कुमारी
उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को तीसरे वीर बाल दिवस उत्सव के अवसर पर ‘सुपोषित ग्राम पंचायत’ अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित और प्रेरित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी जयपुर में ओटीएस स्थित भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
प्रश्न 42 राजस्थान के किस जिले के भंवरलाल रायका को किसान दिवस पर राष्ट्रीय स्तर का प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बारां
उत्तर : बारां
व्याख्या :
राजस्थान के बारां जिले में स्थित कोयला कस्बे की अमरपुरा बस्ती निवासी भंवरलाल रायका को किसान दिवस पर ऊंट संरक्षण और नस्ल सुधार के लिए करनाल हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय पशु आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो करनाल के अधिकारी अरूण मिश्रा और बी पी मिश्रा ने प्रदान किया। भंवरलाल रायका के पास मालवी नस्ल के लगभग 300 ऊँट है।
प्रश्न 43 जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी चैम्पियनशिप में राजस्थान की स्वाति दूधवाल ने कितने पदक जीते -
  • (अ) 2
  • (ब) 3
  • (स) 4
  • (द) 1
उत्तर : 2
व्याख्या :
राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में राजस्थान की स्वाति दूधवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदक जीते। स्वाति ने कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया,वहीं मिक्स टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
प्रश्न 44 राजस्थान सरकार द्वारा मनचलों पर कार्यवाही करने के लिए महिला कांस्टेबल की किस यूनिट का गठन किया गया है -
  • (अ) महिला शक्ति यूनिट
  • (ब) हाड़ीरानी बटालियन
  • (स) कालिका पेट्रोलिंग यूनिट
  • (द) महिला पेट्रोलिंग यूनिट
उत्तर : कालिका पेट्रोलिंग यूनिट
व्याख्या :
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं और लड़कियों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगी। यूनिट के सदस्य शहर में लगातार गश्त करेंगे।
प्रश्न 45 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 दिसंबर 2024 को राजस्थान में कुल कितनी नई नीतियां लॉन्च कीं -
  • (अ) 5
  • (ब) 7
  • (स) 9
  • (द) 11
उत्तर : 9
व्याख्या :
निवेश को बढ़ावा देने और राज्य के आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से 4 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 9 नीतियां लॉन्च की।
प्रश्न 46 MSME नीति 2024 के तहत कितने नए MSME उद्यम स्थापित किए जाएंगे ;
  • (अ) 10 हजार
  • (ब) 20 हजार
  • (स) 30 हजार
  • (द) 40 हजार
उत्तर : 20 हजार
व्याख्या :
MSME नीति 2024
उद्देश्य: स्थानीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धा करने में सक्षम बनाना।
20 हजार नए MSME उद्यम स्थापित किए जाएंगे।
1 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन।
ऋण पर अतिरिक्त 2% ब्याज अनुदान।
एसएमई एक्सचेंज से धन जुटाने पर 15 लाख तक सहायता।
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर पर 50% या ₹5 लाख तक अनुदान।
क्वालिटी सर्टिफिकेशन व IPR पर 3 लाख तक पुनर्भरण सहायता।
डिजिटल उपकरणों पर ₹50 हजार तक पुनर्भरण।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फीस पर 75% तक पुनर्भरण।
प्रश्न 47 राजस्थान एक ज़िला-एक उत्पाद नीति 2024 का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) कृषि को बढ़ावा देना
  • (ब) ज़िला-विशिष्ट उत्पादों और शिल्पों को बढ़ावा देना
  • (स) खनिज उत्पादन में वृद्धि करना
  • (द) पर्यटन को प्रोत्साहित करना
उत्तर : ज़िला-विशिष्ट उत्पादों और शिल्पों को बढ़ावा देना
व्याख्या :
