January 2025 Current Affairs
- प्रश्न 51 ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की पहचान पहली बार कब हुई थी -
-
- (अ) 1999
- (ब) 2001
- (स) 2005
- (द) 2010
उत्तर : 2001
व्याख्या :
कोविड के करीब पांच साल बाद चीन में एक बार फिर नए वायरस ने दस्तक दे दी है। दरअसल, चीन में सांस संबंधी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले तेजी से बढ़ने की खबरों के बीच स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। चीन में फैल रहे एचएमपीवी वायरल ठीक फ्लू और कोविड-19 के लक्षणों से मेल खाता है। HMPV वायरस की पहचान पहली बार 2001 में हुई थी, जब एक डच शोधकर्ता ने सांस की बीमारी से जूझ रहे बच्चों के सैंपल में इस वायरस का पता लगाया था।
- प्रश्न 52 हाल ही में (जनवरी 2025 में) वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम परीक्षण गति क्या रही -
-
- (अ) 150 किलोमीटर प्रति घंटा
- (ब) 160 किलोमीटर प्रति घंटा
- (स) 170 किलोमीटर प्रति घंटा
- (द) 180 किलोमीटर प्रति घंटा
उत्तर : 180 किलोमीटर प्रति घंटा
व्याख्या :
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने पिछले तीन दिनों में अपने कई परीक्षणों में 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति हासिल की है। इस महीने तक ट्रायल जारी रहेंगे। इन वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को स्वचालित दरवाजे, बेहद आरामदायक बर्थ, ऑन बोर्ड वाई-फाई और विमान जैसी डिज़ाइन जैसी सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोटा डिवीजन में सफल परीक्षण का एक वीडियो शेयर किया है।
- प्रश्न 53 खो खो विश्व कप के पुरुषों और महिलाओं की ट्रॉफी का रंग क्रमशः क्या है -
-
- (अ) लाल और नीला
- (ब) नीला और हरा
- (स) हरा और पीला
- (द) नारंगी और सफेद
उत्तर : नीला और हरा
व्याख्या :
खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) ने शुक्रवार को 13-19 जनवरी को होने वाले पहले खो खो विश्व कप के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के तत्वावधान में, इस टूर्नामेंट में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में छह महाद्वीपों के 24 देशों की 21 पुरुष और 20 महिला टीमें हिस्सा लेंगी। विश्व कप में दो ट्रॉफी होंगी – पुरुषों की चैंपियनशिप के लिए एक नीली ट्रॉफी और महिलाओं की स्पर्धा के लिए एक हरी ट्रॉफी। दोनों ट्रॉफी अपने समकालीन डिजाइन के माध्यम से खो खो की भावना को दर्शाती हैं, जिसमें घुमावदार वक्र और सुनहरे आंकड़े हैं। केकेएफआई ने टूर्नामेंट के आधिकारिक शुभंकर के रूप में काम करने वाली जोड़ी ‘तेजस’ और ‘तारा’ को भी पेश किया।
- प्रश्न 54 सावित्रीबाई फुले और ज्योतिराव फुले ने पहला बालिका विद्यालय कब स्थापित किया -
-
- (अ) 1838
- (ब) 1848
- (स) 1858
- (द) 1868
उत्तर : 1848
व्याख्या :
हर साल 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई जाती है। यह दिन भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक क्रांति की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को समर्पित है। उनका जीवन महिलाओं और वंचित वर्गों की शिक्षा और समानता के लिए एक मिशाल है। सावित्रीबाई का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ। मात्र 9 वर्ष की आयु में उनका विवाह 12 वर्षीय ज्योतिराव फुले से हुआ था। विवाह के बाद ज्योतिराव ने उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। शिक्षित होने के बाद सावित्रीबाई ने शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में योगदान देना शुरू किया। साल 1848 में, पुणे में सावित्रीबाई और ज्योतिराव ने पहला बालिका विद्यालय खोला।
- प्रश्न 55 वरिष्ठ मलयालम पत्रकार एस. जयचंद्रन नायर को साहित्य अकादमी पुरस्कार कब मिला था -
-
- (अ) 2010
- (ब) 2012
- (स) 2014
- (द) 2018
उत्तर : 2012
व्याख्या :
