Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2024 Current Affairs

प्रश्न 51 विशाखापट्टनम बंदरगाह किस राज्य में स्थित है -
  • (अ) केरल
  • (ब) आंध्र प्रदेश
  • (स) ओडिशा
  • (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
1 अगस्त को केंद्र सरकार ने मालदीव को दो अतिरिक्त बंदरगाह देने की घोषणा की है। अब मालदीव गुड्स एक्सपोर्ट के लिए कांडला सागर (INIXY1) और विशाखापट्टनम सागर बंदरगाह (INYTZ1) का इस्तेमाल कर सकेगा। कांडला और विशाखापट्टनम सीमा शुल्क समुद्री बंदरगाहों को इम्पोर्टेंट गुड्स के एक्सपोर्ट के लिए उपयोग में लिया जाएगा। कांडला बंदरगाह भारत के गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का इकलौता प्रमुख बंदरगाह है।
प्रश्न 52 प्रधानमंत्री मोदी ने 32वें ICAE का उद्धाटन कहाँ किया -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) नई दिल्ली
  • (स) बेंगलुरु
  • (द) चेन्नई
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
3 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ एग्रीकल्चर इकोनॉमिस्ट (ICAE) के 32वें एडिशन का उद्धाटन किया। यह आयोजन नई दिल्ली के राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (NASC) में हुआ। इस साल के कॉन्फ्रेंस का विषय 'ट्रांसफॉर्मेशन टुवर्ड्स सस्टेनेबल एग्री-फूड सिस्टम्स' है। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य क्लाइमेट चेंज, नेचुरल रिसोर्स का डिग्रेडेशन, प्रोडक्शन कॉस्ट में बढ़ोतरी और ग्लोबल कॉनफ्लिक्ट जैसी समस्याओं से निपटना है।
प्रश्न 53 ‘कॉल ऑफ द गिर’ पुस्तक के लेखक कौन हैं -
  • (अ) परिमल नाथवानी
  • (ब) नरेन्द्र मोदी
  • (स) अमित शाह
  • (द) रमेश पोखरियाल
उत्तर : परिमल नाथवानी
व्याख्या :
राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने 31 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक छोटे से पारिवारिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी नई पुस्तक ‘कॉल ऑफ द गिर’ की पहली प्रति भेंट की। नाथवानी ने यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी को ‘प्रोजेक्ट लॉयन और लॉयन@2047: विजन फॉर अमृत काल’ के पीछे दूरदर्शी होने के लिए समर्पित की।
प्रश्न 54 भारत और वियतनाम किस स्थान पर एनएमएचसी विकसित करने के लिए एक साथ आए हैं -
  • (अ) मुंबई
  • (ब) कोलकाता
  • (स) लोथल
  • (द) चेन्नई
उत्तर : लोथल
व्याख्या :
भारत और वियतनाम, दो ऐसे देश जिनका समुद्री इतिहास समृद्ध और आपस में जुड़ा हुआ है, गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) विकसित करने के लिए एक साथ आये हैं। सदियों पुराने समुद्री संबंधों पर आधारित यह साझेदारी दोनों देशों के बीच स्थायी बंधन और साझा विरासत को संरक्षित करने की उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
प्रश्न 55 भारत 2023 में वैश्विक कृषि निर्यात में किस स्थान पर रहा -
  • (अ) पाँचवाँ
  • (ब) छठा
  • (स) सातवाँ
  • (द) आठवाँ
उत्तर : आठवाँ
व्याख्या :
भारत ने 2023 में कृषि उत्पादों के दुनिया के आठवें सबसे बड़े निर्यातक के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है, जबकि 2022 में निर्यात में 55 बिलियन डॉलर से 51 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। यह स्थिरता शीर्ष दस निर्यातक देशों में से सात में कृषि निर्यात में सामान्य कमी के बीच आई है। WTO की व्यापार सांख्यिकी 2023 रिपोर्ट में बताया गया है कि शीर्ष दस में से केवल तीन देश-ब्राजील, यूरोपीय संघ (ईयू) और थाईलैंड- ने 2023 में अपने कृषि निर्यात में वृद्धि की है। ब्राजील ने 6% की वृद्धि के साथ $157 बिलियन का निर्यात किया, जिससे उसका तीसरा स्थान बरकरार रहा, जबकि यूरोपीय संघ का निर्यात 5% बढ़कर $836 बिलियन हो गया, जिससे उसका शीर्ष स्थान बरकरार रहा।