राजस्थान एक ज़िला-एक उत्पाद नीति 2024
उद्देश्य: स्थानीय उत्पादकों के लिये बुनियादी ढाँचे का निर्माण करके ज़िला-विशिष्ट उत्पादों और शिल्पों को बढ़ावा देना।जिससे कारीगरों, शिल्पकारों, कृषकों और उत्पाद निर्माताओं की आय में वृद्धि होगी।
नए सूक्ष्म उद्यमों के लिए के लिए लागत का 25% मार्जिन मनी सब्सिडी (अधिकतम ₹15 लाख)
नए लघु उद्यमों के लिए के लिए लागत का 15% मार्जिन मनी सब्सिडी (अधिकतम ₹20 लाख)
SC, ST, महिला, दिव्यांग या 35 वर्ष से कम आयु वाले युवा उद्यमियों को अतिरिक्त लाभ (अधिकतम ₹5 लाख)
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में उत्पाद ले जाने वालों को प्रोत्साहन राशि।
1. राजस्थान में प्रदर्शनी के लिए तीन बार तक स्टॉल खर्च ₹50 हजार और दो लोगों का किराया।
2. अन्य राज्यों की प्रदर्शनी में जाने पर दो बार तक स्टॉल खर्च ₹1.50 लाख और दो लोगों का किराया।
3. विदेश में प्रदर्शनी में जाने पर एक बार तक स्टॉल खर्च ₹2 लाख और दो लोगों का हवाई किराया।
प्रश्न 48 राजस्थान पर्यटन इकाई नीति 2024 के तहत कितने वर्षों में ₹100 करोड़ का न्यूनतम निवेश करने पर राजकीय भूमि आवंटन की सुविधा दी जाएगी -
  • (अ) 2 वर्ष
  • (ब) 3 वर्ष
  • (स) 4 वर्ष
  • (द) 5 वर्ष
उत्तर : 3 वर्ष
व्याख्या :
राजस्थान पर्यटन इकाई नीति 2024
इस नीति के माध्यम से पर्यटन से जुड़े निवेशकों व उद्यमियों को आकर्षित करते हुए निजी क्षेत्र में पर्यटन इकाइयों की स्थापना को बढ़ावा दिया गया है।
रोज़गार सृजन के लिये पारिस्थितिकी पर्यटन और विरासत पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा।
नए पर्यटन मॉडलों का समावेश:
इको टूरिज्म यूनिट, फिल्म सिटी, हेरिटेज रेस्टोरेंट, होटल हाउसिंग, इनडोर/आउटडोर प्ले जोन, एकीकृत पर्यटन विलेज, मोटल/वे-साइड सुविधाएं, रिसोर्ट हाउसिंग, ग्रामीण पर्यटन इकाई, पर्यटन स्टार्टअप्स।
निवेश प्रोत्साहन:
चिन्हित स्थानों पर न्यूनतम ₹100 करोड़ का 3 वर्षों में निवेश करने वाली परियोजनाओं को राजकीय भूमि आवंटन।
भूमि आवंटन में विशेष सुविधा:
पर्यटन इकाई से जुड़ी या उसके अंदर आने वाली राजकीय भूमि को उनकी मालिकाना भूमि के 10% तक कृषि या आवासीय डीएलसी दरों पर आवंटन की सुविधा।
आर्थिक प्रोत्साहन:
नई पर्यटन इकाईयों को स्टाम्प ड्यूटी, कन्वर्जन चार्ज, डवलपमेंट चार्ज एवं भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 100% छूट।
प्रश्न 49 राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024 के अनुसार 2030 तक राजस्थान में अक्षय ऊर्जा की क्षमता कितनी गीगावाट तक बढ़ेगी -
  • (अ) 100 गीगावाट
  • (ब) 110 गीगावाट
  • (स) 125 गीगावाट
  • (द) 150 गीगावाट
उत्तर : 125 गीगावाट
व्याख्या :
राजस्थान एकीकृत स्वच्छ ऊर्जा नीति 2024
उद्देश्य:सौर, पवन और ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के माध्यम से राजस्थान को नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी के रूप में स्थापित करना।
इस नीति के माध्यम से प्रदेश में अक्षय ऊर्जा, बायोमास एवं वेस्ट टू एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण (पंप भंडारण, बैटरी भंडारण) परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
2030 तक अक्षय ऊर्जा क्षमता 125 गीगावाट तक बढ़ेगी।
प्रश्न 50 राजस्थान खनिज नीति 2024 का उद्देश्य 2029-30 तक खनिज क्षेत्र का GDP में योगदान कितने प्रतिशत तक बढ़ाना है -
  • (अ) 4%
  • (ब) 5%
  • (स) 6%
  • (द) 7%
उत्तर : 5%
व्याख्या :
राजस्थान खनिज नीति 2024
लागू: 9 दिसंबर 2024
लक्ष्य: प्रदेश की GDP में खनिज क्षेत्र की वर्तमान 3.4% की भागीदारी को वर्ष 2029-30 तक 5% और 2046-47 तक 8% तक बढ़ाना।

page no.(5/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.