Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 51 राजस्थान AVGC & XR नीति 2024 का मुख्य उद्देश्य किस क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाना है -
-
- (अ) खनिज उत्पादन
- (ब) नवीकरणीय ऊर्जा
- (स) एनीमेशन, गेमिंग और एक्सटेंडेड रिएलिटी
- (द) हस्तशिल्प और हथकरघा
उत्तर : एनीमेशन, गेमिंग और एक्सटेंडेड रिएलिटी
व्याख्या :
राजस्थान AVGC & XR नीति 2024
उद्देश्य: एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रिएलिटी के क्षेत्र में राजस्थान को अग्रणी बनाना। यह नीति प्रदेश की स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी। साथ ही, इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल इनोवेशन स्टूडियो और एक्सेलेरेटर स्थापित किए जाएंगे। AI आधारित गेम डेवलपमेंट सेंटर खोला जाएगा।
- प्रश्न 52 राजस्थान एम-सैंड नीति 2024 के तहत सरकारी निर्माण कार्यों में 2028-29 तक एम-सैंड का उपयोग कितना प्रतिशत अनिवार्य किया गया है -
-
- (अ) 25%
- (ब) 35%
- (स) 50%
- (द) 75%
उत्तर : 50%
व्याख्या :
राजस्थान एम-सैंड नीति 2024
उद्देश्य: निर्माण कार्यों में बजरी के स्थान पर एम-सैंड (कृत्रिम बजरी) के उपयोग को बढ़ावा देना।
एम-सेंड का उपयोग सरकारी निर्माण में अभी 25% जरूरी 2028-29 तक 50% तक होगा।
यूनिट लगाने के लिए न्यूनतम नेटवर्क, टर्नओवर, अनुभव की आवश्यकता समाप्त।
यूनिट लगाने के लिए आवश्यक का अमानत राशि आधी।
एम-सैंड यूनिट को उद्योग का दर्जा।
7 साल तक बिजली शुल्क माफ।
- प्रश्न 53 राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का आयोजन कब और कहाँ किया गया -
-
- (अ) 5-7 दिसंबर 2024, जोधपुर
- (ब) 9-11 दिसंबर 2024, जयपुर
- (स) 15-17 दिसंबर 2024, उदयपुर
- (द) 20-22 दिसंबर 2024, बीकानेर
उत्तर : 9-11 दिसंबर 2024, जयपुर
व्याख्या :
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024
आयोजन: 9-11दिसंबर 2024, जयपुर
विषय: पूर्ण, ज़िम्मेदार, तैयार (Replete, Responsible, Ready)
- प्रश्न 54 राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- (ब) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- (स) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- (द) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
उत्तर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
व्याख्या :
पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (JECC) में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन, 2024 और राजस्थान वैश्विक व्यापार एक्सपो का उद्घाटन किया। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (BIP) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग BIP है।
- प्रश्न 55 राइजिंग राजस्थान समिट 2024 में ‘पार्टनर कंट्रीज’ की संख्या कितनी थी -
-
- (अ) 10
- (ब) 15
- (स) 17
- (द) 20
उत्तर : 17
व्याख्या :
भाग लेने वाले देशों में, 17 देश इन्वेस्टमेंट समिट के ‘पार्टनर कंट्री’ हैं, जिनमें डेनमार्क, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, मलेशिया, स्पेन, क्यूबा, वेनेजुएला, मोरक्को, अर्जेंटीना, ब्राजील, कोस्टा रिका, नेपाल, ओमान, पोलैंड और थाईलैंड शामिल हैं। बाकी देशों ने विभिन्न क्षमताओं में इस इन्वेस्टमेंट समिट में भाग लिया, जिनमें अमेरिका, यूके, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मिस्र, फिनलैंड, रूस, सेशेल्स, चाड, इक्वाडोर, घाना, इराक, मेडागास्कर, पैराग्वे और जिम्बाब्वे शामिल हैं।
- प्रश्न 56 राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में सर्वाधिक एमओयू किस क्षेत्र में साइन हुए -
-
- (अ) पर्यटन
- (ब) ऊर्जा
- (स) शिक्षा
- (द) स्वास्थ्य
उत्तर : ऊर्जा
व्याख्या :
इस समिट में ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वाधिक एमओयू साइन हुए। दुनिया में ऊर्जा की खपत अमरीका और चीन के बाद भारत में सर्वाधिक होती है।
- प्रश्न 57 राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में राजस्थान सरकार और डेनमार्क दूतावास के बीच किस परियोजना पर सहयोग के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन हुआ -
-
- (अ) सौर ऊर्जा परियोजना
- (ब) सरस्वती पेलियोचैनल का पुनर्जीवन
- (स) डिजिटल इंडिया अभियान
- (द) ग्रामीण विकास योजना
उत्तर : सरस्वती पेलियोचैनल का पुनर्जीवन
व्याख्या :
इज़राइल और राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के बीच जल संसाधन क्षेत्र में अन्तर्रष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। राजस्थान सरकार और डेनमार्क दूतावास के बीच सरस्वती पेलियोचैनल के पुनर्जीवन पर सहयोग के लिए लेटर ऑफ इंटेट पर हस्ताक्षर किए गए।
- प्रश्न 58 हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) को किस जयपुर निवासी को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया?
-
- (अ) मुकुल वासनिक
- (ब) राजेंद्र गहलोत
- (स) नीरज डांगी
- (द) रामचंद्र जांगिड़
उत्तर : रामचंद्र जांगिड़
व्याख्या :
हाल ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर) को जयपुर निवासी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रामचंद्र जांगिड़ को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- प्रश्न 59 उस्ताद पेम्पा खान का संबंध किस संगीत वाद्ययंत्र से था -
-
- (अ) सितार और तबला
- (ब) मुरली और शहनाई
- (स) हारमोनियम और तंबूरा
- (द) गिटार और बांसुरी
उत्तर : मुरली और शहनाई
व्याख्या :
हाल ही मुरली और शहनाई वादक उस्ताद पेम्पा खान (जैसलमेर) का निधन हो गया। वे पद्मश्री साकर खां मांगणियार के छोटे भाई थे। वे वर्ष 1970 में पद्मभूषण कोमल कोठारी के साथ जुड़े।
- प्रश्न 60 राजस्थान में “विवेक मास” कब से कब तक मनाया जाएगा -
-
- (अ) 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025
- (ब) 12 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025
- (स) 15 दिसंबर 2024 से 15 जनवरी 2025
- (द) 12 जनवरी 2025 से 12 फरवरी 2025
उत्तर : 12 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025
व्याख्या :
स्वामी विवेकानंद जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में 12 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 को “विवेक मास” के रूप में मनाया जायेगा।
page no.(6/11)