वन्य जीवन
- प्रश्न 51 भारत में अब तक(जून 2022) कितने रामसर स्थल घोषित किए गए हैं -
-
- (अ) 36
- (ब) 37
- (स) 46
- (द) 49
उत्तर : 49
- प्रश्न 52 पिन घाटी राष्ट्रीय उद्यान भारत के किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) हिमाचल प्रदेश
- (ब) जम्मू और कश्मीर
- (स) पंजाब
- (द) गुजरात
उत्तर : हिमाचल प्रदेश
- प्रश्न 53 ‘जटायु नेचर पार्क’ किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) तमिलनाडु
- (ब) आंध्र प्रदेश
- (स) केरल
- (द) उड़ीसा
उत्तर : केरल
- प्रश्न 54 रामसर कन्वेंशन का संबंध है -
-
- (अ) आर्द्रभूमियों के संरक्षण से
- (ब) वन्य जीवों के संरक्षण से
- (स) वन संरक्षण से
- (द) उक्त सभी से
उत्तर : आर्द्रभूमियों के संरक्षण से
- प्रश्न 55 निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिएः
ऊपर दिए गए युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित है -संरक्षित क्षेत्र किसके लिए प्रसिद्ध 1. मानस राष्ट्रीय उद्यान पिग्मी हॉग 2. दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान कश्मीरी हिरन 3. साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान सिंह जैसी पूंछ वाले लंगूर -
- (अ) केवल 1 और 2
- (ब) केवल 2 और 3
- (स) केवल 1 और 3
- (द) 1, 2 और 3
उत्तर : 1, 2 और 3
व्याख्या :
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान जम्मू और कश्मीर में स्थित है और यह कश्मीरी हिरन (हंगुल) के लिए प्रसिद्ध है।
मानस राष्ट्रीय उद्यान असम में स्थित है और यह पिग्मी हॉग (सूकर की एक छोटी प्रजाति) के लिए प्रसिद्ध है।
केरल के साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान में सिंह जैसी पूंछ वाले लंगूर, यानी नीलगिरि लंगूर पाए जाते हैं।
- प्रश्न 56 नामदफा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है -
-
- (अ) नागालैंड
- (ब) सिक्किम
- (स) अरुणाचल प्रदेश
- (द) त्रिपुरा
उत्तर : अरुणाचल प्रदेश
- प्रश्न 57 नीलगिरी जीवमंडल रिजर्व निम्नलिखित में से किस राज्य में नहीं आता है -
-
- (अ) तमिलनाडु
- (ब) केरल
- (स) कर्नाटक
- (द) आंध्र प्रदेश
उत्तर : आंध्र प्रदेश
- प्रश्न 58 निम्नलिखित में से किस संरक्षित क्षेत्र में मैंग्रोव वन पाए जाते हैं -
1. शेषचलम हिल्स बायोस्फीयर रिजर्व
2. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य
3. सुंदरबन बायोस्फीयर रिजर्व
4. कावेरी वन्यजीव अभयारण्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए। -
- (अ) केवल 1 और 2
- (ब) केवल 2 और 3
- (स) केवल 3
- (द) केवल 1
उत्तर : केवल 3
- प्रश्न 59 भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की राज्यों में स्थिति से मिलान कीजिए :
सही सुमेलित युग्मों का विकल्प है –I. कॉर्बेट A. मध्य प्रदेश II. कान्हा B. उत्तराखण्ड III. गिर C. कर्नाटक IV. बाँदीपुर D. गुजरात
I II III IV
Police SI 13 September 2021 (Gk) -
- (अ) B A D C
- (ब) C D A B
- (स) D C B A
- (द) A B C D
उत्तर : B A D C
- प्रश्न 60 भारत के किस राज्य में सर्वाधिक रामसर आर्द्रभूमी स्थल हैं -
RSMSSB VDO Mains 2022 -
- (अ) उत्तराखण्ड
- (ब) मध्यप्रदेश
- (स) उत्तर प्रदेश
- (द) ओडिशा
उत्तर : उत्तर प्रदेश
page no.(6/12)