Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 461 पहला विज्ञान प्रौद्योगिकी पहल सम्मेलन (एसटीआई कॉन्क्लेव) किस स्थान पर आयोजित किया गया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) चेन्नई
  • (द) बैंगलुरु
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के तत्वावधान में दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार केंद्र (इंटरनेशनल साइंस टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव सेंटर- आईएसटी आईसी), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआई, नई दिल्ली ) के घटकों, पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी एकक (सी एसआईआर –टीकेडीएल यूनिट) तथा सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (सीएसआईआर-आईआईसीटी), हैदराबाद के साथ मिलकर भारत 29-31 जुलाई 2024 से नई दिल्ली, में “स्थायी आजीविका के लिए पारंपरिक ज्ञान” पर पहला विज्ञान प्रौद्योगिकी पहल सम्मेलन (एसटीआई कॉन्क्लेव) का आयोजन किया जा रहा है।
प्रश्न 462 हाल ही में (जुलाई 2024 में) डॉ. सुंदरगोपाल श्रीधर को किस सोसाइटी का फेलो चुना गया है -
  • (अ) American Chemical Society
  • (ब) Royal Society of Chemistry
  • (स) Indian Chemical Society
  • (द) European Chemical Society
उत्तर : Royal Society of Chemistry
व्याख्या :
सीएसआईआर भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद में रासायनिक इंजीनियर और मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुंदरगोपाल श्रीधर को प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (एफआरएससी), लंदन, यूके के फेलो के रूप में शामिल किया गया हैं। उनकी सदस्य आईडी संख्या: 771115 होगी।
प्रश्न 463 हाल ही में (जुलाई 2024 में) डिजिटल गवर्नमेंट सीनियर लीडर्स प्रोग्राम का नवीनतम संस्करण किस संस्थान में आयोजित किया गया -
  • (अ) IIM अहमदाबाद
  • (ब) IIM बैंगलुरु
  • (स) IIM कोलकाता
  • (द) IIM लखनऊ
उत्तर : IIM बैंगलुरु
व्याख्या :
डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग (एनईजीडी) की क्षमता निर्माण योजना के माध्यम से डिजिटल गवर्नेंस के लिए एकीकृत और मानकीकृत दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है। इस मिशन के तहत एक प्रमुख पहल डिजिटल गवर्नमेंट सीनियर लीडर्स प्रोग्राम (डीजीएसएलपी) है जिसका उद्देश्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को सार्वजनिक क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक ज्ञान से सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम का नवीनतम संस्करण, 6 दिवसीय गहन कार्यशाला, 29 जुलाई से 3 अगस्त, 2024 तक भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (आईआईएम-बैंगलुरु) के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
प्रश्न 464 आइडियाज4लाइफ पोर्टल का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बेचना
  • (ब) जीवन शैली में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करना
  • (स) शिक्षा के नए तरीकों का प्रचार करना
  • (द) वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना
उत्तर : जीवन शैली में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करना
व्याख्या :
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्तिवर्धन सिंह की उपस्थिति में उत्पादों और सेवाओं से संबंधित विचारों को आमंत्रित करने के लिए आइडियाज4लाइफ शुरू किया, जो पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली से संबंधित व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करते हैं।
प्रश्न 465 ग्लोबल वाटर टेक समिट - 2024 में ‘वाटर डिपार्टमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार किसे मिला -
  • (अ) भारतीय मौसम विभाग
  • (ब) केंद्रीय जल आयोग
  • (स) नर्मदा जल संसाधन विभाग
  • (द) गंगा पुनर्जीवन आयोग
उत्तर : केंद्रीय जल आयोग
व्याख्या :
केन्‍द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को नई दिल्ली में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल वाटर टेक समिट-2024 में ‘वाटर डिपार्टमेंट ऑफ द ईयर’ श्रेणी के तहत जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 466 हाल ही में (जुलाई 2024 में) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहाँ पर राम लला पर पहला डाक टिकट अनावरण किया -