मलयालम लेखक और वरिष्ठ पत्रकार एस. जयचंद्रन नायर का 2 जनवरी को निधन हो गया। नायर कई सालों तक 'केरल कौमुदी' और 'समकालिका मलयालम' जैसी पत्रिकाओं के प्रमुख रहे। उनकी आत्मकथा, एंटे प्रदक्षिणा वाजिकल (Ente Pradhakshina Vazhikal) को साल 2012 में प्रतिष्ठित ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ मिला था। 2018 में उन्हें सिनेमा के बारे में लिखी अपनी किताब के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
- प्रश्न 56 दुनिया की सबसे वृद्ध ओलंपिक चैंपियन एग्नेस क्लेटी का संबंध किस खेल से था -
-
- (अ) तैराकी
- (ब) एथलेटिक्स
- (स) जिम्नास्टिक्स
- (द) वॉलीबॉल
उत्तर : जिम्नास्टिक्स
व्याख्या :
2 जनवरी को दुनिया की सबसे वृद्ध ओलिंपिक चैम्पियन और जिम्नास्ट एग्नेस क्लेटी का 103 वर्ष की आयु में निधन हो गया। एग्नेस क्लेटी हंगरी की रहने वाली थीं। उन्होंने 10 ओलिंपिक मेडल जीते थे, जिसमें 5 गोल्ड मेडल थे। उन्होंने 1952 में हेलसिंकी ओलिंपक और 1956 में मेलबर्न ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीते थे।
- प्रश्न 57 डीपीआईआईटी ने भारतीय स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए किस संगठन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
-
- (अ) स्टार्टअप इंडिया मिशन
- (ब) स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (SPF)
- (स) इनोवेशन हब फाउंडेशन
- (द) ग्लोबल एंटरप्रेन्योर नेटवर्क
उत्तर : स्टार्टअप पॉलिसी फोरम (SPF)
व्याख्या :
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग-डीपीआईआईटी ने वैश्विक स्तर पर भारतीय स्टार्ट अप पारिस्थितिकी तंत्र को बढावा देने के लिए स्टार्ट अप पॉलिसी फोरम-एसपीएफ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।
- प्रश्न 58 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया जाएगा -
-
- (अ) नई दिल्ली
- (ब) इंदौर
- (स) भुवनेश्वर
- (द) गोवा
उत्तर : भुवनेश्वर
व्याख्या :
18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। इस बार के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय-‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए 9 जनवरी 2003 को प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत की थी।
- प्रश्न 59 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय क्या है -
-
- (अ) ग्रामीण भारत का विकास
- (ब) विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
- (स) भारतीय सांस्कृतिक धरोहर
- (द) प्रवासी भारतीयों की शिक्षा में भूमिका
उत्तर : विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
व्याख्या :
18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 8 से 10 जनवरी 2025 तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा। इस बार के प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का विषय-‘विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान’ है। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए 9 जनवरी 2003 को प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन आयोजित किया गया था। 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की शुरुआत की थी।
- प्रश्न 60 ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) द्रौपदी मुर्मु
- (ब) नरेंद्र मोदी
- (स) अटल बिहारी वाजपेयी
- (द) अरविंद केजरीवाल
उत्तर : नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को नई दिल्ली में ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का उद्घाटन किया। ग्रामीण भारत की उद्यमशीलता की भावना और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते हुए, ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 का आयोजन 4 से 9 जनवरी तक किया रहा है। इस महोत्सव का विषय होगा ‘विकसित भारत 2047 के लिए एक प्रतिस्कंदी ग्रामीण भारत का निर्माण’ और इसका आदर्श वाक्य है “गांव बढ़े, तो देश बढ़े”।
page no.(6/43)