वैदिक काल
- प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौन ऋग्वैदिक युग के प्रसिद्ध ‘पंचजन’ में सम्मिलित नहीं है -
School Lecturer 2022 History (Group - C) -
- (अ) तुर्वस
- (ब) पुरु
- (स) भरत
- (द) द्रुह्य
उत्तर : भरत
- प्रश्न 52 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
a. ऋग्वेद 1. ऐतरेय b. सामवेद 2. पंचविश c. यजुर्वेद 3. शतपथ d. अथर्ववेद 4. गोपथ
3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2 -
- (अ) a-1, b-2, c-3, d-4
- (ब) a-4, b-2, c-3, d-1
- (स) a-4, b-3, c-1, d-2
- (द) a-3, b-4, c-2, d-1
उत्तर : a-1, b-2, c-3, d-4
- प्रश्न 53 उत्तर वैदिक काल में स्त्रियों की स्थिति के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही नहीं है -
-
- (अ) उन्हें सम्पत्ति का अधिकार नहीं था
- (ब) उन्होंने उपनयन संस्कार का अधिकार खो दिया था
- (स) उन्हें शिक्षा प्राप्ति का अधिकार नहीं था
- (द) उन्हें राजनीति में भाग लेने का अधिकार नहीं था
उत्तर : उन्हें शिक्षा प्राप्ति का अधिकार नहीं था
- प्रश्न 54 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
a. न चुकाए गए ऋण के बदले में दासत्व की प्रथा वैदिक काल से लेकर बुद्ध के समय तक प्रचलन में नहीं थी।
b. वैदिक काल में ऊँची जातियों की स्त्रियों को पति की मृत्यु के उपरान्त न तो सम्पत्ति धारण करने का अधिकार था न ही पुनर्विवाह का अधिकार था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं -
कूट : -
- (अ) केवल a
- (ब) केवल b
- (स) a और b दोनों
- (द) न तो a और न हीं b
उत्तर : न तो a और न हीं b
व्याख्या :
वैदिक काल से लेकर बुद्ध के समय तक न चुकाए गए ऋण के बदले में दासत्व की प्रथा प्रचलन में थी। वैदिक काल में, महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार था। विधवा विवाह, उपनयन संस्कार, नियोग, गन्धर्व और अंतर्जातीय विवाह भी प्रचलित थे।
page no.(6/6)