Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 411 हाल ही में (जून 2024 में) नोएडा फिल्म सिटी निर्माण के लिए यमुना प्राधिकरण के साथ किसने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) अनिल कपूर
  • (ब) बोनी कपूर
  • (स) यश चोपड़ा
  • (द) करण जौहर
उत्तर : बोनी कपूर
व्याख्या :
नोएडा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया। बोनी कपूर और आशीष भूटानी की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स ने 31 जनवरी को फिल्म सिटी के लिए बोली जीती थी। पहले चरण में करीब 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा।
प्रश्न 412 PEN पिंटर पुरस्कार 2024 किसने जीता -
  • (अ) सलमान रुश्दी
  • (ब) अरुंधति रॉय
  • (स) विक्रम सेठ
  • (द) झुम्पा लाहिड़ी
उत्तर : अरुंधति रॉय
व्याख्या :
ब्रिटिश लाइब्रेरी ने भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय को पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। पेन पिंटर पुरस्कार की शुरुआत 2009 में हुई थी, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की याद में शुरू किया गया था। अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को मेघालय में हुआ था।
प्रश्न 413 किस राज्य सरकार ने होसुर में एक नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की घोषणा की -
  • (अ) केरल
  • (ब) कर्नाटक
  • (स) तमिलनाडु
  • (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने होसुर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की। राज्य सरकार होसुर में लगभग 2,000 एकड़ में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है। नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना लगभग 3 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।
प्रश्न 414 हाल ही में (जून 2024 में) राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) अमित शाह
  • (ब) पीयूष गोयल
  • (स) जे.पी. नड्डा
  • (द) निर्मला सीतारमण
उत्तर : जे.पी. नड्डा
व्याख्या :
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किया गया है। श्री नड्डा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह ली, जिन्होंने हाल ही में लोकसभा चुनाव जीता और 24 जून को संसद के निचले सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली।
प्रश्न 415 1 जुलाई, 2024 से एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस के नए एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) दीपक पारेख
  • (ब) आदित्य पुरी
  • (स) अनुज त्यागी
  • (द) रितेश कुमार
उत्तर : अनुज त्यागी
व्याख्या :
निजी क्षेत्र के सामान्य बीमाकर्ता HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस ने 1 जुलाई, 2024 से प्रभावी अनुज त्यागी को अपना नया प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की।
प्रश्न 416 न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के सीएमडी के रूप में हाल ही में (जून 2024 में) किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) गिरिजा सुब्रमण्यन
  • (ब) अजय त्यागी
  • (स) एस. रवि
  • (द) डी. शिव कुमार
उत्तर : गिरिजा सुब्रमण्यन
व्याख्या :
सरकार ने गिरिजा सुब्रमण्यन को भारत के सबसे बड़े सामान्य बीमाकर्ता न्यू इंडिया एश्योरेंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया है। वह 19 जून, 2024 से सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने तक या अगले आदेश तक इस पद पर रहेंगी।
प्रश्न 417 हाल ही में (जून 2024 में) ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में किसे फिर से नियुक्त किया गया -
  • (अ) शशि थरूर
  • (ब) सैम पित्रोदा
  • (स) राहुल गांधी
  • (द) कपिल सिब्बल
उत्तर : सैम पित्रोदा
व्याख्या :
26 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने विवादित बयानों के बाद 8 मई को पद से इस्तीफा दिया था।
प्रश्न 418 हाल ही में (जून 2024 में) किस राज्य बैठक में निर्णय लिया है कि राज्य के मंत्री अब अपने वेतन और भत्ते पर आयकर का भुगतान खुद करेंगे -
  • (अ) राजस्थान
  • (ब) गुजरात
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) महाराष्ट्र
उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि राज्य के मंत्रियों को मंत्री के रूप में प्राप्त होने वाले वेतन और भत्ते पर आयकर का भुगतान,मंत्री खुद अपनी जेब से करेंगे। राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में पेश किये गये इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गयी। 1972 में, मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि मंत्रियों के वेतन और भत्तों पर आयकर अधिनियम 1961 के तहत देय कर का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा, और व्यक्तिगत मंत्रियों पर कोई बोझ नहीं होगा।
प्रश्न 419 भारत के किस सैन्य स्टेशन ने प्लास्टिक कचरे का उपयोग करके सड़क बनाई, जो ऐसा करने वाला दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया -
  • (अ) अंबाला
  • (ब) जयपुर
  • (स) लेह
  • (द) पुणे
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर सैन्य स्टेशन प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क बनाने वाला देश का दूसरा सैन्य स्टेशन बन गया है। प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क का उद्घाटन 26 जून 2024 को 61 सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल आर एस गोदारा द्वारा किया गया। 2019 में देश का पहला सैन्य स्टेशन जहां प्लास्टिक कचरे से सड़क का निर्माण किया गया,नारंगी सैन्य स्टेशन , गुवाहाटी,असम में स्थित है।
प्रश्न 420 हाल ही में (जून 2024 में) ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय कहाँ खोला गया -
  • (अ) दिल्ली
  • (ब) मुंबई
  • (स) शिमला
  • (द) कोलकाता
उत्तर : शिमला
व्याख्या :
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने 24 जून को शिमला में ‘चैडविक हाउस: नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज’ संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय संस्थान की समृद्ध विरासत और देश की शासन प्रणाली में इसके योगदान के संरक्षण और उत्सव में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

page no.(42/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.