Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 431 किस संगठन ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) कृषि क्षेत्र के लिए प्रारंभिक चेतावनी बढ़ाने के लिए सभी के लिए प्रारंभिक चेतावनी (EW4ALL) पहल पर विभिन्न देशों में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के साथ सहयोग किया है -
  • (अ) संयुक्त राष्ट्र वन मंच (UNFF)
  • (ब) संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए सम्मेलन (UNCCD)
  • (स) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक मामलों का विभाग (UN-DESA)
  • (द) विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
उत्तर : विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
व्याख्या :
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने कृषि क्षेत्र के लिए पूर्व चेतावनी बढ़ाने हेतु, सभी के लिए पूर्व चेतावनी (EW4ALL) पहल पर विभिन्न देशों में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के साथ सहयोग किया है।
प्रश्न 432 जुलाई 2024 में, एशियाई विकास बैंक (ADB) ने नागपुर, महाराष्ट्र में मेट्रो रेल गलियारों का विस्तार करने के लिए नागपुर मेट्रो शहरी गतिशीलता परियोजना के लिए ________ ऋण को मंजूरी दी।
  • (अ) 148.5 मिलियन अमरीकी डॉलर
  • (ब) 170 मिलियन अमरीकी डॉलर
  • (स) 60 मिलियन अमरीकी डॉलर
  • (द) 200 मिलियन अमरीकी डॉलर
उत्तर : 200 मिलियन अमरीकी डॉलर
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने नागपुर मेट्रो शहरी गतिशीलता परियोजना के लिए 200 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी, ताकि महाराष्ट्र के नागपुर में मेट्रो रेल गलियारों का विस्तार और परिवहन संपर्क बढ़ाया जा सके।
प्रश्न 433 किस कंपनी को हाल ही में (जुलाई 2024 में) पेमेंट एग्रीगेटर-क्रॉस बॉर्डर (पीए-सीबी) के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मंजूरी मिली है -
  • (अ) कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
  • (ब) कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड
  • (स) पेयू पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड
  • (द) वर्ल्डलाइन ईपेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
उत्तर : कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
व्याख्या :
भारत में सबसे पहले पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) में से एक, बेंगलुरु (कर्नाटक) स्थित कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट क्षेत्र में परिचालन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पेमेंट एग्रीगेटर क्रॉस बॉर्डर (पीए-सीबी) लाइसेंस प्राप्त हुआ है। कैशफ्री पेमेंट्स पीए-सीबी लाइसेंस प्राप्त करने वाले पहले गैर-बैंकों में से एक है।
प्रश्न 434 किस संगठन/कंपनी को हाल ही में (जुलाई 2024 में) पेरिस ओलंपिक 2024 से लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 तक चार वर्षों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का आधिकारिक प्रधान प्रायोजक नामित किया गया है -
  • (अ) टाटा समूह
  • (ब) PUMA इंडिया
  • (स) रिलायंस फाउंडेशन
  • (द) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
उत्तर : भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
व्याख्या :
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने ‘महारत्न’ और फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) को पेरिस ओलंपिक 2024 से लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 तक चार वर्षों के लिए अपना आधिकारिक प्रधान प्रायोजक नामित किया है।
प्रश्न 435 IVF तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) दिवस प्रतिवर्ष दुनिया भर में कब मनाया जाता है -
  • (अ) 17 जुलाई
  • (ब) 28 जुलाई
  • (स) 26 जुलाई
  • (द) 25 जुलाई
उत्तर : 25 जुलाई
व्याख्या :
विश्व इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) दिवस, (जिसे विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस के रूप में भी जाना जाता है) प्रतिवर्ष 25 जुलाई को दुनिया भर में आईवीएफ तकनीक, प्रजनन विज्ञान में सबसे महान नवाचारों में से एक, और दुनिया भर के परिवारों पर इसके परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
प्रश्न 436 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राजस्थान के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) जिष्णु देव वर्मा
  • (ब) ओम प्रकाश माथुर
  • (स) संतोष कुमार गंगवार
  • (द) हरिभाऊ किसनराव बागड़े
उत्तर : हरिभाऊ किसनराव बागड़े
व्याख्या :
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्‍ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्‍थान का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे।
प्रश्न 437 ओम प्रकाश माथुर को हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है -
  • (अ) सिक्किम
  • (ब) झारखंड
  • (स) पंजाब
  • (द) असम
उत्तर : सिक्किम
व्याख्या :
राजस्‍थान से पूर्व राज्‍यसभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है।
प्रश्न 438 हाल ही में (जुलाई 2024 में) असम में किस ऐतिहासिक स्थल को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है -
  • (अ) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • (ब) माजुली द्वीप
  • (स) मोइदम्स
  • (द) मानस राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर : मोइदम्स
व्याख्या :
इस वर्ष यूनेस्‍को ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में 46वें विश्‍व विरासत समिति सत्र में विश्‍व विरासत सूची में 25 नए ऐतिहासिक स्‍थलों को शामिल किया। इसके अलावा समिति ने दो महत्‍वपूर्ण संशोधनों को भी औपचारिक रूप दिया है। इनमें जापान का सादो द्वीप सोने की खदानें, थाईलैंड का फु फ्राबाट ऐतिहासिक पार्क, दक्षिण अफ्रीका का मानवाधिकार, मुक्ति और सुलह के लिए नेल्सन मंडेला विरासत स्थल, इटली के वाया एपिया और चीन के पेइचिंग सेंट्रल एक्सिस सहित 13 नए स्‍थल शामिल किए गए हैं। भारत के असम के मोइदाम्‍स को भारत के 43वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया।
प्रश्न 439 संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्तमान (जुलाई 2024 में) उपराष्ट्रपति कौन हैं जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं -
  • (अ) जो बिडेन
  • (ब) कमला हैरिस
  • (स) बर्नी सैंडर्स
  • (द) एलिजाबेथ वॉरेन
उत्तर : कमला हैरिस
व्याख्या :
अमरीका में राष्‍ट्रपति पद की अपनी उम्‍मीदवारी की घोषणा करते हुए उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस ने आधिकारिक तौर पर अपना नामांकन भरा। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में 59 वर्षीय हैरिस ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि वे 5 नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करेंगी।
प्रश्न 440 सीआरपीएफ का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है -
  • (अ) 26 जुलाई
  • (ब) 27 जुलाई
  • (स) 28 जुलाई
  • (द) 29 जुलाई
उत्तर : 27 जुलाई
व्याख्या :
सीआरपीएफ स्थापना दिवस 27 जुलाई को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1939 में क्राउन प्रेपरेटरी फोर्स के रूप में इसकी स्थापना की गई थी। बाद में इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर दिया गया। यह भारत का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है, जिसका मुख्य कार्य देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना है। यह बल गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है और देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात है।

page no.(44/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.