Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

July 2024 Current Affairs

प्रश्न 483 साल 2025 में एशिया कप की मेजबानी कौन सा देश करेगा -
  • (अ) श्रीलंका
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) भारत
  • (द) बांग्लादेश
उत्तर : भारत
व्याख्या :
29 जुलाई को एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को मेंस एशिया कप के अगले संस्करण की मेजबानी दी। मेंस एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में किया जाएगा। 2025 में यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत को 34 साल बाद एशिया कप की मेजबानी मिली है। मेंस एशिया कप 2024 में 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें 6 टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान खेलेंगीं। भारत में आखिरी बार 1990-91 में एशिया कप टूर्नामेंट खेला गया था, जो चौथा संस्करण था।
प्रश्न 484 ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया -
  • (अ) राजनाथ सिंह
  • (ब) नरेंद्र मोदी
  • (स) अमित शाह
  • (द) नितिन गडकरी
उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ के उद्धाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सूर्य घर योजना में एक-एक घर को 75,000 रुपए देने की घोषणा की। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी CII ने इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में देश के विकास के लिए सरकार के विजन और इस प्रयास में इंडस्ट्री के रोल की रूपरेखा तय की गई।
प्रश्न 485 सूर्य घर योजना के तहत प्रति परिवार कितनी धनराशि की घोषणा की गई -
  • (अ) ₹50,000
  • (ब) ₹60,000
  • (स) ₹75,000
  • (द) ₹80,000
उत्तर : ₹75,000
व्याख्या :
30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 'जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत' के उद्धाटन सत्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सूर्य घर योजना में एक-एक घर को 75,000 रुपए देने की घोषणा की। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री यानी CII ने इस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में देश के विकास के लिए सरकार के विजन और इस प्रयास में इंडस्ट्री के रोल की रूपरेखा तय की गई।
प्रश्न 486 हाल ही में (जुलाई 2024 में) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रोजगार के अवसर बढ़ाने और राष्ट्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कौनसा पोर्टल लॉन्च किया -
  • (अ) नेट्स 2.0
  • (ब) SWAYAM
  • (स) शिक्षा सेतु
  • (द) DIKSHA
उत्तर : नेट्स 2.0
व्याख्या :
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना-नेट्स 2.0 पोर्टल लॉन्च किया और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रशिक्षण की राशि के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी किए। इस योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुता का लोकतंत्रीकरण करना, युवा आकांक्षाओं को पूरा करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि यह मंच छात्रों को अपने कौशल को बढ़ाने और उद्योग निकायों के योग्य बनाएगा।
प्रश्न 487 DAC बैठक में भारतीय सेना के लिए किस प्रणाली को खरीदने की मंजूरी दी गई -
  • (अ) ALNS Mk-I
  • (ब) ALNS Mk-II
  • (स) ARJUN Mk-I
  • (द) ARJUN Mk-II
उत्तर : ALNS Mk-II
व्याख्या :
29 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई। इसमें सेना के आर्मर्ड फाइटिंग व्हीकल (AFVs) के लिए एडवांस्ड लैंड नेविगेशन सिस्टम (ALNS) की खरीद के लिए मंजूरी दी। ALNS Mk-II सिस्टम अपने बेहतर एन्क्रिप्शन और स्पूफ-प्रूफ क्षमताओं के लिए जाना जाता है। यह GPS और GLONASS समेत कई सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम से जुड़ा हुआ है।
प्रश्न 488 उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत तीन उन्नत परीक्षण सुविधाएं कहां स्थापित की जाएंगी -
  • (अ) कानपुर और वाराणसी
  • (ब) लखनऊ और कानपुर
  • (स) आगरा और लखनऊ
  • (द) नोएडा और कानपुर
उत्तर : लखनऊ और कानपुर
व्याख्या :
रक्षा मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत मानव रहित हवाई प्रणाली, संचार और यांत्रिक एवं सामग्री क्षेत्रों में परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। मंगलवार (30 जुलाई ) को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के तहत तीन अत्याधुनिक परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत लखनऊ में एक और कानपुर में दो सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
प्रश्न 489 उत्तर प्रदेश अवैध धार्मिक धर्मांतरण निषेध अधिनियम में नए संशोधन के तहत अधिकतम कारावास की अवधि क्या है -
  • (अ) 10 साल
  • (ब) 14 साल
  • (स) 20 साल
  • (द) आजीवन कारावास
उत्तर : आजीवन कारावास
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश विधानसभा ने गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध (संशोधन विधेयक)- 2024 पारित कर दिया है। संशोधनों का उद्देश्य सजा को बढ़ाकर इस अधिनियम को और अधिक कठोर बनाना है। पहले इस कानून के तहत अधिकतम सजा 10 वर्ष और 50 हजार रुपये तक का जुर्माना था। इस विधेयक के तहत राज्य में अवैध धर्म परिवर्तन पर 3 से 10 वर्ष की सजा का प्रावधान किया गया है। वहीं, सामूहिक धर्म परिवर्तन और विदेशी फंड से धर्म परिवर्तन कराने पर 7 से 14 वर्ष की सजा तय की गई है। विधेयक में यह भी कहा गया है कि अगर धर्म परिवर्तन के लिए किसी व्यक्ति के जीवन अथवा संपत्ति को खतरे में डाला जाता है, या बल प्रयोग किया जाता है या धर्म परिवर्तन के लिए विवाह किया जाता है या विवाह का वादा किया जाता है, तो ऐसे मामले में कारावास की अवधि 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक हो सकती है। विधेयक में कहा गया है कि अगर किसी नाबालिग, महिला या व्यक्ति को बहला-फुसलाकर मानव तस्करी की जाती है तो ऐसे मामले में 20 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।
प्रश्न 490 56वें ​​अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेश भैया किस राज्य से थे -
  • (अ) महाराष्ट्र
  • (ब) गुजरात
  • (स) कर्नाटक
  • (द) तमिलनाडु
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
56वें अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। यह प्रतियोगिता इस महीने की 21 से 30 तारीख के दौरान सऊदी अरब के रियाद में आयोजित की गई। महाराष्ट्र के जलगांव के देवेश भैया ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि मुंबई के अवनीश बंसल और हैदराबाद के हर्षिन पोसिना ने रजत पदक जीते। मुंबई के कश्यप खंडेलवाल ने कांस्य पदक जीता।
प्रश्न 491 मद्रास-कोलंबो रेगाटा के 83वें संस्करण की मेजबानी कौन सा देश करेगा -
  • (अ) भारत
  • (ब) श्रीलंका
  • (स) बांग्लादेश
  • (द) नेपाल
उत्तर : श्रीलंका
व्याख्या :
श्रीलंका तीन अगस्त को प्रतिष्ठित मद्रास-कोलंबो रेगाटा के 83वें संस्करण की मेजबानी करेगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता है। इसमें मद्रास बोट क्लब और कोलंबो रोइंग क्लब के प्रतिभागी अपनी रोइंग कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रश्न 492 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत का दौरा करने वाले वियतनाम के प्रधान मंत्री कौन हैं -
  • (अ) गुयेन जुआन
  • (ब) फाम मिन्ह चिन्ह
  • (स) चीन्ह गुयेन टैन
  • (द) डुंग ट्रूंग टैन संग
उत्तर : फाम मिन्ह चिन्ह
व्याख्या :
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनके साथ कई मंत्रियों, उप-मंत्रियों और व्यापार जगत के नेताओं सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर विदेश राज्यमंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

page no.(50/50)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.