Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs July 2024

प्रश्न 51 ‘सशक्त बाराँ’ कार्यक्रम के तहत पोषित लाडो अभियान कब से शुरू किया गया -
  • (अ) 15 जुलाई, 2024
  • (ब) 20 जुलाई, 2024
  • (स) 1 अगस्त, 2024
  • (द) 15 अगस्त, 2024
उत्तर : 15 जुलाई, 2024
व्याख्या :
बारां जिले के विभिन्न छात्रावासों में अध्ययनरत बालिकाओं को एनीमिया से मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर विभिन्न विभागों के सहयोग से पोषित लाडो अभियान 15 जुलाई से शुरू किया गया। यह अभियान 15 जुलाई से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।
प्रश्न 52 अमेरिका के रियलिटी शो ‘अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-19 में अलवर के किस सुपरस्टार का चयन हुआ है -
  • (अ) दक्ष प्रजापत
  • (ब) शेर मोहम्म्द
  • (स) प्रवीण प्रजापत
  • (द) जूही प्रजापत
उत्तर : प्रवीण प्रजापत
व्याख्या :
अमेरिका के रियलिटी शो अमेरिका गॉट टैलेंट सीजन-19 में अलवर के सुपरस्टार प्रवीण प्रजापत का चयन हुआ है।
प्रश्न 53 राज्य सरकार द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारों को किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) पुलित्जर पत्रकारिता पुरस्कार
  • (ब) बिशनसिंह शेखावत पत्रकारिता पुरस्कार
  • (स) हरिदेव जोशी पत्रकारिता पुरस्कार
  • (द) राजस्थान पत्रकारिता पुरस्कार
उत्तर : बिशनसिंह शेखावत पत्रकारिता पुरस्कार
व्याख्या :
बिशन सिंह शेखावत पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। साथ ही, पत्रकार कल्याण के लिए बजट में स्वतंत्र पत्रकारों के लिए अधिस्वीकरण की आयु सीमा में छूट, अधिस्वीकृत पत्रकारों के लिए राजस्थान जर्नलिस्ट हैल्थ स्कीम सहित विभिन्न कदम उठाए गए हैं।
प्रश्न 54 कोटा पुलिस द्वारा कोचिंग स्टूडेंट्स की मदद और सुरक्षा हेतु कौन-सा एप तैयार किया गया है -
  • (अ) सिटीजन एप
  • (ब) एलर्ट के एप
  • (स) सेफ कोटा एप
  • (द) सेव अवर सोल एप (SOS)
उत्तर : सेव अवर सोल एप (SOS)
व्याख्या :
पुलिस जल्द ही Kota Save Our Soul (SOS) app को लॉन्च करेगी। इस ऐस के इस्तेमाल से सुसाइड और साइबर क्राइम खबरों में कमी आएगी।
प्रश्न 55 केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलात मंत्रालय द्वारा किस नगर परिषद् को ‘स्पार्क अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) हनुमानगढ़ नगर परिषद्
  • (ब) बाँसवाड़ा नगर परिषद्
  • (स) जालोर नगर परिषद्
  • (द) सीकर नगर परिषद्
उत्तर : हनुमानगढ़ नगर परिषद्
व्याख्या :
स्पार्क अवॉर्ड आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) द्वारा राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है, जिन्होंने वार्षिक आधार पर डीएवाई-एनयूएलएम के तहत लक्षित योजनाओं को पूरा किया है।
प्रश्न 56 भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान का पहला स्थापना दिवस कब मनाया गया है -
  • (अ) 30 जून, 2024
  • (ब) 1 जुलाई, 2024
  • (स) 15 जुलाई, 2024
  • (द) 11 जुलाई, 2024
उत्तर : 15 जुलाई, 2024
व्याख्या :
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो 15 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया गया।
प्रश्न 57 IHF ट्रॉफी हैंडबॉल चैम्पियनशिप आयोजन कहाँ किया गया है -
  • (अ) मल्टीपर्पज़ इनडोर स्टेडिया, उदयपुर
  • (ब) राजीव गाँधी स्टेडियम, हनुमानगढ़
  • (स) बरकतुल्ला खान स्टेडियम, जोधपुर
  • (द) सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम, जयपुर
उत्तर : सवाई मानसिंह इनडोर स्टेडियम, जयपुर
व्याख्या :
जयपुर के सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में संपन्न आईएचएफ ट्रॉफी हैंडबॉल में यूथ व जूनियर वर्ग का खिताब मेजबान भारत ने अपने नाम किया है। यह जयपुर में चौथी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। इससे पहले 1996 में पहली दक्षिण एशियाई हैंडबॉल चैंपियनशिप (पुरुष व महिला), 2011 में आईएचएफ़ इंटर कांटीनेंटल ट्रॉफी व 2019 में एशियन यूथ महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
प्रश्न 58 हाल ही में किसे राष्ट्रीय ‘आईबीसी अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस 2023-24’ से सम्मानित किया गया है -
  • (अ) राजस्थान आवासन मंडल
  • (ब) खान एवं भू-विज्ञान विभाग
  • (स) राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल
  • (द) राजस्थान पर्यटन विभाग
उत्तर : राजस्थान आवासन मंडल
व्याख्या :
राजस्थान आवासन मंडल के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। मंडल को इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस के 2 प्रतिष्ठित आईबीसी अवॉर्ड्स फॉर एक्सीलेंस 2023-24 से सम्मानित किया गया है।
प्रश्न 59 नीति आयोग द्वारा जारी SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है -
  • (अ) इस इंडेक्स में भारत का SDG स्कोर 71 है।
  • (ब) राजस्थान 67 स्कोर के साथ 11वें स्थान पर है।
  • (स) राज्यों में उत्तराखंड व केरल पहले स्थान (79) पर है।
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या :
SDG इंडिया इंडेक्स नीति आयोग द्वारा विकसित एक उपकरण है, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित सतत् विकास लक्ष्य के प्रति भारत की प्रगति को मापने और ट्रैक करने के लिये है। भारत का समग्र SDG स्कोर वर्ष 2023-24 में 71 हो गया, जो वर्ष 2020-21 में 66 और वर्ष 2018 में 57 था। केरल और उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे, जिनमें से प्रत्येक को 79 अंक मिले। बिहार 57 अंक के साथ पीछे रहा, जबकि झारखंड 62 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
प्रश्न 60 राजस्थान उच्च न्यायालय ने पक्षकारों और अधिवक्ताओं की सहूलियत के लिए किस सेवा केंद्र का उद्घाटन किया है -
  • (अ) ई-न्याय
  • (ब) ई-साक्ष्य
  • (स) ई-सुविधा
  • (द) ई-साथी
उत्तर : ई-सुविधा
व्याख्या :
राजस्थान उच्च न्यायालय ने पक्षकारों और अधिवक्ताओं की सहूलियत के लिए ई-सुविधा का उद्घाटन किया है।

page no.(6/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.