वैश्वीकरण और परमाणु अप्रसार
- प्रश्न 44 निम्नलिखित में से कौन से राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् सुधार के लिए बनाए गए समूह -4 के सदस्य हैं -
I. ब्राजील.
II. जर्मनी
III. भारत
IV. जापान
V. इटली
VI. ऑस्ट्रेलिया
VII. दक्षिण अफ्रीका
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) II, III, V और VII
- (ब) I, III, IV और VII
- (स) I, II, III और IV
- (द) II, III, IV और V
उत्तर : I, II, III और IV
- प्रश्न 45 भूमण्डलीकरण के सन्दर्भ में ‘मेकडॉनाल्डाइजेशन’ शब्दावली को निम्नांकित में से किसने गढ़ा -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) रॉबर्ट डाहल
- (ब) नाओमी क्लेन
- (स) जॉर्ज रिट्ज़र
- (द) उल्रिक बैक
उत्तर : जॉर्ज रिट्ज़र
- प्रश्न 46 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
Superintendent Gar. 2021 (GK) -
- (अ) क्यूबा को 2023 के लिए जी- 77 + चीन की अध्यक्षता के लिए चुना गया था।
- (ब) जी-77 15 जून, 1974 को जिनेवा में स्थापित किया गया था।
- (स) जी - 77 संयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशों का सबसे बड़ा अंतर-सरकारी संगठन है, जो दक्षिण के देशों को अपने सामूहिक आर्थिक हितों को स्पष्ट करने और बढ़ावा देने के लिए माध्यम प्रदान करता है।
- (द) वर्तमान में जी-77 के 134 सदस्य देश हैं।
उत्तर : जी-77 15 जून, 1974 को जिनेवा में स्थापित किया गया था।
- प्रश्न 47 निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़ें -
कथन I : शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR) को 1954 और 1981 दोनों में प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार मिला।
कथन II : दो महासचिवों - कोफी अन्नान और डैग हैमरस्कॉल्ड को उनके काम के लिए नॉर्वे की नोबेल समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कथन III : नोबेल शांति पुरस्कार 2020 संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को प्रदान किया गया। निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) कथन I, II और III सही हैं ।
- (ब) कथन I और II सही हैं ।
- (स) कथन II और III सही हैं ।
- (द) कथन I और III सही हैं ।
उत्तर : कथन I, II और III सही हैं ।
- प्रश्न 48 यू. एन. शांति अभियान के संबंध में निम्न में से कौन से कथन सही हैं -
I. 29 मई को अंतर्राष्ट्रीय यू. एन. शांति अभियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
II. यू. एन. चार्टर का अध्याय VI विवादों के शांतिपूर्ण समाधान से संबन्धित है।
III. यू. एन. चार्टर के अध्याय VII में शांति, शांति के उल्लंघन और आक्रामकता संबंधी कार्यों पर कार्रवाई संबंधित प्रावधान हैं।
IV. यू. एन. चार्टर में शांति अभियान का कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) II और III सही हैं।
- (ब) I, II और IV सही हैं।
- (स) I, II, III और IV सही हैं।
- (द) I, II और III सही हैं।
उत्तर : I, II, III और IV सही हैं।
- प्रश्न 49 निम्नांकित में से कौन सी वैश्वीकरण की विशेषताएँ हैं -
I. विप्रादेशिकीकरण
II. उपभोक्तावाद
III. एकरूपता
सही उत्तर है :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) केवल I और II सही हैं ।
- (ब) केवल I और III सही हैं।
- (स) केवल II और III सही हैं ।
- (द) I, II और III सही हैं।
उत्तर : I, II और III सही हैं।
- प्रश्न 50 2002 में किसके द्वारा “वैश्वीकरण के सामाजिक आयाम” आयोग गठित किया गया -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) विश्व व्यापार संगठन (WTO)
- (ब) अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
- (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- (द) अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF)
उत्तर : अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
- प्रश्न 51 संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के अनुच्छेद 1 में वर्णित उद्देश्यों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचा कीजिए :
I. अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा बनाये रखना।
II. नागरिकों के समान अधिकार और आत्म- निर्णय के सिद्धांत के लिए आदर की भावना के आधार पर विभिन्न राष्ट्रों के बीच मित्रतापूर्ण भावना को मजबूत करना।
III. इसके सभी सदस्य सार्वभौम एवं समान हैं।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) केवल I सत्य है।
- (ब) I तथा II दोनों सत्य हैं।
- (स) I तथा III दोनों सत्य हैं।
- (द) I, II तथा III सभी सत्य हैं।
उत्तर : I तथा II दोनों सत्य हैं।
- प्रश्न 52 यूएनओ के चार्टर के संबंध में सूची-I का सूची-II से मेल कीजिए और दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
कूट :सूची-I (विषय) सूची-II (अध्याय) A. सुरक्षा परिषद् (i) अध्याय-10 B. सदस्यता (ii) अध्याय-5 C. विवादों का शांतिपूर्ण निपटारा (iii) अध्याय 6 D. आर्थिक और सामाजिक परिषद् (iv) अध्याय-2
A B C D
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) (ii) (iv) (iii) (i)
- (ब) (iii) (iv) (ii) (i)
- (स) (iv) (ii) (i) (iii)
- (द) (ii) (iv) (i) (iii)
उत्तर : (ii) (iv) (iii) (i)
- प्रश्न 53 विश्व युवा रिपोर्ट 2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा युवा जीवन पर वैश्वीकरण का प्रभाव नहीं है -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam) -
- (अ) प्रवास
- (ब) युवा संस्कृति
- (स) वैश्विक नागरिकता
- (द) वस्तुओं की सर्व उपलब्धता
उत्तर : वस्तुओं की सर्व उपलब्धता
page no.(6/7)