Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs May 2024

प्रश्न 51 हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा हर राज्य की राजधानी में कौन-सा भवन बनाने की घोषणा की गई है?
  • (अ) जयपुर भवन
  • (ब) राज भवन
  • (स) अटल भवन
  • (द) राजस्थान भवन
उत्तर : राजस्थान भवन
व्याख्या :
हाल ही में भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया है, कि राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग राज्यों की राजधानियों में राजस्थान भवन बनाए जाएंगे। दिल्ली और मुंबई में पहले से राजस्थान भवन बने हुए हैं।
प्रश्न 52 राज्य वन विभाग द्वारा हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से किस योजना के तहत 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 4 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे -
  • (अ) टोफर योजना
  • (ब) भू श्रृंगार योजना
  • (स) हरियालो राजस्थान
  • (द) हर घर हरियाली योजना
उत्तर : टोफर योजना
व्याख्या :
राज्य वन विभाग द्वारा हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से TOFIR (ट्री आउटसाइड फारेस्ट इन राजस्थान) योजना के तहत 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 4 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
प्रश्न 53 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हेतु किस अभियान की शुरुआत की है -
  • (अ) श्री अन्न अभियान
  • (ब) अन्नपूर्णा अभियान
  • (स) शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
  • (द) शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान
उत्तर : शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान
व्याख्या :
राज्य भर में चलाया जा रहा शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान।
प्रश्न 54 श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में कृषि छात्रों और नवाचारी कृषि स्टार्टअप्स के लिए किस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है -
  • (अ) स्वीप
  • (ब) कोहोर्ट- 10.0
  • (स) अग्रो – 2.0
  • (द) आइडियाथॉन 1.0
उत्तर : कोहोर्ट- 10.0
व्याख्या :
श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय में संचालित, श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि-व्यवसाय इंक्यूबेटर द्वारा कृषि छात्रों और नवाचारी कृषि स्टार्टअप्स के लिए कोहोर्ट-10.0 का शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत इंक्यूबेसन सेंटर के द्वारा कृषि छात्रों और नवाचारी कृषि स्टार्टअप्स को कृषि उत्पादों और सेवाओं के विकास और उत्पादन में मदद के लिए विभिन्न संसाधन, मार्गदर्शन व प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा डॉ बलराज सिंह ने बताया कि इसके साथ 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
प्रश्न 55 शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में विकास कार्य करवाने वाले भामाशाहों हेतु ‘भामाशाह सम्मान समारोह 2024’ के बारे में सत्य कथन है/हैं -
  • (अ) 1 करोड़ से अधिक शिक्षा विभूषण सम्मान
  • (ब) 30 लाख से 1 करोड़ तक-शिक्षा भूषण सम्मान
  • (स) 5 लाख से 30 लाख तक शिक्षा श्री सम्मान
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
स्कूलों के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान करने वाले भामाशाह व प्रेरकों को पांच लाख रुपए से एक करोड़ या इससे अधिक के दान पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा विभूषण, शिक्षा भूषण, शिक्षा श्रीसम्मान व प्रेरक सम्मान दिया जाएगा। विभाग के मापदण्डों के अनुसार एक करोड़ रुपए से अधिक का दान देने वाले भामाशाह को शिक्षा विभूषण पुरस्कार, 30 लाख या उससे अधिक और 1 करोड से कम दान देने वाले दानदाता को शिक्षा भूषण एवं पांच लाख या उससे अधिक तथा 30 लाख से कम दान देने वाले को शिक्षा श्रीसम्मान से नवाजा जाएगा। इसमें राज्य स्तरीय प्रेरक सम्मान 50 लाख या 50 लाख रुपए से अधिक के कार्य के लिए प्रेरित करने वाले प्रेरक को दिया जाएगा, जबकि जिला स्तरीय प्रेरक सम्मान 10 लाख या उससे अधिक तथा 50 लाख रुपए से कम के कार्य करवाने को प्रेरित कराने वालों को दिया जाएगा।
प्रश्न 56 देश में साइबर ठगों के सबसे बड़े हॉट-स्पॉट भरतपुर को साइबर ठगी से मुक्त करने हेतु कौन-सा अभियान चलाया गया है -
  • (अ) ऑपरेशन साइबरअभ्युदय
  • (ब) ऑपरेशन एंटी फ्रॉड
  • (स) ऑपरेशन एंटी वायर
  • (द) ऑपरेशन डिजिटल जीवन
उत्तर : ऑपरेशन एंटी वायर
व्याख्या :
राजस्थान के डीग में पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान चलाकर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।
प्रश्न 57 हाल ही में राज्य के किन BSF सुरक्षा जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) चंद्रपाल सिंह और हरिकेश मीना
  • (ब) चंद्रपाल सिंह और मकरंद देउस्कर
  • (स) हरिकेश मीना और संदीप चौहान
  • (द) राजवीर सिंह और मनदीप चौधरी
उत्तर : चंद्रपाल सिंह और हरिकेश मीना
व्याख्या :
राजस्थान के 2 सुरक्षा जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है। इनमें भरतपुर के चंद्रपाल सिंह (मरणोपरांत पदक) और झुंझुनूं के हरिकेश मीना शामिल हैं।
प्रश्न 58 देश की 40 प्रगतिशील महिला सरपंचों में राज्य की किस महिला सरपंच का चयन ‘शी रिप्रजेंट 2024’ के लिए किया गया है -
  • (अ) नीरु यादव
  • (ब) विद्या देवी
  • (स) छवि राजावत
  • (द) प्यारी कुमारी चौहान
उत्तर : प्यारी कुमारी चौहान
व्याख्या :
राजसमंद जिले के भीम -देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर की सरपंच प्यारी कुमारी चौहान का शी रिप्रेजेंट 2024 हेतु चयन हुआ है।
प्रश्न 59 23 मई, 2024 से राज्य गोपालन विभाग ने गौवंश एवं पक्षियों को लू से बचाने के लिए किस मिशन की शुरुआत की है -
  • (अ) पक्षी मित्र मिशन
  • (ब) मिशन अमृत सरोवर
  • (स) मिशन सन-रक्षण 2024
  • (द) परिंडा बाँधों मिशन
उत्तर : मिशन सन-रक्षण 2024
व्याख्या :
निरीह पशु पक्षियों को लू और ताप से राहत दिलाने के लिए मिशन सन-रक्षण 2024 की शुरुआत की गई है।
प्रश्न 60 23 मई, 2024 को की गई वॉटरहोल गणना के अनुसार राष्ट्रीय मरु उद्यान, जैसलमेर में कितने गोडावण बचे हैं -
  • (अ) 56
  • (ब) 60
  • (स) 64
  • (द) 49
उत्तर : 64
व्याख्या :
राष्ट्रीय मरु उद्यान, जैसलमेर, राजस्थान में आयोजित वार्षिक वाटरहोल सर्वेक्षण के दौरान देखा 64 ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की गिनती की गई जबकि पिछली 2022 की जनगणना में 42 पक्षियों की गिनती वॉटरहोल तकनीक से की गई थी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश के कारण 2023 में कोई जनगणना नहीं की गई थी । ग्रेट इंडियन बस्टैड पक्षी, जिसे राजस्थान में गोडावण के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान का राज्य पक्षी है।

page no.(6/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.