राजस्थान में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गठित संगठन
- प्रश्न 51 बीकानेर क्षेत्र में लड़कियों और अछूतों की शिक्षा हेतु किस संस्था ने पुत्री पाठशाला और कबीर पाठशाला स्थापित करी -
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) बीकानेर राज्य प्रजा परिषद्
- (ब) माहेश्वरी युवा मण्डल
- (स) सर्वहितकारिणी सभा
- (द) बीकानेर प्रजामण्डल
उत्तर : सर्वहितकारिणी सभा
व्याख्या :
समकालीन बीकानेर राज्य के एक प्रमुख नगर चूरू में ‘सर्व हितकारिणी सभा’ नामक सामाजिक स्थापना हुई थी। यह संस्था समकालीन बीकानेर रियासत में सामाजिक जनजागृति के साथ-साथ राजनीतिक जनचेतना लाने वाली प्रेरणादायी संस्था के रूप में भी जानी जाती थी। सर्वहितकारिणी सभा संस्था ने लड़कियों के लिए ‘पुत्री पाठशाला’ और समकालीन बीकानेर राज्य में अछूतों और दलितों के लिए ‘कबीर पाठशाला’ की स्थापना की।
- प्रश्न 52 1883 ई. में स्वामी दयानन्द सरस्वती ने उदयपुर में किस सामाजिक संस्था की स्थापना की -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य) -
- (अ) ब्रह्म समाज
- (ब) परोपकारिणी सभा
- (स) महेन्द्राज सभा
- (द) आर्य समाज
उत्तर : परोपकारिणी सभा
- प्रश्न 53 आर्य समाज द्वारा वैदिक यंत्रालय कहाँ स्थापित किया गया था -
High Court LDC 2022 (19 March 2023) -
- (अ) जयपुर
- (ब) अजमेर
- (स) उदयपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : अजमेर
- प्रश्न 54 निम्नलिखित में से शेखावाटी में किस संगठन की स्थापना 1921 में असहयोग आन्दोलन के प्रभाव में हुई थी -
CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1 -
- (अ) चिड़ावा सेवा समिति
- (ब) शेखावाटी किसान पंचायत
- (स) शेखावाटी प्रजामण्डल
- (द) शेखावाटी सुधार संघ
उत्तर : चिड़ावा सेवा समिति
व्याख्या :
असहयोग आंदोलन के प्रभाव से शेखावाटी में 1921 में चिड़ावा सेवा समिति संगठन की स्थापना हुई।
- प्रश्न 55 1919 में ‘राजस्थान सेवा संघ’ की स्थापना कहाँ की गई थी -
CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1 -
- (अ) वर्धा
- (ब) अजमेर
- (स) जयपुर
- (द) बिजौलिया
उत्तर : वर्धा
- प्रश्न 56 भील सेवा मण्डल की स्थापना किसने की थी -
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) गोविन्द गुरु
- (ब) मोतीलाल तेजावत
- (स) डी.के. कर्वे
- (द) ए.वी. ठक्कर
उत्तर : ए.वी. ठक्कर
व्याख्या :
अमृतलाल विठ्ठलदास ठक्कर, ठक्कर बापा के नाम से लोकप्रिय हैं। 1922 में भील सेवा मण्डल की स्थापना ए.वी. ठक्कर ने की थी, जो आदिवासी कल्याण के लिए कार्य करते थे।
- प्रश्न 57 चित्तौड़गढ़ में ‘सर्वोदय साधना आश्रम’ की स्थापना किसने की -
Protection Officer - 2022 (General Studies) -
- (अ) सिद्धराज ढढ्ढा ने
- (ब) के. एम. मुंशी ने
- (स) माणिक्यलाल वर्मा ने
- (द) जिन विजय मुनि ने
उत्तर : जिन विजय मुनि ने
व्याख्या :
चित्तौड़गढ़ के पास चंदेरिया में स्थित सर्वोदय साधना आश्रम की स्थापना मुनि जिनविजय ने की थी। मुनि जिनविजय ने इस आश्रम की स्थापना 1950 में की थी।
- प्रश्न 58 उदयपुर में स्थापित देश हितेषिणी सभा का मुख्य उद्देश्य क्या था -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C -
- (अ) सती प्रथा का उन्मूलन
- (ब) विवाह सम्बन्धित कठिनाइयों का समाधान
- (स) छुआछूत की समस्या का निराकरण
- (द) स्त्री-शिक्षा को प्रोत्साहन
उत्तर : विवाह सम्बन्धित कठिनाइयों का समाधान
व्याख्या :
समाज सुधार के उद्देश्य से उदयपुर में ‘देश हितेशिनी सभा’ की स्थापना की गई। सभा की स्थापना 2 जुलाई 1877 को हुई थी। इसकी स्थापना महाराणा सज्जन सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। इसका गठन निम्नलिखित समस्याओं का मुकाबला करने के लिए किया गया था:- शादी के खर्चे पर लगाम लगाना
- बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए नियम बनाना
- प्रश्न 59 ‘राजस्थान मध्य भारत सभा’ का दूसरा अधिवेशन 1919 ई. में कहाँ सम्पन्न हुआ -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) अमृतसर
- (ब) नागपुर
- (स) कराची
- (द) उज्जैन
उत्तर : अमृतसर
- प्रश्न 60 निम्न में से किस संस्था ने अछूतों की शिक्षा के लिए चूरू में कबीर पाठशाला स्थापित की -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) लोक परिषद्
- (ब) सर्वहितकारिणी सभा
- (स) बीकानेर प्रजा मण्डल
- (द) बीकानेर राज्य प्रजा परिषद्
उत्तर : सर्वहितकारिणी सभा
व्याख्या :
हरिजनों को शिक्षित करने व स्वावलम्बी बनाने के लिये ‘कबीर पाठशाला’ की स्थापना की गई। नारी शिक्षा के लिए भी चूरू में ‘सर्वहितकारिणी पुत्री पाठशाला’ की स्थापना की गई।
page no.(6/8)