मुख्यमंत्री
- प्रश्न 51 राजस्थान के निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में से कौन, मुख्यमंत्री नियुक्त होते समय राजस्थान विधानसभा का सदस्य नहीं था / थी -
Evaluation Officer 2020 -
- (अ) टीकाराम पालीवाल (1952)
- (ब) जगन्नाथ पहाड़िया (1980)
- (स) वसुन्धरा राजे (2003)
- (द) बरकतुल्लाह खान (1971)
उत्तर : जगन्नाथ पहाड़िया (1980)
व्याख्या :
जगन्नाथ पहाड़िया ने 6 जून 1980 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वह राजस्थान के पहले और अब तक के इकलौते दलित मुख्यमंत्री बन गए। मुख्यमंत्री बनने से पहले पहाड़िया लोकसभा और राज्यसभा सांसद रहे थे। वह केंद्र में मंत्री भी रहे थे। राजीव गांधी के कार्यकाल में वह बिहार के राज्यपाल बने। 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल रहे। 20 मई, 2021 को कोरोना से उनकी मौत हो गई थी।
- प्रश्न 52 निम्नांकित में से भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्यपाल को जानकारी के सम्बन्ध में मुख्यमन्त्री के कर्त्तव्य के बारे में है -
Evaluation Officer 2020 -
- (अ) अनुच्छेद 165
- (ब) अनुच्छेद 166
- (स) अनुच्छेद 167
- (द) अनुच्छेद 168
उत्तर : अनुच्छेद 167
व्याख्या :
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 167, राज्यपाल को जानकारी देने के संबंध में मुख्यमंत्री के कर्तव्यों के बारे में बताता है।
- प्रश्न 53 निम्नांकित में से कौन राजस्थान के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय विधानसभा के सदस्य नहीं थे -
Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I) -
- (अ) भैंरोसिंह शेखावत
- (ब) बरकतुल्लाह खान
- (स) अशोक गहलोत
- (द) जग्गनाथ पहाड़िया
उत्तर : भैंरोसिंह शेखावत
व्याख्या :
भैंरोसिंह शेखावत राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय विधानसभा के सदस्य नहीं थे। शेखावत ने 1977 से 1980, 1990 से 1992 और 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे।
- प्रश्न 54 राजस्थान के मुख्यमंत्री जिनका जन्म अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ था –
Forest Guard Exam 2022 Shift 1 -
- (अ) मोहनलाल सुखाड़िया
- (ब) वसुंधरा राजे
- (स) जगन्नाथ पहाड़िया
- (द) अशोक गहलोत
उत्तर : वसुंधरा राजे
- प्रश्न 55 राजस्थान के निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में कौन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे हैं -
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) जयनारायण व्यास
- (ब) हीरालाल देवपुरा
- (स) टीकाराम पालीवाल
- (द) शिवचरण माथुर
उत्तर : हीरालाल देवपुरा
- प्रश्न 56 निम्न में से राजस्थान के किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सर्वाधिक बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1 -
- (अ) मोहन लाल सुखाड़िया
- (ब) भैरों सिंह शेखावत
- (स) हरीदेव जोशी
- (द) शिवचरण माथुर
उत्तर : भैरों सिंह शेखावत
व्याख्या :
राजस्थान में सबसे अधिक बार (2 बार - 1980, 1992) मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के कार्यकाल में राष्ट्रपति शासन लगाया गया।
राजस्थान में अब तक चार बार राष्ट्रपति शासन लागू हो चुका है। राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन 13 मार्च से 26 अप्रैल 1967 तक लागू किया गया था, उस समय मोहन लाल सुखाड़िया मुख्यमंत्री थे। दूसरी बार इसे 30 अप्रैल से 21 जून 1977 तक लागू किया गया था। तीसरी बार इसे 17 फरवरी से 5 जून 1980 तक लागू किया गया था। चौथी बार इसे 15 दिसंबर 1992 से 3 दिसंबर 1993 तक लागू किया गया था।
- प्रश्न 57 कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए -
(I) टीकाराम पालीवाल राजस्थान में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।
(II) हरिशंकर भाभड़ा राजस्थान में अब तक सबसे लम्बे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे हैं।
निम्न में से कौनसा विकल्प सही है -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1 -
- (अ) केवल कथन I सही है
- (ब) I व II दोनों कथन गलत हैं
- (स) केवल कथन II सही है
- (द) I व II दोनों कथन सही हैं
उत्तर : I व II दोनों कथन सही हैं
व्याख्या :
टीका राम पालीवाल ने 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 26 मार्च 1951 से 3 मार्च 1952 तक और 1 नवंबर 1952 से 1 नवंबर 1954 तक मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास के अंतर्गत दो बार राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। टीकाराम पालीवाल एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो राजस्थान में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। हरि शंकर भाभरा 6 अक्टूबर 1994 से 29 नवंबर 1998 ( 4 वर्ष 54 दिन) तक अब तक सबसे अधिक समय तक राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रहे हैं।
- प्रश्न 58 राजस्थान के उपमुख्यमंत्रियों के बारे में कौन सी जोड़ी सुमेलित है -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2 -
- (अ) शिवचरण माथुर, टीकाराम पालीवाल
- (ब) घनश्याम तिवारी, सचिन पायलट
- (स) हीरालाल देवपुरा, सचिन पायलट
- (द) कमला बेनीवाल, सचिन पायलट
उत्तर : कमला बेनीवाल, सचिन पायलट
- प्रश्न 59 राजस्थान में राज्य पर्यटन, सलाहकार समिति अध्यक्ष कौन हैं -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2 -
- (अ) पर्यटन मंत्री
- (ब) आयुक्त, पर्यटन विभाग
- (स) मुख्यमंत्री
- (द) राज्यपाल
उत्तर : मुख्यमंत्री
- प्रश्न 60 निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है -
Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III) -
- (अ) मोहनलाल सुखाड़िया
- (ब) भैरोसिंह शेखावत
- (स) वसुन्धरा राजे
- (द) अशोक गहलोत
उत्तर : मोहनलाल सुखाड़िया
page no.(6/9)