Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

December 2024 Current Affairs

प्रश्न 51 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक के तहत, एक बैंक खाते में अधिकतम कितने नॉमिनी जोड़े जा सकते हैं -
  • (अ) 1
  • (ब) 2
  • (स) 3
  • (द) 4
उत्तर : 4
व्याख्या :
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 दिसंबर को लोकसभा में बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक पेश किया। इस बिल को मंजूरी भी मिल गई। इस बिल के तहत बैंक अकाउंट में नॉमिनी बढ़ाने का प्रस्ताव है। मौजूदा नियमों के तहत बैंक अकाउंट में डिपॉजिट या लॉकर में रखे सामान के लिए केवल एक व्यक्ति को नॉमिनी बनाने की अनुमति थी, लेकिन अब लोगों के पास अपने बैंक अकाउंट में 4 नॉमिनी जोड़ने का ऑप्शन होगा। डिपॉजिटर्स के पास अब क्रमिक नामांकन की भी सुविधा उपलब्ध होगी, यानी वह अलग-अलग समय पर एक के बाद एक नॉमिनी जोड़ सकेंगे।
प्रश्न 52 असम सरकार ने किन स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर प्रतिबंध लगाया है -
  • (अ) केवल धार्मिक स्थलों पर
  • (ब) केवल होटलों और रेस्तरां में
  • (स) सभी सार्वजनिक स्थानों पर
  • (द) केवल सामुदायिक केंद्रों पर
उत्तर : सभी सार्वजनिक स्थानों पर
व्याख्या :
असम सरकार ने रेस्तरां, होटलों, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी घोषणा की।
प्रश्न 53 मध्य प्रदेश का हाल ही में घोषित आठवां टाइगर रिजर्व कौन सा है -
  • (अ) पेंच टाइगर रिजर्व
  • (ब) कान्हा टाइगर रिजर्व
  • (स) रातापानी टाइगर रिजर्व
  • (द) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
उत्तर : रातापानी टाइगर रिजर्व
व्याख्या :
केन्‍द्र सरकार की मंजूरी के बाद रातापानी मध्‍य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया गया है। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव ने कहा कि यह मध्‍य प्रदेश के लिए एक बड़ा उपहार है और अब राज्‍य वास्तविक अर्थों में बाघ प्रदेश बन गया है।
प्रश्न 54 राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र किसके तहत कार्यरत है -
  • (अ) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
  • (ब) कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
  • (स) अंतरिक्ष विभाग
  • (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
उत्तर : अंतरिक्ष विभाग
व्याख्या :
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र को आधिकारिक रूप से एक निकाय के रूप में मान्यता दे दी है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र में व्यवसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण को सशक्त बनाना है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय सचिव की उपस्थिति में इस सहमति पर हस्ताक्षर किए गए। राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र अंतरिक्ष विभाग के तहत एक स्वायत्त एजेंसी के रूप में कार्यरत है।
प्रश्न 55 बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक के अनुसार, किन पांच मौजूदा कानूनों में संशोधन किया गया है -
  • (अ) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1970 और 1980
  • (ब) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय संविधान, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1980 और 1990
  • (स) भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, SEBI अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1970 और 1980
  • (द) भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, GST अधिनियम और SEBI अधिनियम
उत्तर : भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम, बैंकिंग विनियमन अधिनियम, बैंकिंग कंपनियां अधिग्रहण अधिनियम-1970 और 1980
व्याख्या :
जिन 5 मौजूदा कानूनों में बदलाव किए जा रहे हैं, वह हैं- भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम-1934, बैंकिंग विनियमन अधिनियम-1949, भारतीय स्टेट बैंक अधिनियम-1955, बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम-1970 और बैंकिंग कंपनियां (उपक्रमों का अधिग्रहण और हस्तांतरण) अधिनियम, 1980।
प्रश्न 56 गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (जी.एस.ई.सी.) भारत में कहाँ स्थापित किया जाएगा -
  • (अ) बेंगलुरु
  • (ब) हैदराबाद
  • (स) पुणे
  • (द) चेन्नई
उत्तर : हैदराबाद
व्याख्या :
प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम में गूगल एल.एल.सी. ने हैदराबाद में गूगल सेफ्टी इंजीनियरिंग सेंटर (जी.एस.ई.सी.) स्‍थापित करने की घोषणा की है। टोक्‍यो के बाहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह अपनी तरह की पहली और विश्‍व की पांचवी उन्‍नत सुविधा होगी। इसके साथ ही यह सेंटर उन्‍नत अनुसंधान, आर्टिफिशियल इंटेलि‍जेंस संचालित सुरक्षा समाधान और ऑनलाइन नवाचारी सुरक्षा उत्‍पादों पर आधारित साइबर सुरक्षा का एक वैश्विक केन्‍द्र बनेगा। इसके भारत की साइबर सुरक्षा क्षमताओं में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाने की अपेक्षा है।
प्रश्न 57 STAR1, जो दुनिया का सबसे तेज रोबोट है, किस देश द्वारा बनाया गया है -
  • (अ) अमेरिका
  • (ब) जापान
  • (स) चीन
  • (द) भारत
उत्तर : चीन
व्याख्या :
चीन की रोबोटिक्स कंपनी रोबोट ईरा ने 3 दिसंबर को स्टार 1 (STAR1) नाम का रोबोट बनाया है। ये दुनिया का सबसे तेज रोबोट है, जो 12.96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है। यह टेस्ला के ह्यूमेनॉयड ऑप्टिक्स और बोस्टन डायनैमिक्स के एटलस की स्पीड यानी 11.88 किमी प्रति घंटे से भी तेज है। STAR1 ने चीनी कंपनी यूनिट्री के H1 रोबोट को पछाड़ दिया है। H1 रोबोट ने मार्च 2024 में करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ कर रिकॉर्ड बनाया था।
प्रश्न 58 भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप 2024 के फाइनल में किस देश को हराया -
  • (अ) मलेशिया
  • (ब) पाकिस्तान
  • (स) जापान
  • (द) कोरिया
उत्तर : पाकिस्तान
व्याख्या :
भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप जीत लिया है। ओमान के मस्कत में फाइनल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3 के मुकाबले 5 गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह चैम्पियनशिप जीती थी। भारत की ओर से अरीजीत सिंह हुंदल ने चार गोल किए और जीत के नायक रहे, जबकि दिलराज सिंह ने एक गोल दागा।
प्रश्न 59 भारतीय नौसेना दिवस प्रतिवर्ष किस तारीख को मनाया जाता है -
  • (अ) 1 दिसंबर
  • (ब) 2 दिसंबर
  • (स) 3 दिसंबर
  • (द) 4 दिसंबर
उत्तर : 4 दिसंबर
व्याख्या :
भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित पाकिस्तान के चार पोत डुबो दिये थे। इस अभियान में सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना कर्मी मारे गए थे।
प्रश्न 60 भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी राज मनचंदा को अर्जुन पुरस्कार कब प्रदान किया गया था -
  • (अ) 1980
  • (ब) 1982
  • (स) 1983
  • (द) 1985
उत्तर : 1983
व्याख्या :
छह बार के भारतीय स्क्वैश चैंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता रिटायर्ड ब्रिगेडियर राज मनचंदा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राज मनचंदा भारतीय स्क्वैश जगत के सबसे चर्चित चेहरे थे। वह 1977 से 1982 के बीच लगातार छह बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे। उन्होंने सेना के लिए अभूतपूर्व 11 खिताब भी जीते। इस दौरान मनचंदा ने एशियाई चैंपियनशिप और विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और उन्हें 1983 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

page no.(6/43)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.