Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs September 2024

प्रश्न 51 जयपुर में जवाहर कला केंद्र में किस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया -
  • (अ) राजस्थान कला महोत्सव
  • (ब) सुर-ताल उत्सव
  • (स) राजस्थान संगीत महोत्सव
  • (द) जयपुर फिल्म महोत्सव
उत्तर : सुर-ताल उत्सव
व्याख्या :
डेल्फीक काउंसिल ऑफ़ राजस्थान, पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर में स्थित जवाहर कला केंद्र में सुर-ताल उत्सव का आगाज हुआ।
प्रश्न 52 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए किन दो विभागों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) महिला एवं बाल विकास एवं शिक्षा
  • (ब) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सीआईएफएफ
  • (स) ग्रामीण विकास एवं शहरी विकास
  • (द) कृषि एवं पशुपालन
उत्तर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सीआईएफएफ
व्याख्या :
हाल ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिल्ड्रन्स इन्वेस्टमेंट फण्ड फाउंडेशन (CIFF) के बीच एक एमओयू हस्ताक्षरित किया गया।
प्रश्न 53 राजस्थान में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2024 किसे मिला -
  • (अ) राधेश्याम शर्मा
  • (ब) राधे लाल शर्मा
  • (स) भजनलाल शर्मा
  • (द) दया कुमारी
उत्तर : राधे लाल शर्मा
व्याख्या :
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के राधे लाल शर्मा (सवाई मान सिंह अस्पताल, जयपुर) को क्लीनिकल नर्स श्रेणी में राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया।
प्रश्न 54 राजस्थान सहकारी डेयरी संघ ने कौन सी पहल शुरू की है -
  • (अ) सर्वोदय अभियान
  • (ब) सरसो अभियान
  • (स) सरस अमृतम अभियान
  • (द) सरिस सुरक्षा अभियान
उत्तर : सरस अमृतम अभियान
व्याख्या :
हाल ही राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन (RCDF) ने सरस दूध एवं दूध से बने उत्पादों की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये राज्य स्तरीय सरस अमृतम अभियान शुरु किया है।
प्रश्न 55 हाल ही में रामगढ़ (अलवर) निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े किस व्यक्ति का निधन हो गया -
  • (अ) रमेश सिंह
  • (ब) जुबैर खान
  • (स) भजनलाल शर्मा
  • (द) रवनीत सिंह बिट्टू
उत्तर : जुबैर खान
व्याख्या :
हाल ही रामगढ (अलवर) विधायक जुबेर खान का निधन हो गया।
प्रश्न 56 किस संस्थान को भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग से मान्यता प्राप्त हुई -
  • (अ) राजस्थान राज्य प्रशासनिक संस्थान
  • (ब) हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान
  • (स) राजस्थान विश्वविद्यालय
  • (द) जयपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय
उत्तर : हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान
व्याख्या :
हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (ओ टी एस) को भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (CBC) द्वारा सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय मानकों के पालन के लिए मान्यता प्रदान की गई है।
प्रश्न 57 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने “स्वच्छता ही सेवा” अभियान कब शुरू किया -
  • (अ) 15 सितंबर
  • (ब) 17 सितंबर
  • (स) 2 अक्टूबर
  • (द) 15 अक्टूबर
उत्तर : 17 सितंबर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में मालवीय नगर पुलिया के पास स्वयं श्रमदान कर प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर2024 तक) की शुरूआत की।
प्रश्न 58 मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) वाउचर योजना का शुभारंभ कब किया गया -
  • (अ) 1 सितंबर 2024
  • (ब) 17 सितंबर 2024
  • (स) 15 अगस्त 2024
  • (द) 10 अक्टूबर 2024
उत्तर : 17 सितंबर 2024
व्याख्या :
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मा) वाउचर योजना
शुभारंभ : 17 सितंबर 2024
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा।
इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाएं 1,161 निजी पंजीकृत सोनोग्राफी केंद्रों पर निःशुल्क सोनोग्राफी करा सकेगी।
व्यय : 10 करोड़ रुपये से अधिक प्रतिवर्ष।
प्रश्न 59 एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के मध्य किस प्रकार का समझौता किया गया -
  • (अ) ऊर्जा बचत योजना
  • (ब) संयुक्त उपक्रम कंपनी की स्थापना
  • (स) ऊर्जा उत्पादन का समझौता
  • (द) वितरण समझौता
उत्तर : संयुक्त उपक्रम कंपनी की स्थापना
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के भैसाड़ा गांव में एनटीपीसी रिन्यूबल एनर्जी लि. के 160 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण भी किया। साथ ही, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के मध्य संयुक्त उपक्रम कंपनी की स्थापना के लिए हस्ताक्षर किए गए।
प्रश्न 60 देवमाली गांव को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया गया है। देवमाली गांव राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
  • (अ) अजमेर
  • (ब) ब्यावर
  • (स) बीकानेर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : ब्यावर
व्याख्या :
राजस्थान के देवमाली गांव को देश का बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया गया है। राजस्थान के ब्यावर जिले के मसूदा उपखण्ड मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर स्थित देवमाली गांव विश्व पटल पर आ गया है। गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का मंदिर यहां स्थित है।

page no.(6/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.