Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 453 पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति के लिए कौन सा हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है -
  • (अ) 1001
  • (ब) 1933
  • (स) 2024
  • (द) 3030
उत्तर : 1933
व्याख्या :
सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1933 जारी किया है, जिसमें नशा मुक्ति से जुड़े हुए परामर्श हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा इस नंबर पर नशे से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी साझा की जा सकती है। यह जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
प्रश्न 454 लार्सन एंड टुब्रो और डीआरडीओ ने किस स्वदेशी लाइट टैंक का पहला प्रोटोटाइप तैयार किया है -
  • (अ) अर्जुन
  • (ब) भीष्म
  • (स) ज़ोरावर
  • (द) वज्र
उत्तर : ज़ोरावर
व्याख्या :
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने डीआरडीओ के सहयोग से ढाई साल के भीतर स्वदेशी लाइट टैंक जोरावर का पहला प्रोटोटाइप तैयार कर लिया है। दो साल तक परीक्षण होने के बाद 2027 तक इसे सेना में शामिल कर लिया जाएगा। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में उच्च ऊंचाई वाले युद्ध क्षेत्रों के साथ-साथ कच्छ के रण जैसे नदी क्षेत्रों में भी इन हल्के टैंकों को तेजी से तैनात किया जा सकता है।
प्रश्न 455 विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किस देश में आसियान-भारत पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस में भाग लिया -
  • (अ) थाईलैंड
  • (ब) फिलीपींस
  • (स) लाओस
  • (द) वियतनाम
उत्तर : लाओस
व्याख्या :
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 26 जुलाई 2024 को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनतियाने में भारत -आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल सम्मेलन में भाग लिया।
प्रश्न 456 पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण पदक
  • (ब) रजत पदक
  • (स) कांस्य पदक
  • (द) कोई पदक नहीं जीता
उत्तर : कांस्य पदक
व्याख्या :
पेरिस ओलिंपिक के दूसरे दिन भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई हैं। उन्‍होंने दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में दो सौ 21 दशमलव सात अंक के साथ कांस्‍य पदक अपने नाम किया। निशानेबाजी में भारत को 12 साल बाद पदक मिला है। इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए।
प्रश्न 457 9वां महिला एशिया क्रिकेट कप का खिताब किस देश ने जीता है -
  • (अ) भारत
  • (ब) श्रीलंका
  • (स) बांग्लादेश
  • (द) पाकिस्तान
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
श्रीलंका ने इतिहास रचते हुए विमेंस एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका से कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 और हर्षिता समरविक्रमा ने 69 रन बनाए। दोनों ने 87 रन की पार्टनरशिप भी की थी। 2004 में शुरू हुए विमेंस एशिया में श्रीलंका पहली बार चैंपियन बना, टीम इससे पहले 5 बार रनर-अप रही थी। वहीं, भारत ने दूसरी बार ही विमेंस एशिया कप का फाइनल गंवाया। टीम को इससे पहले 2018 में बांग्लादेश ने हराया था। भारत ने 9 में से 7 बार विमेंस एशिया कप जीता है।
प्रश्न 458 हाल ही में (जुलाई 2024 में) जारी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की रिपोर्ट “विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (SOFI) 2024” के अनुसार, 2023 में लगभग __________ लोगों को भूख का सामना करना पड़ेगा।
  • (अ) 281 मिलियन
  • (ब) 500 मिलियन
  • (स) 730 मिलियन
  • (द) 733 मिलियन
उत्तर : 733 मिलियन
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की नवीनतम रिपोर्ट “विश्व में खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति (एसओएफआई) 2024: भूख, खाद्य असुरक्षा और सभी रूपों में कुपोषण को समाप्त करने के लिए वित्तपोषण” के अनुसार, 2023 में लगभग 733 मिलियन लोगों को भूख का सामना करना पड़ा, जो वैश्विक स्तर पर 11 में से 1 व्यक्ति (लगभग 9%) और अफ्रीका में 5 में से 1 के बराबर है।
प्रश्न 459 किस संगठन ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) एशिया का पहला कम कार्बन वाला ग्रीन जिंक इकोजेन लॉन्च किया है -
  • (अ) टाटा स्टील लिमिटेड
  • (ब) हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • (स) हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
  • (द) कोल इंडिया लिमिटेड
उत्तर : हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड
व्याख्या :
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने एशिया का पहला लो-कार्बन ग्रीन जिंक ब्रांड ‘इकोजेन’ लॉन्च किया है। इसे लाइफ़ साइकिल असेसमेंट (LCA) के ज़रिए वैश्विक स्थिरता परामर्श फर्म द्वारा प्रमाणित किया गया है।
प्रश्न 460 एक प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार, ___________________, जिन्होंने 2013 में “सुबोध बाइबिल-नया करार” के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार जीता था, का जुलाई 2024 में निधन हो गया -
  • (अ) फ्रांसिस डीब्रिटो
  • (ब) शेख अब्दुस्सलाम अब्दुर्रज्जाक
  • (स) राजीव तारानाथ
  • (द) सी वी चंद्रशेखर
उत्तर : फ्रांसिस डीब्रिटो
व्याख्या :
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता, प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार, पर्यावरणविद् और कैथोलिक पादरी फादर फ्रांसिस डीब्रिटो का 81 वर्ष की आयु में महाराष्ट्र के पालघर जिले में निधन हो गया। उनका जन्म 4 दिसंबर 1942 को महाराष्ट्र के नंदखाल के जेलाडी गांव में हुआ था।
प्रश्न 461 पहला विज्ञान प्रौद्योगिकी पहल सम्मेलन (एसटीआई कॉन्क्लेव) किस स्थान पर आयोजित किया गया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) चेन्नई
  • (द) बैंगलुरु
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के तत्वावधान में दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र (इंटरनेशनल साइंस टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव सेंटर- आईएसटी आईसी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआई, नई दिल्ली ) के घटकों, पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी एकक (सी एसआईआर –टीकेडीएल यूनिट) तथा सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-आईआईसीटी), हैदराबाद के साथ मिलकर भारत 29-31 जुलाई 2024 से नई दिल्ली, में “स्थायी आजीविका के लिए पारंपरिक ज्ञान” पर पहला विज्ञान प्रौद्योगिकी पहल सम्मेलन (एसटीआई कॉन्क्लेव) का आयोजन किया जा रहा है।
प्रश्न 462 हाल ही में (जुलाई 2024 में) डॉ. सुंदरगोपाल श्रीधर को किस सोसाइटी का फेलो चुना गया है -
  • (अ) American Chemical Society
  • (ब) Royal Society of Chemistry
  • (स) Indian Chemical Society
  • (द) European Chemical Society
उत्तर : Royal Society of Chemistry
व्याख्या :
सीएसआईआर भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद में रासायनिक इंजीनियर और मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुंदरगोपाल श्रीधर को प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (एफआरएससी), लंदन, यूके के फेलो के रूप में शामिल किया गया हैं। उनकी सदस्य आईडी संख्या: 771115 होगी।

page no.(47/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.