Rajasthan Current Affairs February 2025
- प्रश्न 51 ‘पीपीआर’ रोग मुख्य रूप से किन पशुओं को प्रभावित करता है -
-
- (अ) गाय और भैंस
- (ब) भेड़ और बकरी
- (स) ऊंट और घोड़ा
- (द) सूअर और मुर्गी
उत्तर : भेड़ और बकरी
व्याख्या :
पीपीआर (Peste des petits ruminants) अत्यधिक संक्रामक पशु रोग है जिसे भेड़ और बकरी प्लेग के रूप में भी जाना जाता है। घरेलू और जंगली छोटे जुगाली करने वाले जानवर इस रोग से प्रभावित होते हैं। यह एक वायरस जनित रोग है। राज्य सरकार द्वारा पीपीआर कंटोल प्रोग्राम चलाकर इसके लिए टीकाकरण किया जा रहा है। पी पी आर टीकाकरण में राज्य का देश में पहला स्थान है।
- प्रश्न 52 जयपुर डेयरी में स्थापित ‘ZLD प्लांट’ का मुख्य उद्देश्य क्या है -
-
- (अ) दूध उत्पादन बढ़ाना
- (ब) जल संरक्षण
- (स) डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता सुधारना
- (द) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
उत्तर : जल संरक्षण
व्याख्या :
जयपुर डेयरी में प्रदेश का पहला जल संरक्षण जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) प्लांट शुरू हुआ है। डेयरी ने 20 करोड़ की लागत से ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जेडएलडी) प्लांट लगाया है। इस अत्याधुनिक तकनीक प्लांट से डेयरी में हर दिन 6.5 लाख लीटर आैर साल में 24 करोड़ लीटर पानी की बचत होगी।
- प्रश्न 53 भारत में ‘मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस’ कब मनाया जाता है -
-
- (अ) 15 अगस्त
- (ब) 2 अक्टूबर
- (स) 19 फरवरी
- (द) 5 जून
उत्तर : 19 फरवरी
व्याख्या :
भारत में 19 फरवरी 2025 को 10वाँ मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिवस मनाया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री ने 19 फरवरी, 2015 को राजस्थान के सूरतगढ़ में की थी। इस योजना की थीम है: स्वस्थ धरा, खेत हरा।
- प्रश्न 54 भरतपुर की स्थापना कब हुई थी -
-
- (अ) 1723
- (ब) 1733
- (स) 1743
- (द) 1753
उत्तर : 1733
व्याख्या :
सन् 1733 को 19 फरवरी बसंत पंचमी के दिन किले की नींव रखी गई थी। इसके चीफ आर्किटेक्ट अमरसिंह थे, जिनके मार्ग दर्शन में करीब 12 हजार श्रमिकों ने 8 साल तक निरंतर कार्य किया।
- प्रश्न 55 ‘रेप ट्रॉमा सिंड्रोम’ किससे संबंधित है -
-
- (अ) पर्यावरण संकट
- (ब) पशु रोग
- (स) मानसिक और मनोवैज्ञानिक आघात
- (द) कृषि में सुधार
उत्तर : मानसिक और मनोवैज्ञानिक आघात
व्याख्या :
यह एक मानसिक और मनोवैज्ञानिक आघात है। इसमें पीड़िता शारीरिक, भावनात्मक रूप से आहत होती है और इससे निकलना बहुत मुश्किल होता है। हाल ही जयपुर में पहली बार मेडिकल जांच में रेप ट्रॉमा सिंड्रोम की पुष्टि कर आरोपी पकड़ा गया। पॉक्सो एक्ट के नियम 4 में रेप ट्रॉमा सिंड्रोम की जांच करवाई गई।
- प्रश्न 56 ‘ईएसडीएम स्किल कॉन्क्लेव 2025’ का आयोजन कहाँ किया गया -
-
- (अ) आईआईटी जोधपुर
- (ब) एमएनआईटी जयपुर
- (स) सीएसआईआर-सीरी, पिलानी
- (द) बीआईटी मेसरा
उत्तर : सीएसआईआर-सीरी, पिलानी
व्याख्या :
हाल ही इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिज़ाइन एवं मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) स्किल कॉन्क्लेव 2025 का भव्य आयोजन CSIR-सीरी, पिलानी में संपन्न हुआ।
- प्रश्न 57 राजस्थान में ‘मिशन लीवर स्माइल’ के तहत क्या पहल की गई है -
-
- (अ) हर जिला अस्पताल में लिवर क्लिनिक की स्थापना
- (ब) ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य जांच
- (स) कैंसर मरीजों के लिए विशेष अस्पताल
- (द) आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए विशेष क्लीनिक
उत्तर : हर जिला अस्पताल में लिवर क्लिनिक की स्थापना
व्याख्या :
राजस्थान देश का पहला राज्य जहां हर जिला अस्पताल में खुलेंगे लिवर क्लिनिक।
- प्रश्न 58 सीकर जिले में ‘अमृता हाट मेला’ का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- (ब) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
- (स) सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार
- (द) उद्योग मंत्री शकुंतला रावत
उत्तर : सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार
व्याख्या :
सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ.मंजू बाघमार ने सीकर जिले में अरबन हाट में अमृता हाट एवं शेखावाटी उद्योग मेले का उद्घाटन किया।
- प्रश्न 59 अलवर के प्रवीण प्रजापत ने किस नृत्य शैली में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया -
-
- (अ) कालबेलिया
- (ब) भवई
- (स) गेर
- (द) घूमर
उत्तर : भवई
व्याख्या :
अलवर के प्रवीण प्रजापत ने इटली के मिलान में शानदार भवई नृत्य की प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
- प्रश्न 60 राजस्थान में ‘कल्चरल डायरीज’ का आयोजन किसकी पहल पर किया गया -
-
- (अ) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
- (ब) उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
- (स) संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला
- (द) पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर
उत्तर : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
व्याख्या :
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए कल्चरल डायरीज' का आयोजन किया गया। अल्बर्ट हॉल में हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में हाड़ौती अंचल की पारंपरिक लोक कलाओं का भव्य मंचन हुआ, जिसे देश-विदेश के पर्यटकों और स्थानीय दर्शकों ने खूब सराहा।
page no.(6/7)