Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

June 2024 Current Affairs

प्रश्न 431 हाल ही में (जून 2024 में) किसे हिन्दी साहित्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वां ‘विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मान’ प्रदान किया गया है -
  • (अ) बाबू सिंह
  • (ब) डॉ. ऊषा ठाकुर
  • (स) रतन चौहान
  • (द) प्रतिभा रांता
उत्तर : डॉ. ऊषा ठाकुर
व्याख्या :
डॉ. ऊषा ठाकुर को हिन्दी साहित्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 12वां ‘विश्‍व हिन्‍दी सम्‍मान’ प्रदान किया गया है। नेपाल में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित हिन्‍दी संवाद कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। डॉ. ऊषा ठाकुर ने हिन्‍दी और नेपाली में 40 से अधिक साहित्यकारों की रचनाओं का अनुवाद किया है और हिन्‍दी भाषा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रश्न 432 हाल ही में (जून 2024 में) विश्व एमएसएमई दिवस पर एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने कौन सी दो नई योजनाएं शुरू कीं -
  • (अ) एमएसएमई कनेक्ट और महिला उद्यमिता पहल
  • (ब) एमएसएमई टीम और यशस्विनी अभियान
  • (स) स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया
  • (द) स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया
उत्तर : एमएसएमई टीम और यशस्विनी अभियान
व्याख्या :
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया। ये हैं- एमएसएमई टीम योजना और यशस्विनी अभियान। एमएसएमई टीम योजना का उद्देश्य पांच लाख सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को डिजिटल वाणिज्य के लिए ओपन नेटवर्क की सुविधा उपलब्‍ध कराना है।
प्रश्न 433 हाल ही में (जून 2024 में) भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कितना योगदान दिया है -
  • (अ) $1.16 मिलियन
  • (ब) $1.60 मिलियन
  • (स) $2.00 मिलियन
  • (द) $2.50 मिलियन
उत्तर : $1.16 मिलियन
व्याख्या :
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए 11 लाख 60 हजार डॉलर का योगदान दिया है। भारत के स्थायी मिशन मामलों के प्रभारी आर. रवींद्र ने संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के समाचार और मीडिया प्रभाग के निदेशक इयान फिलिप्स को संयुक्त राष्ट्र में हिंदी योजना के लिए चेक सौंपा जिससे वैश्विक संगठन में हिंदी के इस्तेमाल का विस्तार हो सके।
प्रश्न 434 हाल ही में (जून 2024 में) किस संगठन ने वित्तीय खतरों और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने में भारत के प्रयासों की सराहना की -
  • (अ) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
  • (ब) वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF)
  • (स) विश्व बैंक
  • (द) एशियाई विकास बैंक
उत्तर : वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (FATF)
व्याख्या :
वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल-एफ ए टी एफ ने धनशोधन और आतंकी गतिविधियों के लिए उपलब्‍ध कराए जाने वाली वित्‍तीय सहायता से जुडे खतरों को कम करने, नकदी आधारित अर्थव्‍यवस्‍था से डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था की तरफ बढने तथा जनधन, आधार को लागू करने के भारत के प्रयासों की सराहना की है। एफ ए टी एफ ने भारत की परस्‍पर मूल्‍यांकन रिपोर्ट में देश को नियमित निरंतरता वर्ग में रखा है।
प्रश्न 435 हाल ही में (जून 2024 में) ग्रामीण और आपातकालीन प्रबंधन के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लॉन्च किए गए दो जियोपोर्टल कौन से हैं -
  • (अ) भुवन पंचायत 4.0 और एनडीईएम 5.0
  • (ब) जियोपंचायत और आपदा प्रबंधक
  • (स) भूमि रिकॉर्ड और आपातकालीन ट्रैकर
  • (द) पंचायत राज और आपदा प्रबंधन प्रणाली
उत्तर : भुवन पंचायत 4.0 और एनडीईएम 5.0
