Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 421 राष्ट्रपति के ई-गिफ्ट पोर्टल का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) सरकारी यादगार वस्तुओं को बेचना
  • (ब) राष्ट्रपतियों द्वारा प्राप्त उपहारों की नीलामी करना
  • (स) जनता के लिए उपहार प्रदर्शित करना
  • (द) राष्ट्रपति कार्यालय के लिए धन जुटाना
उत्तर : राष्ट्रपतियों द्वारा प्राप्त उपहारों की नीलामी करना
व्याख्या :
राष्ट्रपति भवन ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेंट किये गए चुनिंदा उपहारों की नीलामी करेगा। इस पोर्टल का शुभारंभ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 25 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया था।
प्रश्न 422 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत और अमेरिका ने किस पर समझौता किया -
  • (अ) जलवायु परिवर्तन
  • (ब) सांस्कृतिक संपत्ति संरक्षण
  • (स) व्यापार संबंध
  • (द) सैन्य सहयोग
उत्तर : सांस्कृतिक संपत्ति संरक्षण
व्याख्या :
भारत और अमेरिका ने 26 जुलाई को सांस्कृतिक संपत्तियों को लौटाने और संरक्षण के लिए पहले द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में चोरी की गई भारतीय प्राचीन वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोकना भी शामिल है। इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे। 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान, भारत को 262 प्राचीन वस्तुएं वापस की गई थीं।
प्रश्न 423 हाल ही में (जुलाई 2024 में) एशियाई आपदा तैयारी केंद्र की अध्यक्षता किसने संभाली -
  • (अ) राजेंद्र सिंह
  • (ब) अजीत डोभाल
  • (स) गजेंद्र सिंह शेखावत
  • (द) नरेंद्र मोदी
उत्तर : राजेंद्र सिंह
व्याख्या :
भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में श्री राजेंद्र सिंह, सदस्य और विभागाध्यक्ष, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने थाइलैंड के बैंकॉक में 25 जुलाई को वर्ष 2024-25 के लिए चीन से Asian Disaster Preparedness Centre (ADPC) की अध्यक्षता संभाली। ADPC एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण व जलवायु परिवर्तन से निपटने में सक्षम (climate resilience) बनाने में सहयोग और कार्यान्वयन के लिए एक स्वायत्त अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।
प्रश्न 424 पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह कहाँ आयोजित किया गया -
  • (अ) एफिल टॉवर
  • (ब) स्टेड डी फ्रांस
  • (स) सीन नदी
  • (द) चैंप्स-एलिसीस
उत्तर : सीन नदी
व्याख्या :
पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और I0C के अध्यक्ष थॉमस बाख की मौजूदगी में सीन नदी पर आयोजित किया गया। पुल पर फ्रांस का झंडा लहराया और इसके साथ ही भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आगाज हुआ। सीन नदी पर 100 नावों पर सवार होकर NOC राष्ट्र ने 6 किलोमीटर लंबे नेशन परेड में हिस्सा लिया। ओलंपिक के इतिहास में ये पहली बार है, जब स्टेडियम के बाहर ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ।
प्रश्न 425 यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में ऐतिहासिक ‘मोइदम्स’ को शामिल किया गया, यह किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) बिहार
  • (ब) असम
  • (स) मेघालय
  • (द) गुजरात
उत्तर : असम
व्याख्या :
असम के मोइदम्स को सांस्कृतिक श्रेणी में प्रतिष्ठित 43वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त हुआ है। लगभग सात सौ साल पुराने मोइदाम ईंट, पत्थर के खोखले तहखाना हैं और इनमें राजाओं और राजघरानों के अवशेष हैं। नई दिल्ली में आयोजित विश्व धरोहर समिति की बैठक में मोइदाम को शामिल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। मोइदम्स विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला पहला सांस्कृतिक स्थल और पूर्वोत्‍तर का तीसरा स्थल है। दो अन्य काजीरंगा और मानस हैं जिन्हें प्राकृतिक विरासत श्रेणी के अंतर्गत अंकित किया गया था।
प्रश्न 426 सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में कितने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है -
  • (अ) 15,000
  • (ब) 20,000
  • (स) 25,000
  • (द) 30,000
उत्तर : 25,000
व्याख्या :
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में 25,000 प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोलने का लक्ष्य रखा है। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में बताया कि पिछले महीने जून तक देश भर में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में 547 पीएमबीजे केंद्र खोले गए हैं।
प्रश्न 427 भारत की पहली एकीकृत कृषि-निर्यात सुविधा किस बंदरगाह पर स्थापित की जाएगी -
  • (अ) पारादीप बंदरगाह
  • (ब) विशाखापत्तनम बंदरगाह
  • (स) कामराजार बंदरगाह
  • (द) जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
उत्तर : जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 26 जुलाई को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण यानी JNPA के लिए 284.19 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। इससे बंदरगाह पर इंटीग्रेटेड एग्री-एक्सपोर्ट फैसिलिटी शुरू की जाएगी। यह सुविधा पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए विकसित की जाएगी। अब निर्यात किए जाने वाले कृषि उत्पादों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस सुविधा से गैर-बासमती चावल, मक्का, मसाले, प्याज और गेंहू के साथ ही मांस और समुद्री उत्पादों के एक्सपोर्टर्स को फायदा मिलेगा।
प्रश्न 428 27 जुलाई, 2024 को आयोजित नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक का विषय क्या था -
  • (अ) डिजिटल इंडिया
  • (ब) विकसित भारत 2047
  • (स) स्वच्छ भारत
  • (द) कौशल भारत
उत्तर : विकसित भारत 2047
व्याख्या :
27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हुई, जिसका थीम विकसित भारत 2047 रखी गई। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर बैठक में फोकस रहा। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में विकसित भारत 2047 में अप्रोच पेपर और विजन डॉक्यूमेंट पर चर्चा हूई।
प्रश्न 429 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस बैंक ने यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है -
  • (अ) एचडीएफसी बैंक
  • (ब) आईसीआईसीआई बैंक
  • (स) एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • (द) बंधन बैंक
उत्तर : एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
व्याख्या :
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) से यूनिवर्सल बैंक में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय 1 अगस्त, 2016 को जारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों और एसएफबी के स्वैच्छिक रूप से यूनिवर्सल बैंक में बदलाव पर 26 अप्रैल, 2024 को जारी परिपत्र के अनुरूप है। बोर्ड ने यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन की जांच के लिए एच.आर. खान की अध्यक्षता में कमिटी ऑफ डायरेक्टर्स (निदेशकों की समिति) नियुक्त की।
प्रश्न 430 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस केंद्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-रुड़की, उत्तराखंड और IIT मंडी, हिमाचल प्रदेश के साथ 'सेल-फ्री' 6G एक्सेस पॉइंट (APs) विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
  • (अ) उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC)
  • (ब) उद्यम जोखिम प्रबंधन केंद्र (ERM)
  • (स) टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT)
  • (द) अटल इनक्यूबेशन सेंटर (AIC)
उत्तर : टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT)
व्याख्या :
संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (डीओटी) के तहत एक प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान और विकास (आर एंड डी) केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-रुड़की, उत्तराखंड और आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश के साथ ‘सेल-फ्री’ 6जी (वायरलेस प्रौद्योगिकी की छठी पीढ़ी) एक्सेस प्वाइंट (एपी) विकसित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

page no.(43/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.