Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 401 किस बीमा कंपनी ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) 2024 के लिए ग्लोबल मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) रैंकिंग में 6वां स्थान (शीर्ष 100 वैश्विक कंपनियों में से) हासिल किया है -
  • (अ) भारतीय जीवन बीमा निगम
  • (ब) टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (स) SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
  • (द) ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
उत्तर : टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
व्याख्या :
भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (टाटा एआईए) ने 2024 के लिए ग्लोबल मिलियन डॉलर राउंड टेबल (एमडीआरटी) रैंकिंग में 6वां स्थान (शीर्ष 100 वैश्विक कंपनियों में से) हासिल किया है।
प्रश्न 402 जुलाई 2024 में, चंद्रयान-3 मिशन टीम ने अंतरिक्ष अन्वेषण में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए _______________ द्वारा प्रस्तुत 2024 के लिए प्रतिष्ठित विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार जीता।
  • (अ) बाह्य अंतरिक्ष मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय
  • (ब) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री संघ
  • (स) राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन
  • (द) अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ
उत्तर : अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री संघ
व्याख्या :
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रयान-3 मिशन टीम ने अंतरिक्ष अन्वेषण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री महासंघ (आईएएफ) द्वारा 2024 के लिए प्रतिष्ठित विश्व अंतरिक्ष पुरस्कार जीता।
प्रश्न 403 हाल ही में (जुलाई 2024 में) एस्टोनिया के नए प्रधान मंत्री (पीएम) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) क्रिस्टन मिशल
  • (ब) जॉन रामसे स्विनी
  • (स) मिखाइल व्लादिमीरोविच मिशुस्टिन
  • (द) हल्ला टॉमसडॉटिर
उत्तर : क्रिस्टन मिशल
व्याख्या :
23 जुलाई 2024 को एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने मध्यमार्गी रिफॉर्म पार्टी के अध्यक्ष क्रिस्टन मिशल को एस्टोनिया के नए प्रधान मंत्री (पीएम) के रूप में शपथ दिलाई।
प्रश्न 404 किस अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) ग्रहों की सुरक्षा के उद्देश्यों के लिए क्षुद्रग्रह अपोफिस का अध्ययन करने के लिए 2028 में ‘रैपिड अपोफिस मिशन फॉर स्पेस सेफ्टी (रामसेस)’ लॉन्च करने की अपनी योजना की घोषणा की है-
  • (अ) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
  • (ब) यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए)
  • (स) राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन (नासा)
  • (द) चीन राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए)
उत्तर : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए)
व्याख्या :
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने घोषणा की है कि वह 2028 में एक ग्रह रक्षा मिशन, ‘रैपिड अपोफिस मिशन फॉर स्पेस सेफ्टी (रामसेस)’ को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी के निकट वस्तु (एनईओ) क्षुद्रग्रह 99942 अपोफिस का अध्ययन करना है।
प्रश्न 405 राष्ट्रपति भवन में ‘दरबार हॉल’ का नया नाम क्या है -
  • (अ) रिपब्लिक हॉल
  • (ब) गणतंत्र मंडप
  • (स) अशोक मंडप
  • (द) डेमोक्रेसी हॉल
उत्तर : गणतंत्र मंडप
व्याख्या :
राष्ट्रपति भवन में स्थित ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर क्रमश: ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ कर दिया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति का कार्यालय और आवास, राष्ट्र का प्रतीक है और लोगों की अमूल्य विरासत है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘दरबार हॉल’ राष्ट्रीय पुरस्कारों की प्रस्तुति जैसे महत्वपूर्ण समारोहों और उत्सवों का स्थल है। ‘दरबार’ शब्द का तात्पर्य भारतीय शासकों और अंग्रेजों के दरबार और सभाओं से है। भारत के गणतंत्र बनने के बाद, यानी ‘गणतंत्र’ के बाद इसकी प्रासंगिकता खत्म हो गई।
