Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 441 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस संगठन ने गणितीय समस्याओं को सुलझाने के लिए अल्फाप्रूफ और अल्फाजियोमेट्री 2 लॉन्च किया -
  • (अ) आईबीएम
  • (ब) माइक्रोसॉफ्ट
  • (स) गूगल
  • (द) ओपनएआई
उत्तर : गूगल
व्याख्या :
अल्फाबेट इंक के कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान प्रभाग, गूगल डीपमाइंड ने कहा कि उसने जटिल गणितीय समस्याओं को सुलझाने में प्रगति की है, जो आज के एआई कार्यक्रमों के लिए चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बना हुआ है। Google ने AlphaProof को लॉन्च किया, जो गणितीय तर्क में माहिर है, और AlphaGeometry 2, ज्यामिति पर केंद्रित एक मॉडल का अपडेटेड वर्शन है जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।
प्रश्न 442 मैनकाइंड फार्मा ने इंडिया सीरम एंड वैक्सीन के अधिग्रहण के लिए कितना भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की -
  • (अ) 13,630 करोड़
  • (ब) 10,000 करोड़
  • (स) 15,000 करोड़
  • (द) 12,500 करोड़
उत्तर : 13,630 करोड़
व्याख्या :
मैनकाइंड फार्मा जल्द ही वैक्सीन बनाने वाली एक कंपनी का अधिग्रहण कर सकती है। मैनकाइंड फार्मा एडवेंट इंटरनेशनल से भारत सीरम्स एंड वैक्सीन्स का पूर्ण अधिग्रहण करेगी। इसके लिए 13, 630 करोड़ रुपये में डील फाइनल हुई है।
प्रश्न 443 भारत में कारगिल विजय दिवस किस दिन मनाया जाता है -
  • (अ) 22 जुलाई
  • (ब) 24 जुलाई
  • (स) 23 जुलाई
  • (द) 26 जुलाई
उत्तर : 26 जुलाई
व्याख्या :
भारतीय सेना के बहादुर और दिलेर जवानों के बलिदान और 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के सम्मान में , कृतज्ञ राष्ट्र हर वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाता है। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के द्रास सेक्टर का दौरा करेंगे।
प्रश्न 444 टेस्ट क्रिकेट में 12,000 से अधिक रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज़ कौन बने है -
  • (अ) जो रूट
  • (ब) विराट कोहली
  • (स) बेन स्ट्रोक
  • (द) स्टीव स्मिथ
उत्तर : जो रूट
व्याख्या :
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रूट टेस्ट क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड की ओर से उनसे पहले केवल एलिस्टेयर कुक ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं। ब्रायन लारा ने अपने टेस्ट करियर में 131 मैच खेले और 52.88 की औसत से 11,953 रन बनाए थे।
प्रश्न 445 सिडबी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार हाल ही में किसने संभाला -
  • (अ) विनय सिन्हा
  • (ब) मनोज मित्तल
  • (स) नृपेन्द्र मिश्रा
  • (द) राजीव प्रसाद
उत्तर : मनोज मित्तल
व्याख्या :
केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद, मनोज मित्तल ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पद संभाल लिया है। इससे पहले, मित्तल भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (आईएफसीआई) के प्रबंध निदेशक थे। मित्तल को वित्तीय सेवा क्षेत्र में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
प्रश्न 446 राजस्थान सरकार ने किस भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण प्रदान करने की घोषणा की है -
  • (अ) जेल और वन रक्षक और राज्य पुलिस
  • (ब) शिक्षक और स्वास्थ्य सेवाएं
  • (स) राजस्व विभाग और पंचायत सेवाएं
  • (द) परिवहन और सार्वजनिक निर्माण
उत्तर : जेल और वन रक्षक और राज्य पुलिस
व्याख्या :
हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान सरकार जेल और वन रक्षकों और राज्य पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों के लिए आरक्षण प्रदान करेगी। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने घोषणा की थी कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों या अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।
प्रश्न 447 अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है -
  • (अ) 27 जुलाई
  • (ब) 28 जुलाई
  • (स) 29 जुलाई
  • (द) 30 जुलाई
उत्तर : 29 जुलाई
व्याख्या :
दुनियाभर में बाघों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है। पिछले 150 वर्षों में इनकी आबादी में 95% की भारी कमी आई है। विश्व वन्यजीव (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर के जंगलों में रहने वाले बाघों की कुल संख्या लगभग 3,900 होने का अनुमान है।
प्रश्न 448 राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के तहत हरित भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) कृषि उत्पादन बढ़ाना
  • (ब) वन क्षेत्र को संरक्षित, पुनर्स्थापित और बढ़ाना
  • (स) जल संसाधन प्रबंधन
  • (द) वन्य जीव संरक्षण
उत्तर : वन क्षेत्र को संरक्षित, पुनर्स्थापित और बढ़ाना
व्याख्या :
राष्ट्रीय हरित भारत मिशन (जीआईएम) जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत आठ मिशनों में से एक है। इसका उद्देश्य वन और गैर-वन क्षेत्रों में पर्यावरण-पुनर्स्थापना गतिविधियों को शुरू करके भारत के वन आवरण की रक्षा करना, पुनर्स्थापित करना और बढ़ाना देना है। जीआईएम पहल वित्त वर्ष 2015-16 में शुरू की गईं थी।
प्रश्न 449 झारखंड के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) गुलाब चंद कटारिया
  • (ब) रामेन डेका
  • (स) संतोष कुमार गंगवार
  • (द) सीपी राधाकृष्णन
उत्तर : संतोष कुमार गंगवार
व्याख्या :
पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार सीपी राधाकृष्णन के स्थान पर झारखंड के नए राज्यपाल बनाये गए है, जो महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। हाल ही में राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, सिक्किम, मेघालय, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की गयी है। बता दें कि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
प्रश्न 450 दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को ‘ग्लोबल वाटर टेक अवार्ड 2024’ से किस संगठन ने सम्मानित किया -
  • (अ) विश्व बैंक
  • (ब) वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण फाउंडेशन
  • (स) संयुक्त राष्ट्र
  • (द) अंतर्राष्ट्रीय जल संघ
उत्तर : वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण फाउंडेशन
व्याख्या :
दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डीएमआरसी को उसकी पर्यावरणीय पहलों के लिए ‘संगठन श्रेणी’ में प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल वॉटर टेक अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डीएमआरसी को दिल्ली शहर में जल संरक्षण और जल संसाधनों के उचित उपयोग में उसके अथक प्रयासों के लिए ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन- जीईईएफ की तरफ से दिया गया है।

page no.(45/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.