Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2025 Current Affairs

प्रश्न 51 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किस अभिनेता ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता -
  • (अ) एड्रिअन ब्रॉडी
  • (ब) किरन कल्किन
  • (स) गाइ पीयर्स
  • (द) जो अल्विन
उत्तर : एड्रिअन ब्रॉडी
व्याख्या :
97वें ऑस्कर अवॉर्ड में ‘द ब्रूटलिस्ट’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड एड्रिअन ब्रॉडी ने जीता। वहीं, मिकी मेडिसन ने फिल्म ‘अनोरा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।
प्रश्न 52 हाल ही में (मार्च 2025 में) नवरत्न का दर्जा पाने वाले रेलवे के नवीनतम दो उपक्रम कौन से हैं -
  • (अ) इरकॉन और राइट्स
  • (ब) आईआरएफसी और आईआरसीटीसी
  • (स) रेलटेल और आरवीएनएल
  • (द) कॉनकॉर और रेलटेल
उत्तर : आईआरएफसी और आईआरसीटीसी
व्याख्या :
सरकार ने भारतीय रेलवे वित्त निगम और भारतीय रेलवे खानपान तथा पर्यटन निगम-आई आर सी टी सी को नवरत्न का दर्जा दिया है। इसके साथ ही, सभी सात रेलवे केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम को नवरत्न का दर्जा मिल गया है। नवरत्न का दर्जा प्राप्‍त करने वाले अन्य पांच उद्यम कॉनकॉर, आरवीएनएल, इरकॉन, राइट्स और रेलटेल हैं।
प्रश्न 53 भारत और नेपाल के बीच हाल ही में किस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए -
  • (अ) कृषि और बागवानी
  • (ब) जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य
  • (स) व्यापार और निवेश
  • (द) रक्षा और सुरक्षा
उत्तर : जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य
व्याख्या :
भारत और नेपाल ने जल स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और आरोग्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए नई दिल्‍ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौते का प्राथमिक एजेंडा दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और जल, स्वच्छता तथा आरोग्य क्षेत्र में अंतर-सरकारी सहयोग को मजबूती प्रदान करना है।
प्रश्न 54 ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025’ चरण-2 का आयोजन कहां किया जाएगा -
  • (अ) मनाली
  • (ब) शिमला
  • (स) गुलमर्ग
  • (द) लेह
उत्तर : गुलमर्ग
व्याख्या :
जम्मू-कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के सिविल सचिवालय में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 गुलमर्ग में 9 से 12 मार्च तक आयोजित किये जाएंगे।
प्रश्न 55 ‘मिष्टी योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है -
  • (अ) जल संरक्षण
  • (ब) वन्यजीव संरक्षण
  • (स) मैंग्रोव वनीकरण
  • (द) जैव विविधता संरक्षण
उत्तर : मैंग्रोव वनीकरण
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, गुजरात मैंग्रोव पहल के तहत 76 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से लगभग 19,020 हेक्टेयर में मैंग्रोव रोपण करके मैंग्रोव वनीकरण में राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरा। ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के साथ, गुजरात पर्यावरण संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्पित है।
प्रश्न 56 ‘आदि महोत्सव’ 2025 के दौरान ट्राइफेड ने किसके साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए -
  • (अ) निफ्ट और एचपीएमसी
  • (ब) एफएसएसएआई और आईसीएआर
  • (स) इसरो और बीएचईएल
  • (द) एआईसीटीई और आईआईटी दिल्ली
उत्तर : निफ्ट और एचपीएमसी
व्याख्या :
फरवरी 2025 में, जनजातीय मामलों के मंत्रालय (MoTA) के तहत नई दिल्ली (दिल्ली) स्थित जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (TRIFED) ने जनजातीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) और शिमला (हिमाचल प्रदेश, HP) स्थित हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम (HPMC) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रश्न 57 कृष्णा जयशंकर ने किस खेल में नया कीर्तिमान स्थापित किया -
  • (अ) लंबी कूद
  • (ब) शॉट पुट
  • (स) दौड़
  • (द) भाला फेंक
उत्तर : शॉट पुट
व्याख्या :
भारत की कृष्णा जयशंकर, 2025 माउंटेन वेस्ट इंडोर ट्रैक एंड फील्ड चैंपियनशिप में नया कीर्तिमान रचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्‍होंने इनडोर शॉट पुट में 16 दशमलव शून्‍य तीन मीटर का आंकड़ा हासिल किया। 22 वर्षीय कृष्णा ने 15 दशमलव 54 मीटर का पिछला भारतीय इनडोर रिकॉर्ड तोड़ा। भारत का ओवरऑल महिला शॉट पुट रिकॉर्ड 18 दशमलव 41 मीटर बना हुआ है।
प्रश्न 58 विश्व वन्यजीव दिवस 2025 की थीम क्या है -
  • (अ) वन्यजीवों का संरक्षण और सतत विकास
  • (ब) वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश
  • (स) प्रकृति के साथ सद्भाव
  • (द) जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन
उत्तर : वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश
व्याख्या :
20 दिसंबर 2013 को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 68वें सत्र में, 3 मार्च को संयुक्त राष्ट्र विश्व वन्यजीव दिवस (WWD) घोषित किया गया। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 1973 में वन्य जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) पर हस्ताक्षर किए गए थे। वर्ष 2025 में विश्व वन्यजीव दिवस “वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश” की महत्वपूर्ण थीम के अंतर्गत मनाया जाएगा।
प्रश्न 59 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड किसे मिला -
  • (अ) द ब्रूटलिस्ट
  • (ब) लापता लेडिज
  • (स) अनोरा
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : अनोरा
व्याख्या :
97वें अकादमी पुरस्कार समारोह 2 मार्च, 2025 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया गया था। इस समारोह की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन ने की थी और यहां फिल्मों को 23 श्रेणियों में सम्मानित किया गया था जो 2024 में रिलीज़ हुई थीं। ‘अनोरा’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, जो शॉन बेकर द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है।
प्रश्न 60 हाल ही में किसे फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स से सम्मानित किया गया -
  • (अ) सचिन तेंदुलकर
  • (ब) एमएस धोनी
  • (स) राहुल गांधी
  • (द) जय शाह
उत्तर : जय शाह
व्याख्या :
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अब तक के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष जय शाह को हाल ही में फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड्स (FILA 2025) के 14वें संस्करण में आइकन ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान क्रिकेट प्रशासन, नवाचार और खेल के वैश्विक विस्तार में उनके योगदान के लिए दिया गया।

page no.(6/45)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.