प्रश्न 56 हाल ही में (अगस्त 2024 में) वीरेश प्रताप सिंह कौशिक ने भारतीय सेना में कौन सा पदभार ग्रहण किया -
  • (अ) चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
  • (ब) एडजुटेंट जनरल
  • (स) डायरेक्टर जनरल
  • (द) लेफ्टिनेंट जनरल
उत्तर : एडजुटेंट जनरल
व्याख्या :
2 अगस्त को वीरेश प्रताप सिंह कौशिक ने भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे त्रिशक्ति कोर में जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) के रूप में कार्यरत थे। वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं।
प्रश्न 57 हाल ही में (अगस्त 2024 में) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए इसरो द्वारा प्राइम एस्ट्रोनॉट के रूप में किसे चुना गया है -
  • (अ) कैप्टन प्रशांत नायर
  • (ब) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
  • (स) विंग कमांडर अभिनंदन
  • (द) स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा
उत्तर : ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
व्याख्या :
2 अगस्त को भारत ने इंडो यूएस स्पेस मिशन के लिए अपना प्राइम एस्ट्रोनॉट का सिलेक्शन किया। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने इस मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला को मुख्य अंतरिक्ष यात्री बनाए जाने की घोषणा की। कैप्टन प्रशांत नायर को इस मिशन के लिए बैकअप के तौर पर चुना गया। मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) ने एक्सिओम-4 मिशन के लिए अमेरिका स्थित एक्सिओम स्पेस के साथ अंतरिक्ष उड़ान समझौता (SFA) किया है।
प्रश्न 58 वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो का यह कौन सा कार्यकाल होगा -
  • (अ) पहला
  • (ब) दूसरा
  • (स) तीसरा
  • (द) चौथा
उत्तर : तीसरा
व्याख्या :
वेनेजुएला की राष्ट्रीय चुनाव परिषद (CNE) ने 29 जुलाई को घोषणा की कि निकोलस मादुरो ने एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है और वह 2025 से 2031 तक देश पर शासन करेंगे। उल्लेखनीय है कि निकोलस मादुरो का वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में यह तीसरा मौका होगा।
प्रश्न 59 गोवा में ‘गोएम विनामूल्य विज येवजन’ योजना का उद्देश्य क्या है -
  • (अ) मुफ्त पानी उपलब्ध कराना
  • (ब) सौर छत क्षमता में वृद्धि करना
  • (स) मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना
  • (द) मुफ्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना
उत्तर : सौर छत क्षमता में वृद्धि करना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा में ‘गोएम विनामूल्य विज येवजन’ की शुरुआत की। ‘गोएम विनामूल्य विज येवजन’ योजना प्रधानमंत्री की सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अनुरूप है। इसका लक्ष्य सौर छत क्षमता को बढ़ाना और आवासीय घरों को अपनी बिजली खुद बनाने के लिए सशक्त बनाना है।
प्रश्न 60 हाल ही में (अगस्त 2024 में) ADB ने भारत के कितने राज्यों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 200 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया है -
  • (अ) पाँच
  • (ब) छह
  • (स) सात
  • (द) आठ
उत्तर : आठ
व्याख्या :
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत के आठ राज्यों के 100 शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता में सुधार के लिए 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,700 करोड़ रुपये) का ऋण देने की प्रतिबद्धता जताई है। यह वित्तपोषण स्वच्छ भारत मिशन 2.0 – भारतीय शहरों में व्यापक नगरपालिका अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का हिस्सा है।

page no.(6/49)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.