Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2024

प्रश्न 44 बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘कॉफी विथ डिविजनल कमिश्नर’ का नवाचार किस जिला प्रशासन का है -
  • (अ) पाली
  • (ब) झुंझुनू
  • (स) सीकर
  • (द) उदयपुर
उत्तर : पाली
व्याख्या :
पाली जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत एक नवाचार करते हुये जिला परिषद में कॉफी विथ डिविजनल कमिश्नर के साथ 10 वी से 12वी कक्षा की 100 बालिकाओं के साथ रोचक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रश्न 45 कुंदरा हिल्स टाइगर रिज़र्व की किस वनकर्मी को देश की एकमात्र महिला क्रोकोडाइल रेस्क्यू एक्सपर्ट कहा जाता है -
  • (अ) डॉ. मंजू जैन
  • (ब) प्रेम कवर शक्तावत
  • (स) शीला आसोपा
  • (द) आशा रानी सुमन
उत्तर : प्रेम कवर शक्तावत
व्याख्या :
राजस्थान की मुकुंदरा नेशनल पार्क में तैनात प्रेम कंवर शक्तावत देश की पहली महिला क्रोकोडाइल रेस्क्यूर बनी हैं।
प्रश्न 46 बेनिन में UNFPA इंडिया द्वारा आयोजित ICPD-30 यूथ डायलॉग कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया है -
  • (अ) प्रिया राठौड़
  • (ब) डॉ. कृति भारती
  • (स) अंकित जैन
  • (द) नारायण लाल गुर्जर
उत्तर : प्रिया राठौड़
व्याख्या :
सीकर की रहने वाली प्रिया राठौड़ ने बेनिन में यूएनएफपीए इंडिया द्वारा आयोजित ‘ICPD-30’ यूथ डायलॉग कार्यक्रम में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।
प्रश्न 47 कजाख्स्तान के अस्ताना में आयोजित एलोर्डा कप में 92 किलोग्राम पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी में किसने काँस्य पदक हासिल किया है -
  • (अ) अंकित जांगिड़
  • (ब) अरुंधती चौधरी
  • (स) गौरव चौहान
  • (द) महक शर्मा
उत्तर : गौरव चौहान
व्याख्या :
भारतीय मुक्केबाज गौरव चौहान ने मंगलवार को कजाकिस्तान के अस्ताना में एलोर्डा कप 2024 में कजाकिस्तान के डेनियल सपारबे पर कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत के बाद पुरुषों के 92+ किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया और पदक पक्का किया।
प्रश्न 48 हाल ही में किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीन ‘स्टबल चॉपर कम स्प्रेडर‘ पर यूनाइटेड किंगडम से पेटेंट मिला है -
  • (अ) कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (ब) केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर
  • (स) स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
  • (द) महाराणा प्रताप प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, उदयपुर
उत्तर : स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर
व्याख्या :
बीकानेर के एसकेआरएयू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीन 'स्टबल चॉपर कम स्प्रेडर' पर यूके से पेटेंट मिला है। इस रिसर्च से किसान अब अपने खेत में कम लागत से फसल अवशेष प्रबंधन कर पाएंगे और पर्यावरण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।
प्रश्न 49 NTCA द्वारा मंजूर राज्य के कुंभलगढ़ टाइगर रिज़र्व का विस्तार किन जिलों में होगा -
  • (अ) सिरोही, पाली, करौली, धौलपुर
  • (ब) उदयपुर, राजसमंद, धौलपुर, सिरोही
  • (स) उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही
  • (द) पाली, राजसमंद, करौली, धौलपुर
उत्तर : उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही
व्याख्या :
राष्ट्रीय बाघ परियोजना (एनटीसीए) की ओर से कुभलगढ़ टाइगर रिजर्व को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद एक बार फिर यह उमीद जगी है कि ये जंगल फिर बाघों के पनाहगाह बनेंगे। यह टाइगर रिजर्व 4 जिलों उदयपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही में फैला होगा।
प्रश्न 50 20 अप्रैल से 22 मई तक बीकानेर में सेना का कौन-सा युद्धाभ्यास आयोजित हुआ है -
  • (अ) गगन शक्ति
  • (ब) अनंत विजय
  • (स) भारत शक्ति
  • (द) तरंग शक्ति
उत्तर : अनंत विजय
व्याख्या :
अभ्यास अनंत विजय का आयोजन 20 अप्रैल से 22 मई तक थार रेगिस्तान के विशाल इलाकों में रणबांकुरा डिवीजन के सैनिकों द्वारा किया गया
प्रश्न 51 हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा हर राज्य की राजधानी में कौन-सा भवन बनाने की घोषणा की गई है?
  • (अ) जयपुर भवन
  • (ब) राज भवन
  • (स) अटल भवन
  • (द) राजस्थान भवन
उत्तर : राजस्थान भवन
व्याख्या :
हाल ही में भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है, कि राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग राज्यों की राजधानियों में राजस्थान भवन बनाए जाएंगे। दिल्ली और मुंबई में पहले से राजस्थान भवन बने हुए हैं।
प्रश्न 52 राज्य वन विभाग द्वारा हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से किस योजना के तहत 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 4 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे -
  • (अ) टोफर योजना
  • (ब) भू श्रृंगार योजना
  • (स) हरियालो राजस्थान
  • (द) हर घर हरियाली योजना
उत्तर : टोफर योजना
व्याख्या :
राज्य वन विभाग द्वारा हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से TOFIR (ट्री आउटसाइड फारेस्ट इन राजस्थान) योजना के तहत 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 4 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
प्रश्न 53 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु किस अभियान की शुरुआत की है -
  • (अ) श्री अन्न अभियान
  • (ब) अन्नपूर्णा अभियान
  • (स) शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
  • (द) शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान
उत्तर : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान
व्याख्या :
राज्य भर में चलाया जा रहा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान।

page no.(6/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.