Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2025 Current Affairs

प्रश्न 51 नैनो बबल तकनीक का मुख्य उपयोग किस क्षेत्र में किया जाता है -
  • (अ) जल उपचार
  • (ब) कृत्रिम बुद्धिमत्ता
  • (स) जैव प्रौद्योगिकी
  • (द) अंतरिक्ष अनुसंधान
उत्तर : जल उपचार
व्याख्या :
नैनो बबल तकनीक जल उपचार की एक विधि है जो पानी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए छोटे बुलबुले का उपयोग करती है। महत्वपूर्ण पारिस्थितिक लाभ दूषित पदार्थों को हटाना, घुलित ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाना, फाइटोप्लांकटन (शैवाल) को हटाने में मदद करना, बायोफिल्म को कम करना और अंततः जलीय जानवरों के लिए उपयुक्त पानी के गुणों में सुधार करना है। नैनो बबल तकनीक जल निकायों में बुलबुले के छोटे आकार और दृढ़ता के कारण अधिक समरूप वितरण की ओर ले जा सकती है।
प्रश्न 52 चीनी फैशन ब्रांड ‘शीन’ भारत में किस कंपनी के साथ साझेदारी करके पुनः लॉन्च किया गया -
  • (अ) टाटा क्लिक्स
  • (ब) फ्लिपकार्ट
  • (स) रिलायंस रिटेल
  • (द) अमेजन इंडिया
उत्तर : रिलायंस रिटेल
व्याख्या :
चीनी फैशन एप भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शीन को भारतीय कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ समझौते के बाद ये परमिशन दी गई है। कुछ समय पहले ही शीन ने रिलायंस रिटेल (Reliance) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अजियो (Ajio) पर अपने कलेक्शन की टेस्टिंग और कैटलॉगिंग शुरू की थी।
प्रश्न 53 वर्ल्ड पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में भारत के श्रीमंत झा ने कौन सा पदक जीता -
  • (अ) स्वर्ण
  • (ब) रजत
  • (स) कांस्य
  • (द) कोई नहीं
उत्तर : रजत
व्याख्या :
भारत के नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने एक बार फिर भारत का तिरंगा लहराया है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में आयोजित वर्ल्ड पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2025 में +85 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर पदक अपने नाम किया। श्रीमंत झा ने अपना सिल्वर मेडल भारतीय शहीद जवानों को समर्पित किया। यह टूर्नामेंट 30 जनवरी से 6 फरवरी 2025 तक होना है।
प्रश्न 54 नवीन चावला ने चुनाव आयुक्त के रूप में कब तक कार्य किया -
  • (अ) 2005 से 2009
  • (ब) 2009 से 2010
  • (स) 2001 से 2007
  • (द) 1969 से 2005
उत्तर : 2005 से 2009
व्याख्या :
पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर नवीन चावला का शनिवार 1 फरवरी को 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 2005 से 2009 तक चुनाव आयुक्त रहे थे। चावला को सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के 1969 बैच से रिटायर्ड हुए थे। उन्होंने 16 मई 2005 को चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला और 20 अप्रैल 2009 तक इस पद पर रहे। 29 जुलाई 2010 तक मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में भी काम किया।
प्रश्न 55 फ्रांस में 11-12 फरवरी को किस शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा -
  • (अ) जी-20 शिखर सम्मेलन
  • (ब) जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
  • (स) एआई शिखर सम्मेलन
  • (द) यूरोपीय संघ सम्मेलन
उत्तर : एआई शिखर सम्मेलन
व्याख्या :
पीएम मोदी 11 और 12 फरवरी को फ्रांस के दौरे पर होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी 13 फरवरी को ट्रम्प से भी मुलाकात कर सकते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के दौरे की पुष्टि की। फ्रांस 11-12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 27 जनवरी को बातचीत हुई थी। इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने कहा था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं।
प्रश्न 56 बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं -
  • (अ) चार्ल्स मिशेल
  • (ब) अलेक्जेंडर डेकू
  • (स) बार्ट डी वेवर
  • (द) सोफी विलम्स
उत्तर : बार्ट डी वेवर
व्याख्या :
बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। बेल्जियम के राज महल में सम्राट फिलि‍प के समक्ष उनका शपथ समारोह हुआ। डी वेवर के सत्‍ताधारी गठबंधन में पांच दल शामिल हैं।
प्रश्न 57 दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन किस संगठन ने किया -
  • (अ) इस्कॉन
  • (ब) आर्य समाज
  • (स) बीएपीएस
  • (द) विश्व हिंदू परिषद
उत्तर : बीएपीएस
व्याख्या :
बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था-बीएपीएस ने जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया है। श्री स्वामीनारायण मंदिर और सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन दक्षिण अफ्रीका में हिंदू समुदाय के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
प्रश्न 58 ट्रुथटेल हैकाथॉन चैलेंज का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) एआई-आधारित गलत सूचना समाधान विकसित करना
  • (ब) साइबर सुरक्षा में सुधार करना
  • (स) डेटा विश्लेषण में सुधार करना
  • (द) सोशल मीडिया पर निगरानी रखना
उत्तर : एआई-आधारित गलत सूचना समाधान विकसित करना
व्याख्या :
वास्तविक समय में झूठी सूचना का पता लगाना प्रसारकों, पत्रकारों और दर्शकों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण चुनौती है।ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के सहयोग से ट्रुथटेल हैकाथॉन चैलेंज की घोषणा की है। हैकाथॉन, वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) 2025 के क्रिएट इन इंडिया चैलेंज (सीआईसी) के सीजन 1 का हिस्सा है।
प्रश्न 59 महाराष्ट्र सरकार ने किस भाषा को सरकारी ऑफिसों में अनिवार्य किया है -
  • (अ) हिंदी
  • (ब) अंग्रेजी
  • (स) मराठी
  • (द) संस्कृत
उत्तर : मराठी
व्याख्या :
गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिसों में ऑफिशियली मराठी को अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के प्लानिंग डिपार्टमेंट ने 3 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। सभी नगरीय निकायों, सरकारी निगमों और सहायता प्राप्त संस्थानों में भी मराठी का इस्तेमाल जरूरी होगा।
प्रश्न 60 भारत ने वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में कितना योगदान दिया है -
  • (अ) 35 मिलियन डॉलर
  • (ब) 37.64 मिलियन डॉलर
  • (स) 40 मिलियन डॉलर
  • (द) 45 मिलियन डॉलर
उत्तर : 37.64 मिलियन डॉलर
व्याख्या :
भारत ने इस वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में तीन करोड़ 76 लाख 40 हजार डॉलर का योगदान दिया है, जिससे उसने समय पर अपने बकाया का पूर्ण भुगतान करने के लिए सम्मानित 35 सदस्य देशों में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। यह योगदान पिछले महीने की 31 तारीख को किया गया था।

page no.(6/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.