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पृथ्वी भवन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित दो जियोपोर्टल, ग्रामीण भूमि रिकॉर्ड के लिए ‘भुवन पंचायत (संस्करण 4.0)’ पोर्टल और “आपातकालीन प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीईएम संस्करण 5.0)” लॉन्च किए।
प्रश्न 436 हाल ही में (जून 2024 में) ‘अभ्यास’ HEAT का सफल परीक्षण कहाँ किया गया -
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) चांदीपुर
  • (द) बेंगलुरु
उत्तर : चांदीपुर
व्याख्या :
27 जून को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर परीक्षण केंद्र पर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) से हाई स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट HEAT ‘अभ्यास’ का सफल परीक्षण किया। ‘अभ्यास’ का इस्तेमाल विभिन्न मिसाइल सिस्टम के मूल्यांकन के लिए टारगेट के रूप में होता है।
प्रश्न 437 ब्रांड फाइनेंस इंडिया-100 2024 रिपोर्ट में किस कंपनी को भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड घोषित किया गया -
  • (अ) रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • (ब) टाटा समूह
  • (स) इंफोसिस
  • (द) HDFC समूह
उत्तर : टाटा समूह
व्याख्या :
ब्रांड फाइनेंस इंडिया-100 2024 रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप को एक बार फिर भारत का सबसे वैल्युएबल ब्रांड घोषित किया गया। टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 9% की ग्रोथ के साथ 28.6 बिलियन डॉलर यानी 2.38 लाख करोड़ रुपए हो गई। डिजिटलाइजेशन, ई-कॉमर्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मजबूत फोकस की बदौलत टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू में यह ग्रोथ देखने को मिली। टाटा के बाद इंफोसिस भारत का दूसरा सबसे वैल्यूएबल ब्रांड है।
प्रश्न 438 हाल ही में (जून 2024 में) रेमंड के नए MD कौन बने हैं -
  • (अ) गौतम सिंघानिया
  • (ब) संजय बहल
  • (स) अरुण सिन्हा
  • (द) अजय पीरामल
उत्तर : गौतम सिंघानिया
व्याख्या :
रेमंड कंपनी ने गौतम हरि सिंघानिया को अगले 5 साल के लिए एक बार फिर मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया। रेमंड की एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के इस फैसले को शेयरहोल्डर्स ने अप्रूव किया।
प्रश्न 439 हाल ही में (जून 2024 में) किस संगठन ने ‘Migration and Development Brief’ [माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ ] रिपोर्ट जारी की -
  • (अ) वर्ल्ड बैंक
  • (ब) आईएमएफ
  • (स) यूएनडीपी
  • (द) यूएनईपी
उत्तर : वर्ल्ड बैंक
व्याख्या :
विश्व स्तर पर सबसे बड़े प्रेषण / रेमिटेन्स प्राप्तकर्ता भारत को 2024 में 124 अरब डॉलर और 2025 में 129 अरब डॉलर का आवक प्रेषण / रेमिटेन्स प्राप्त होने की उम्मीद है। 2023 में, भारत ने 120 अरब डॉलर प्राप्त किए, जो 7.5% की वृद्धि दर दर्शाता है, जिसके 2024 में 3.7% होने का अनुमान है। World Bank की जून 2024 की Migration and Development Brief इन रुझानों पर प्रकाश डालती है, जो भारत को 18.7 मिलियन प्रवासियों के साथ प्रमुख प्रवासी मूल देश के रूप में नोट करती है।
प्रश्न 440 हाल ही में (जून 2024 में), किस देश ने 2030 से शुरू होने वाले पशुधन उत्सर्जन / लाइव स्टॉक एमिशन पर दुनिया का पहला कार्बन कर / टैक्स लागू करने की योजना के बारे में घोषणा की है -
  • (अ) डेनमार्क
  • (ब) भारत
  • (स) ऑस्ट्रेलिया
  • (द) न्यूज़ीलैंड
उत्तर : डेनमार्क
व्याख्या :
डेनमार्क 2030 में पशुधन पर दुनिया का पहला उत्सर्जन कर लागू करेगा, जो गायों, सूअरों और भेड़ों से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों को लक्षित करेगा। किसान शुरू में CO2 समतुल्य के प्रति मीट्रिक टन पर $43 का भुगतान करेंगे, जो 2035 तक बढ़कर $108 हो जाएगा। हालांकि, 60% कर कटौती से 2030 में प्रभावी दर $17 प्रति मीट्रिक टन और 2035 में $43 हो जाएगी।

page no.(44/46)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.