Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में स्थापत्य कला

प्रश्न 51 ‘मार्शल टाइप शैली’ का प्रयोग मेहरानगढ़ दुर्ग में किस महल में हुआ-
  • (अ) चौखेलाव महल
  • (ब) जसवन्त थड़ा
  • (स) राखी महल
  • (द) विचला महल
उत्तर : चौखेलाव महल
प्रश्न 52 किलकिला, शम्भूबाण, गजनी सम्बन्धित है-
  • (अ) राज्य की डोक्यूमेन्ट्री फिल्मों के नाम
  • (ब) तोपों के नाम से
  • (स) प्राचीन मुद्राओं के नाम से
  • (द) प्राचीन लघु शिलालेखों के नाम से
उत्तर : तोपों के नाम से
प्रश्न 53 उस दुर्ग की श्रेणी जिसका निर्माण जल या जल से घिरे द्वीप की भांति के दुर्ग के रूप में होता है-
  • (अ) औदक दुर्ग
  • (ब) पारिख दुर्ग
  • (स) एरण दुर्ग
  • (द) धान्वन दुर्ग
उत्तर : औदक दुर्ग
प्रश्न 54 जोधपुर के मेहरानगढ़ दुर्ग के सन्दर्भ में किसने लिखा कि ‘इस दुर्ग का निर्माण देवताओं, परियों व फरिश्तों के द्वारा हुआ’-
  • (अ) फग्र्यूसन
  • (ब) किपलिंग
  • (स) जेम्स टाड
  • (द) विशप हैबर
उत्तर : किपलिंग
व्याख्या :
ब्रिटिश पत्रकार रूडयार्ड किपलिंग ने मेहरानगढ़ दुर्ग के विषय में लिखा है- इसका निर्माण फरिश्ते, परियों और देवताओं की करामात है।
प्रश्न 55 किस दुर्ग के परकोटे को ‘कमरकोट’ कहा जाता है-
  • (अ) बयाना
  • (ब) सोनारगढ़
  • (स) गागरोन
  • (द) अचलगढ़
उत्तर : सोनारगढ़
प्रश्न 56 असुमेलित युग्म है-
  • (अ) बादशाह दुर्ग - बयाना
  • (ब) खैराबाद दुर्ग - सिवाणा
  • (स) अफगानी दुर्ग - करौली
  • (द) खिज्राबाद - चितौड़
उत्तर : अफगानी दुर्ग - करौली
प्रश्न 57 किस दुर्ग को मुस्तफाबाद दुर्ग कहते हैं-
  • (अ) अचलगढ़
  • (ब) सोनारगढ़
  • (स) मेहरानगढ़
  • (द) गागरोण
उत्तर : गागरोण
प्रश्न 58 गागरोण दुर्ग के सन्दर्भ में गलत है-
  • (अ) इसका परकोटा जालिमकोट कहलाता है
  • (ब) यह प्रसिद्ध जल दुर्ग है
  • (स) इसमें हुनहुकार तोप स्थित है
  • (द) इस दुर्ग से संत पीपा का सम्बन्ध था
उत्तर : इसमें हुनहुकार तोप स्थित है
प्रश्न 59 ‘दक्कन की चाबी’ किस किले को कहते हैं-
  • (अ) फतेहपुर दुर्ग को
  • (ब) तिमनगढ़ दुर्ग को
  • (स) अमीरगढ़ दुर्ग को
  • (द) मंडरायल दुर्ग को
उत्तर : अमीरगढ़ दुर्ग को
प्रश्न 60 वेल्लोर दुर्ग किसे कहते हैं-
  • (अ) चित्तौड़ को
  • (ब) भैंसरोड़गढ़ को
  • (स) कुम्भलगढ़ को
  • (द) शेरगढ़ को
उत्तर : भैंसरोड़गढ़ को
व्याख्या :
भैंसरोड़गढ़ का किला या भैंसुर का किला एक प्राचीन किला है जिसे राजस्थान का वेल्लोर कहा जाता है। भैंसरोड़गढ़ एक अभेद्य किला है, जो कम से कम दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से बसा हुआ है। यह प्राचीन चंबल और ब्राह्मणी नदियों के तट पर स्थित है।

page no.(6/52)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.