प्रश्न 406 किसने बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम के दूसरे चरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया -
  • (अ) इसरो
  • (ब) डीआरडीओ
  • (स) भारतीय सेना
  • (द) एचएएल
उत्तर : डीआरडीओ
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 24 जुलाई, 2024 को चरण- II बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस लक्ष्य मिसाइल को एलसी-IV धामरा से शाम 1620 बजे प्रतिद्वंद्वी बैलिस्टिक मिसाइल की नकल करते हुए लॉन्च किया गया था, जिसे भूमि और समुद्र पर तैनात हथियार प्रणाली रडार द्वारा पता लगाया गया था और एडी इंटरसेप्टर प्रणाली को सक्रिय किया गया। चरण- II एडी एंडो-वायुमंडलीय मिसाइल को आईटीआर, चांदीपुर में एलसी-III से शाम 1624 बजे लॉन्च किया गया था। उड़ान परीक्षण ने लंबी दूरी के सेंसर, कम विलंबता संचार प्रणाली एवं एमसीसी और एडवांस इंटरसेप्टर मिसाइलों से युक्त संपूर्ण नेटवर्क केंद्रित युद्ध हथियार प्रणाली को मान्य करते हुए सभी परीक्षण उद्देश्यों को पूरी तरह से पूरा किया। इस परीक्षण ने 5000 किलोमीटर श्रेणी की बैलिस्टिक मिसाइलों से बचाव के लिए राष्ट्र की स्वदेशी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
प्रश्न 407 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारतीय सेना ने मंगोलिया में किस बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लिया -
  • (अ) कोबरा गोल्ड
  • (ब) खान क्वेस्ट
  • (स) युद्ध अभ्यास
  • (द) मालाबार
उत्तर : खान क्वेस्ट
व्याख्या :
भारतीय सेना की टुकड़ी मंगोलिया के उलानबटोर में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 27 जुलाई से 9 अगस्‍त तक चलेगा। 40 सैनिकों की इस टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मद्रास रेजिमेंट की बटालियन द्वारा किया जा रहा है। एक महिला अधिकारी और दो महिला सैनिक भी इस दल में शामिल हैं।
प्रश्न 408 हाल ही में (जुलाई 2024 में) नई दिल्ली में ‘मॉडल स्किल लोन स्कीम’ का शुभारंभ किसने किया -
  • (अ) निर्मला सीतारमण
  • (ब) राजनाथ सिंह
  • (स) जयंत चौधरी
  • (द) पीयूष गोयल
उत्तर : जयंत चौधरी
व्याख्या :
कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने नई दिल्ली में ‘मॉडल कौशल ऋण योजना’ का शुभारंभ किया। इस योजना का लक्ष्य भविष्य के लिए देश के तैयार कार्यबल को सशक्त बनाना है। योजना के अंतर्गत देश के 25 हजार युवाओं को शिक्षा और कौशल बढाने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। श्री चौधरी ने कहा कि नई योजना के अंतर्गत ऋण राशि की सीमा बढ़ाकर साढे सात लाख रुपये कर दी गई है। पहले यह राशि डेढ लाख रुपये थी।
प्रश्न 409 पर्यावरण राज्य मंत्री के अनुसार भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत हिस्सा वन-आच्छादित है -
  • (अ) 21.71%
  • (ब) 23.45%
  • (स) 19.32%
  • (द) 18.56%
उत्तर : 21.71%
व्याख्या :
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के अनुसार, देश का कुल वन क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है। यह जानकारी राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 22 जुलाई 2024 को लोकसभा में दी। राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2021 के हवाले से यह जानकारी दी। भारत की वन स्थिति रिपोर्ट ‘भारतीय वन सर्वेक्षण’ जो देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है, द्वारा द्विवार्षिक रूप से तैयार की जाती है। भारतीय वन सर्वेक्षण केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत आती है। देश में सबसे अधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है जहां राज्य का 77,493 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनाच्छादित है।
प्रश्न 410 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस द्वीप के नए डीजीपी एच.जी.एस. धालीवाल बने हैं -
  • (अ) लक्षद्वीप
  • (ब) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  • (स) सिक्किम
  • (द) पुडुचेरी
उत्तर : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
व्याख्या :
25 जुलाई को गृह मंत्रालय ने हरगोबिंदर सिंह धालीवाल को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया डिप्टी जनरल ऑफ पुलिस (DGP) नियुक्त किया। उन्हें DGP देवेश चंद्र श्रीवास्तव की जगह नियुक्ति मिली है।

page no.(41/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.