राज्यपाल
- प्रश्न 51 किसी राज्य के राज्यपाल (गवर्नर) के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :
1. उनको भारत के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते
2. वे राष्ट्रपति की इच्छा अनुसार पद पर रहते हैं ।
3. उनमें राज्य की कार्यकारी शक्तियाँ निहित हैं।
4. सामान्यतः वे पाँच वर्ष के लिए पद पर रहते हैं।
सही कथनों का चयन कीजिए।
कूट :
Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift -
- (अ) 1, 2, 3
- (ब) 1, 2, 4
- (स) 2, 3, 4
- (द) 1, 2,
उत्तर : 2, 3, 4
- प्रश्न 52 राज्यपाल के कार्यालय के लिए निम्नलिखित में से कौन सी शर्तें हैं/हैं -
1. वह संसद के किसी सदन या राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य होना चाहिए।
2. वह ऐसे परिलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकारों का स्वत्वाधिकारी है जो राज्य विधानमंडल द्वारा निर्धारित किए जा सकते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। -
- (अ) केवल 1
- (ब) केवल 2
- (स) 1 और 2 दोनों
- (द) न तो 1 और न ही 2
उत्तर : न तो 1 और न ही 2
व्याख्या :
अनुच्छेद 158. राज्यपाल पद के लिए शर्तें:
(1) राज्यपाल संसद के किसी सदन का या पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट किसी राज्य के विधान-मण्डल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा और यदि संसद के किसी सदन का या ऐसे किसी राज्य के विधान-मण्डल के किसी सदन का कोई सदस्य राज्यपाल नियुक्त हो जाता है तो यह समझा जाएगा कि उसने उस सदन में अपना स्थान राज्यपाल के रूप में अपने पद ग्रहण की तारीख से रिक्त कर दिया है।
(2) राज्यपाल अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा।
(3) राज्यपाल, बिना किराया दिए, अपने शासकीय निवासों के उपयोग का हकदार होगा और ऐसी उपलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकारों का भी, जो संसद, विधि द्वारा, अवधारित करे और जब तक इस निमित्त इस प्रकार उपबन्ध नहीं किया जाता है तब तक ऐसी उपलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकारों का, जो दूसरी अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं, हकदार होगा ।
- प्रश्न 53 पश्चिम परिक्षेत्र संस्कृति केंद्र, उदयपुर का अध्यक्ष कौन हैं -
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-1) -
- (अ) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर)
- (ब) राजस्थान के राज्यपाल
- (स) राजस्थान के मुख्यमंत्री
- (द) राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री
उत्तर : राजस्थान के राज्यपाल
- प्रश्न 54 राजस्थान में लागू निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रपति शासन का कार्यकाल सबसे लंबा रहा -
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2) -
- (अ) दूसरा
- (ब) तीसरा
- (स) पहला
- (द) चौथा
उत्तर : चौथा
- प्रश्न 55 निम्नलिखित में से किस वर्ष में राजस्थान में राष्ट्रपति शासन था -
Raj Police Constable Exam (8 Nov 2020 S-2) -
- (अ) 2008
- (ब) 1971
- (स) 1967
- (द) 1985
उत्तर : 1967
व्याख्या :
राजस्थान में कुल चार बार राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है।- 13 मार्च से 26 अप्रैल 1967
राज्य में पहला राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 को लागू हुआ था, जो 26 अप्रैल 1967 को समाप्त हुआ था।
लगभग 42 दिनों का राष्ट्रपति शासन सबसे छोटा माना जाता है। - 30 अप्रैल से 21 जून 1977
राज्य में दूसरा राष्ट्रपति शासन 29 अगस्त 1973 से 22 जून 1977 तक था।
नियम लागू होने से पहले हरिदेव जोशी की सरकार थी। - 17 फरवरी से 5 जून 1980
तीसरा राष्ट्रपति शासन 16 मार्च 1980 से 6 जून 1980 तक चला था। भैरोंसिंह शेखावत सरकार पहले सत्ता में थी। - 15 दिसंबर 1992 से 3 दिसंबर 1993
चौथा और अंतिम राष्ट्रपति शासन 15 दिसंबर 1992 को लगाया गया था, जो 4 दिसंबर 1993 को समाप्त हुआ था। इस राष्ट्रपति शासन लागू होने से पहले भैरों सिंह की सरकार थी।
- प्रश्न 56 अप्रैल 2022 तक राजस्थान में कितनी महिला राज्यपाल पद पर कार्य कर चुकी हैं -
-
- (अ) 1
- (ब) 2
- (स) 3
- (द) 5
उत्तर : 3
- प्रश्न 57 संविधान के किस अनुच्छेद के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है -
-
- (अ) अनुच्छेद 164(1)
- (ब) अनुच्छेद 156(2)
- (स) अनुच्छेद 152(1)
- (द) अनुच्छेद 151(4)
उत्तर : अनुच्छेद 164(1)
- प्रश्न 58 कंथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए –
I – राज्यपाल यह घोषित करेगा कि वह विधेयक को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखता है। (अनुच्छेद-200)
II – राष्ट्रपति, राज्यपाल को यह निर्देश दे सकेगा कि वह विधेयक को सदन को लौटा दे। (अनुच्छेद-201)
निम्न में से कौन-सा विकल्प सही है -
VDO Exam 1st Shift 27 Dec 2021 -
- (अ) केवल कथन । सही है।
- (ब) केवल कथन II सही है।
- (स) I एवं II दोनों कथन सही हैं।
- (द) I एवं II दोनों कथन गलत हैं।
उत्तर : I एवं II दोनों कथन सही हैं।
- प्रश्न 59 राज्य के राज्यपालों की केन्द्र द्वारा नियुक्ति के प्रावधान को लिया गया है –
VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021 -
- (अ) स्विटजरलैण्ड से
- (ब) आयरलेण्ड से
- (स) कनाडा से
- (द) संयुक्त राज्य अमेरिका से
उत्तर : कनाडा से
- प्रश्न 60 राजस्थान में अंतिम राष्ट्रपति शासन की अवधि क्या थी -
VDO Exam 1st Shift 28 Dec 2021 -
- (अ) 15 दिसंबर, 1992 – 03 दिसंबर, 1993
- (ब) 1 दिसंबर. 1998 – 04 जनवरी, 1999
- (स) 30 अप्रैल, 1977 – 21 जून, 1977
- (द) 13 मार्च, 1967 – 26 अप्रैल, 1967
उत्तर : 15 दिसंबर, 1992 – 03 दिसंबर, 1993
page no.(6/12)