Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राष्ट्रपति

प्रश्न 51 कोई व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति -
  • (अ) केवल दो बार चुना जा सकता है।
  • (ब) दुबारा चुनाव नहीं लड़ सकता।
  • (स) कितनी ही बार पुनर्निर्वाचित हो सकता है।
  • (द) केवल तीन बार चुना जा सकता है।
उत्तर : कितनी ही बार पुनर्निर्वाचित हो सकता है।
प्रश्न 52 भारत में राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद की मृत्यु के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में किसने कार्य किया -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-II
  • (अ) बी.डी. जत्ती
  • (ब) वी.वी. गिरी
  • (स) जैल सिंह
  • (द) एन.एस. रेड्डी
उत्तर : बी.डी. जत्ती
प्रश्न 53 भारत के उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की राष्ट्रपति की शक्ति भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है -
  • (अ) 143
  • (ब) 147
  • (स) 140
  • (द) 145
उत्तर : 143
प्रश्न 54 निम्नलिखित में से किस विषय पर विधान पुरःस्थापित करने हेतु राष्ट्रपति की पूर्व मंजूरी या सिफारिश की आवश्यकता नहीं होती है -
Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
  • (अ) नागरिकता के अधिकार के विनियमन से संबंधित विधेयक
  • (ब) व्यापार की स्वतंत्रता पर निर्बन्धन अधिरोपित करने वाले राज्य विधेयक
  • (स) वित्त विधेयक
  • (द) नये राज्यों के निर्माण या वर्तमान राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन आदि से संबंधित विधेयक
उत्तर : नागरिकता के अधिकार के विनियमन से संबंधित विधेयक
प्रश्न 55 मंडल आयोग द्वारा राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गई -
Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
  • (अ) 30 नवम्बर, 1990
  • (ब) 20 नवम्बर, 1989
  • (स) 20 दिसम्बर, 1978
  • (द) 31 दिसम्बर, 1980
उत्तर : 31 दिसम्बर, 1980
प्रश्न 56 निम्नांकित में से कौनसी राष्ट्रपति के पद के लिए शर्तें हैं -
(i) वह भारत का नागरिक है।
(ii) वह पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
(iii) वह अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा।
(iv) वह बिना किराया दिए अपने शासकीय निवासों के उपयोग का हकदार होगा।
सही विकल्प का चयन कीजिए -

Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
  • (अ) (i), (ii), (iii) और (iv)
  • (ब) केवल (i), (ii) और (iii)
  • (स) केवल (i) और (ii)
  • (द) केवल (iii) और (iv)
उत्तर : केवल (iii) और (iv)
प्रश्न 57 सूची-I का मिलान सूची-II से कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
सूची-I सूची-II
(A) राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु निर्वाचक मण्डल (i) अनुच्छेद 58
(B) राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु योग्यताएँ (ii) अनुच्छेद 56
(C) राष्ट्रपति का महाभियोग (iii) अनुच्छेद 61
(D) राष्ट्रपति के महाभियोग का आधार संविधान का उल्लंघन (iv) अनुच्छेद 54
कूट - A B C D

School Lecturer 2022 Gk (G-A)
  • (अ) ii iii i iv
  • (ब) i iii ii iv
  • (स) iv i ii iii
  • (द) iv ii i iii
उत्तर : iv i ii iii
प्रश्न 58 भारत के राष्ट्रपति की निषेधाधिकार शक्ति के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -
School Lecturer 2022 Gk (G-B)
  • (अ) राष्ट्रपति राज्य व्यवस्थापिका द्वारा पारित ऐसे विधेयकों को अनुमोदित करने से इंकार कर सकता है जो राज्यपाल द्वारा उनके अनुमोदन के लिए आरक्षित रखे गए है ।
  • (ब) राष्ट्रपति ऐसे विधेयकों को राज्य व्यवस्थापिका द्वारा पुनर्विचार करने के लिए राज्यपाल को निर्देशित कर सकता है।
  • (स) यदि राज्य व्यवस्थापिका विधेयक को वापस राष्ट्रपति के पास भेजती है तो उनके पास विधेयक को अनुमोदित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है।
  • (द) राज्य व्यवस्थापिका द्वारा पारित विधेयक को सीधे अनुमोदित नहीं करने की शक्ति राष्ट्रपति को दरअसल राज्यपाल के मध्यम से प्राप्त होती है।
उत्तर : यदि राज्य व्यवस्थापिका विधेयक को वापस राष्ट्रपति के पास भेजती है तो उनके पास विधेयक को अनुमोदित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह जाता है।
प्रश्न 59 राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियों के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है -
School Lecturer 2022 Gk (G-C)
  • (अ) राष्ट्रपति द्वारा वित्तीय आपातकाल तब घोषित किया जा सकता है जब भारत या उसके क्षेत्र के किसी भाग की वित्तीय स्थिरता या साख खतरे में हो।
  • (ब) वित्तीय आपातकाल के दौरान राज्य के मामलों से जुड़े सेवारत लोगों के वेतन और भत्तों में कटौती की जा सकती है।
  • (स) वित्तीय आपातकाल के दौरान राज्य विधायिका द्वारा पारित विधेयकों को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित किया जा सकता है।
  • (द) वित्तीय आपातकाल की घोषणा सामान्यतः दो माह की अवधि के लिए प्रभावी रहती है।
उत्तर : वित्तीय आपातकाल के दौरान राज्य विधायिका द्वारा पारित विधेयकों को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित किया जा सकता है।
व्याख्या :
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 360 भारत के राष्ट्रपति को देश में या देश के किसी भी हिस्से में वित्तीय आपातकाल घोषित करने का अधिकार देता है जब वह संतुष्ट हो कि ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसके कारण भारत या किसी भी हिस्से की वित्तीय स्थिरता या साख देश को खतरा है।
प्रश्न 60 भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है -
(1) राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें संसद के सभी सदस्य भाग लेते हैं।
(2) वह संसद के निर्वाचित सदस्यों और राज्यों की सभी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाता हैं।
(3) भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में दिल्ली और पुडुचेरी के निर्वाचित सदस्य भाग लेते हैं।
(4) एकल संक्रमणीय मत और गुप्त मतदान के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली लागू होती है।
कूट -

School Lecturer 2022 Gk (Group E)
  • (अ) 3 और 4 दोनों सही हैं
  • (ब) 1, 2 और 3 सही हैं
  • (स) केवल 4 सही है
  • (द) 2, 3 और 4 सही हैं
उत्तर : 2, 3 और 4 सही हैं

page no.(6/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.