  • (अ) टोक्यो
  • (ब) दिल्ली
  • (स) वियनतियाने
  • (द) बीजिंग
उत्तर : वियनतियाने
व्याख्या :
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 25 से 27 जुलाई 2024 तक लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनतियाने की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अयोध्या के राम लला पर पहले डाक टिकट का अनावरण किया। वह आसियान से संबंधित विदेश मंत्री के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वियनतियाने में थे।
प्रश्न 467 हाल ही में (जुलाई 2024 में) गोवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 55वें और 56वें ​​संस्करण के महोत्सव निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
  • (अ) विनोद गनात्रा
  • (ब) शेखर कुलभूषण कपूर
  • (स) संतोष सिवन
  • (द) राखी कपूर
उत्तर : शेखर कुलभूषण कपूर
व्याख्या :
“मिस्टर इंडिया”, “बैंडिट क्वीन” और “एलिजाबेथ” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर दिग्गज फिल्म निर्माता शेखर कपूर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 468 हाल ही में (जुलाई 2024 में) रूसी नौसेना की वर्षगांठ पर भारतीय नौसेना कर्मियों ने किस जहाज के साथ भाग लिया -
  • (अ) आईएनएस तबर
  • (ब) आईएनएस तरकश
  • (स) आईएनएस सह्याद्री
  • (द) आईएनएस तलवार
उत्तर : आईएनएस तबर
व्याख्या :
रूस के नौसेना दिवस परेड में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना कर्मियों का रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अभिवादन किया। खास बात ये है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आईएनएस तबर पर भी सवार हुए। सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने पर रूसी नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रश्न 469 हाल ही में (जुलाई 2024 में) ‘वन डीएई वन सब्सक्रिप्शन’ (ओडीओएस) पहल के अंतर्गत किनसे कंसोर्टियम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए -
  • (अ) विली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्प्रिंगर नेचर ग्रुप
  • (ब) पियर्सन इंडिया और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस
  • (स) मैकग्रा हिल एजुकेशन और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस
  • (द) हार्पर कॉलिन्स इंडिया और पेंगुइन रैंडम हाउस
उत्तर : विली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्प्रिंगर नेचर ग्रुप
व्याख्या :
मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल में ‘वन डीएई वन सब्सक्रिप्शन’ (ओडीओएस) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। ओडीओएस एक अनूठा विचार है जो परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) और इसकी सभी इकाइयों/उप इकाइयों (लगभग 60) को एक छत के नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रों के साथ-साथ वैज्ञानिक पत्रिकाओं को पढ़ने और प्रकाशित करने में सक्षम बनाता है। इस पहल के साथ अब संसाधनों को डिजिटल रूप से साझा करना और सामूहिक रूप से विकसित करना संभव हुआ है। डीएई ने इसके विस्‍तार के लिए मेसर्स विली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स स्प्रिंगर नेचर ग्रुप के साथ कंसोर्टियम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 470 केंद्रीय इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी द्वारा हाल ही में (जुलाई 2024 में) इस्पात आयात के बारे में उन्नत जानकारी प्रदान करने के लिए लॉन्च किए गए पोर्टल का नाम बताइए।
  • (अ) eShram
  • (ब) myCGHS ऐप
  • (स) PRAVAAH पोर्टल
  • (द) SIMS 2.0 पोर्टल
उत्तर : SIMS 2.0 पोर्टल
व्याख्या :
इस्पात मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (SIMS) 2.0 पोर्टल लॉन्च किया, जो इस्पात आयात के बारे में उन्नत जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित पोर्टल है। उन्होंने पुस्तक के दूसरे खंड, “लौह और इस्पात क्षेत्र के लिए सुरक्षा दिशानिर्देश” का भी विमोचन किया, जिसमें लौह और इस्पात क्षेत्र द्वारा उपयोग की जाने वाली 16 प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है।

page no.(47/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.