Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs February 2025

प्रश्न 41 अजमेर में किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर क्या रखा गया -
  • (अ) महर्षि दयानंद सरस्वती विश्रांति गृह
  • (ब) अजय मेरु
  • (स) वरुण विश्राम स्थल
  • (द) पुष्कर विश्राम स्थल
उत्तर : महर्षि दयानंद सरस्वती विश्रांति गृह
व्याख्या :
वासुदेव देवनानी के निर्देशों पर अजमेर में ब्रिटिश शासनकाल के प्रतीक माने जाने वाले स्थलों के नाम बदले गए. किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदलकर “महर्षि दयानंद सरस्वती विश्रांति गृह” रखा गया, ऐतिहासिक फॉयसागर झील अब “वरुण सागर झील” के नाम से पहचानी जाएगी, वहीं होटल खादिम का नाम बदलकर “होटल अजय मेरु” कर दिया गया है।
प्रश्न 42 भीलवाड़ा महोत्सव 2025 की थीम क्या थी -
  • (अ) अटूट धागे, संस्कृति
  • (ब) राजस्थान की विरासत
  • (स) ग्रामीण संस्कृति और परंपरा
  • (द) कला और शिल्प
उत्तर : अटूट धागे, संस्कृति
व्याख्या :
आयोजन: 7 फरवरी 2025
इसकी थीम: अटूट धागे,संस्कृति।
प्रश्न 43 भारत और मिस्र के बीच आयोजित संयुक्त विशेष बल अभ्यास का नाम क्या था -
  • (अ) सुदर्शन शक्ति
  • (ब) साइक्लोन-III
  • (स) विजय प्रहार
  • (द) रण शक्ति
उत्तर : साइक्लोन-III
व्याख्या :
हाल ही भारत और मिस्र के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास “साइक्लोन-III” बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।
प्रश्न 44 राजस्थान में क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन 2025 का आयोजन किस शहर में किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) बीकानेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
17 फरवरी 2025 को जयपुर में संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जबकि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्रश्न 45 राजस्थान के कोटा जिले में अमोनिया गैस रिसाव किस प्लांट से हुआ -
  • (अ) हिंदुस्तान जिंक
  • (ब) चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (CFCL)
  • (स) राजस्थान केमिकल फैक्ट्री
  • (द) बिरला सीमेंट
उत्तर : चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (CFCL)
व्याख्या :
राजस्थान के कोटा ज़िले के गड़ेपान गाँव के पास चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (CFCL) प्लांट से अमोनिया गैस लीक हो गई। इस गैस के रिसाव से सरकारी स्कूल के छात्र बीमार पड़ गए। अमोनिया गैस (NH₃) नाइट्रोजन और हाइड्रोजन का यौगिक है। यह एक रंगहीन गैस है जिसकी गंध तीखी और तीव्र होती है।
प्रश्न 46 बाजरा अनुसंधान संस्थान की स्थापना कहां की गई है -
  • (अ) जोधपुर
  • (ब) कोटा
  • (स) गुड़ामालानी, बाड़मेर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : गुड़ामालानी, बाड़मेर
व्याख्या :
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बाड़मेर जिले में गुड़ामालानी स्थित बाजरा अनुसंधान संस्थान के स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अन्न किसान मेला में भाग लिया।
प्रश्न 47 अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन 18-19 फरवरी 2025 को किस शहर में आयोजित किया गया -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) उदयपुर
  • (स) जोधपुर
  • (द) बीकानेर
उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
18-19 फरवरी 2025 को राजस्थान के उदयपुर में दूसरा अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मलेन जल शक्ति मंत्रालय के तत्त्वाधान में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय था “भारत@2047- जल सुरक्षित राष्ट्र”, जो प्रधानमंत्री के विकसित, जल-सुरक्षित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
प्रश्न 48 राजस्थान में “सक्षम 2025” अभियान का आयोजन किस मंत्रालय द्वारा किया गया -
  • (अ) जल शक्ति मंत्रालय
  • (ब) गृह मंत्रालय
  • (स) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  • (द) पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर : पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
व्याख्या :
राज्यपाल ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और तेल एवं गैस कंपनियों द्वारा आयोजित संरक्षण क्षमता “सक्षम” 2025 का उद्घाटन किया। सौर ऊर्जा में राजस्थान प्रथम स्थान पर है और पवन ऊर्जा में तीसरे स्थान पर
प्रश्न 49 डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम पर आयोजित बाणेश्वर मेला मुख्यतः किस भगवान को समर्पित है -
  • (अ) भगवान विष्णु
  • (ब) भगवान शिव
  • (स) भगवान ब्रह्मा
  • (द) भगवान कृष्ण
उत्तर : भगवान शिव
व्याख्या :
गरपुर ज़िले के बेणेश्वर धाम पर बेणेश्वर मेले का 8 से 12 फरवरी 2025 तक आयोजन किया गया। इसे “आदिवासियों का कुंभ मेला” कहा जाता है। बाणेश्वर महादेव (भगवान शिव) को समर्पित। यह मेला वास्तव में दो मेलों का संयोजन है - एक शिव मंदिर में और दूसरा विष्णु मंदिर में आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 50 ‘नक्शा प्रोजेक्ट’ किस योजना के तहत शुरू किया गया है -
  • (अ) प्रधानमंत्री आवास योजना
  • (ब) डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम
  • (स) स्मार्ट सिटी मिशन
  • (द) ग्रामीण विकास योजना
उत्तर : डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम
व्याख्या :
डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा संचार राज्य मंत्री डॉ चन्द्रशेखर पेम्मसानी द्वार ने 18 फरवरी को ‘नक्शा पायलट प्रोजेक्ट की देशव्यापी लॉन्चिंग की। यह पहल डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम के तहत केंद्रीय भूमि संसाधन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।

page no.(5/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.