Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग

प्रश्न 51 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति एक उच्च स्तरीय समिति की संस्तुति पर राज्यपाल द्वारा की जाती है। इस समिति के अध्यक्ष होते हैं:
Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 1st shift
  • (अ) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
  • (ब) मुख्यमंत्री
  • (स) राज्य विधान मण्डल के अध्यक्ष
  • (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : मुख्यमंत्री
प्रश्न 52 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही है -
School Lecturer 2022 Gk (Group E)
  • (अ) राज्य सरकार ने 1 जनवरी 1999 को मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के साथ राज्य मानवाधिकार आयोग के गठन के लिए एक अधिसूचना जारी की।
  • (ब) यह एक स्वायत्त निकाय है। इसके अध्यक्ष और सदस्यों का एक निश्चित कार्यकाल होता है।
  • (स) इसे अधिनियम की धारा 35 के अनुसार वित्तीय स्वायत्तता भी प्राप्त है।
  • (द) इसकी कोई जांच एजेंसी नहीं है, यह सरकारी जांच पर बहुत अधिक निर्भर है।
उत्तर : यह एक स्वायत्त निकाय है। इसके अध्यक्ष और सदस्यों का एक निश्चित कार्यकाल होता है।
प्रश्न 53 राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें कौन शामिल नहीं होता है -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
  • (अ) मुख्यमंत्री
  • (ब) विधानसभा का विपक्ष का नेता
  • (स) विधानसभा अध्यक्ष
  • (द) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
प्रश्न 54 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की चयन समिति में निम्नलिखित में कौन शामिल नहीं होता है -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
  • (अ) गृह मंत्री
  • (ब) विपक्ष का नेता
  • (स) राज्यपाल
  • (द) मुख्यमंत्री
उत्तर : राज्यपाल
प्रश्न 55 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के ऐसे अध्यक्ष को चिह्नित कीजिए जो उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
  • (अ) नागेन्द्र कुमार जैन
  • (ब) कांता कुमारी भटनागर
  • (स) गोपाल कृष्ण व्यास
  • (द) सैय्यद सगीर अहमद
उत्तर : सैय्यद सगीर अहमद
व्याख्या :
सैय्यद सगीर अहमद (जन्म 1 जुलाई, 1935) भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष (16 फरवरी 200 - 13 जून 2004) भी रहे थे।
प्रश्न 56 राजस्थान मानवाधिकार आयोग मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जाँच कर सकता है :
(i) स्वप्रेरणा से
(ii) किसी पीड़ित द्वारा उसे अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर
(iii) किसी पीड़ित की ओर से किसी व्यक्ति द्वारा उसे अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर।
सही विकल्प का चयन कीजिए :

Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
  • (अ) केवल (i) और (ii)
  • (ब) केवल (i) और (iii)
  • (स) केवल (ii) और (iii)
  • (द) (i), (ii) और (iii)
उत्तर : (i), (ii) और (iii)
व्याख्या :
राजस्थान मानवाधिकार आयोग मानवाधिकारों के उल्लंघन की शिकायतों की जाँच स्वप्रेरणा से, किसी पीड़ित द्वारा अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर, और किसी पीड़ित की ओर से किसी व्यक्ति द्वारा अर्जी प्रस्तुत किये जाने पर कर सकता है।
प्रश्न 57 राज्य मानव अधिकार आयोग अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करता है :
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
  • (अ) राज्य के महाधिवक्ता को
  • (ब) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को
  • (स) उच्च न्यायालय को
  • (द) राज्य सरकार को
उत्तर : राज्य सरकार को
प्रश्न 58 निम्नलिखित में से कौन सा कथन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के बारे में सही नहीं है -
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
  • (अ) अध्यक्ष व अन्य सदस्यों की नियुक्ति गवर्नर द्वारा की जाती है।
  • (ब) यह एक बहु सदस्यीय निकाय है जिसमें अध्यक्ष व दो अन्य सदस्य होते हैं।
  • (स) अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश होता है।
  • (द) अन्य सदस्य उच्च न्यायालय अथवा जिला न्यायालय के न्यायाधीश अथवा मेजिस्ट्रेट हों अथवा रहे हों ।
उत्तर : अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय का सेवानिवृत्त न्यायाधीश होता है।
प्रश्न 59 निम्न में से कौन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की पहली महिला अध्यक्ष थी -
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
  • (अ) ललिता कुमारमंगलम्
  • (ब) इनमें से कोई भी नहीं
  • (स) कान्ता भटनागर
  • (द) जयन्ती पटनायक
उत्तर : कान्ता भटनागर
प्रश्न 60 राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
कथन (I) : राज्य मानव अधिकार आयोग, मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अन्तर्गत एक स्वशासी उच्चाधिकार प्राप्त मानव अधिकारों की निगरानी संस्था है ।
कथन ( II) : इसकी स्वायत्तता इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की पद्धति, उनके निश्चित कार्यकाल और वित्तीय स्वायत्तता में निहित है।
कथन (III) : एक पारंगत विधिवेत्ता को अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें :

Protection Officer - 2022 (General Studies)
  • (अ) कथन (I) और (II) सत्य हैं ।
  • (ब) कथन (II) और (III) सत्य हैं।
  • (स) कथन (I) और (III) सत्य हैं।
  • (द) कथन (I), (II) और (III) सत्य हैं।
उत्तर : कथन (I) और (II) सत्य हैं ।

page no.(6/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.