July 2024 Current Affairs
- प्रश्न 53 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत सरकार ने किस बैंक के साथ महामारियों के खिलाफ तैयारियों के लिए एक ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए -
-
- (अ) एडीबी
- (ब) न्यू डेवलपमेंट बैंक
- (स) वर्ल्ड बैंक
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : एडीबी
व्याख्या :
भारत सरकार ने भारत की स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों और भविष्य की महामारियों के खिलाफ बेहतर व्यवस्था विकसित करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 170 मिलियन डॉलर के नीति-आधारित ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- प्रश्न 54 किस केन्द्रीय मंत्री ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) निर्माण पोर्टल लांच किया है -
-
- (अ) जी किशन रेड्डी
- (ब) अश्विनी वैष्णव
- (स) ज्योतिरादित्य सिंधिया
- (द) चिराग पासवान
उत्तर : जी किशन रेड्डी
व्याख्या :
केन्द्रीय कोयला तथा खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में राष्ट्रीय सिविल सेवा परीक्षा के मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों की मदद के लिए ‘निर्माण’ पोर्टल लांच किया है। इसके पहल के तहत योग्य यूपीएससी उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी। यह उन उम्मीदवारों को प्रदान किया जायेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम है और जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला या थर्ड जेंडर से संबंधित हैं।
- प्रश्न 55 भारत ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफैंट’ शुरू किया है -
-
- (अ) थाईलैंड
- (ब) बहरीन
- (स) वियतनाम
- (द) मंगोलिया
उत्तर : मंगोलिया
व्याख्या :
भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट का 16वां संस्करण उमरोई (मेघालय) के विदेशी प्रशिक्षण नोड में आरंभ हुआ। यह अभ्यास 03 से 16 जुलाई 2024 तक आयोजित किया जाना है। 45 कर्मियों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व सिक्किम स्काउट्स की एक बटालियन तथा अन्य शाखाओं तथा सैन्य कर्मियों द्वारा किया जा रहा है।
- प्रश्न 56 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किस बैंक ने ‘एमएसएमई सहज’ सुविधा की शुरुआत की है -
-
- (अ) एसबीआई
- (ब) पीएनबी
- (स) येस बैंक
- (द) एक्सिस बैंक
उत्तर : एसबीआई
व्याख्या :
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में अपने ग्रहकों के लिए “एमएसएमई सहज” सुविधा की शुरुआत की है। इसकी मदद से बैंक के ग्राहक 15 मिनट से भी कम समय में अपने जीएसटी-पंजीकृत बिक्री चालान के खिलाफ ₹1 लाख तक का वित्त प्राप्त कर सकते हैं। एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि एसबीआई एसएमई बिजनेस लोन में डिजिटल समाधान पेश किया जा रहा है।
- प्रश्न 57 हाल ही में (जुलाई 2024 में) संयुक्त राष्ट्र की किस एजेंसी ने वार्षिक विश्व ड्रग रिपोर्ट जारी की है -
-
- (अ) डब्ल्यूएचओ
- (ब) यूनिसेफ
- (स) यूएनओडीसी
- (द) यूनेस्को
उत्तर : यूएनओडीसी
व्याख्या :
अपराध और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने वाली संयुक्त राष्ट्र (यूएन) एजेंसी (यूएनओडीसी) ने हाल ही में अपनी वार्षिक विश्व ड्रग रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नशीली दवाओं का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या 2022 में बढ़कर 292 मिलियन हो गई है, जो पिछले दस वर्षों में 20 प्रतिशत की वृद्धि है।
- प्रश्न 58 हाल ही में (जुलाई 2024 में) भारत में राष्ट्रीय खातों के लिए आधार वर्ष की समीक्षा करने के लिए गठित समिति के प्रमुख कौन हैं -
-
- (अ) बी.एन. गंगाधर
- (ब) वी.के. सारस्वत
- (स) बिस्वंताह गोलदार
- (द) अजीत डोभाल
उत्तर : बिस्वंताह गोलदार
व्याख्या :
हाल ही में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा राष्ट्रीय लेखाओं के लिये आधार वर्ष (Base Year) के संशोधन की समीक्षा करने के लिये एक समिति गठित की गई। इस 26 सदस्यीय समिति की अध्यक्षता बिस्वंताह गोलदार करेंगे और यह समिति राष्ट्रीय खातों के लिये एक नए आधार वर्ष की सिफारिश करेगी, जो संभवतः थोक मूल्य सूचकांक, उत्पादक मूल्य सूचकांक तथा उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जैसे सूचकांकों के साथ संरेखित होगी।
- प्रश्न 59 पहला अंतर्राष्ट्रीय स्टील स्लैग रोड सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) नई दिल्ली
- (स) बैंगलोर
- (द) चेन्नई
उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
नीति आयोग के सदस्य (विज्ञान) डॉ. वी.के. सारस्वत ने नई दिल्ली में सीएसआईआर-सीआरआरआई और पीएचडीसीसीआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित स्टील स्लैग रोड पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में सड़क निर्माण में प्रसंस्कृत स्टील स्लैग एग्रीगेट के रूप में स्टील स्लैग के उपयोग और प्रसंस्करण के लिए दिशानिर्देश जारी किए।
- प्रश्न 60 केजीबीवी में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराने की पहल में अनुमानित लागत कितनी है -
-
- (अ) ₹290 करोड़
- (ब) ₹350 करोड़
- (स) ₹150 करोड़
- (द) ₹500 करोड़
उत्तर : ₹290 करोड़
व्याख्या :
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने समस्त कार्यात्मक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) और छात्रावासों में ‘समग्र शिक्षा’ मानदंडों के अनुसार आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है, ताकि बालिकाओं को सशक्त बनाया जा सके, उन्हें डिजिटल रूप से दक्ष बनाया जा सके, और उनके ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाया जा सके। इससे डिजिटल ज्ञान में मौजूदा खाई को पाटना भी संभव हो जाएगा। लगभग 290 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस पहल से केजीबीवी की 7 लाख बालिकाएं लाभान्वित होंगी।
- प्रश्न 61 हाल ही में (जुलाई 2024 में) किसको राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
-
- (अ) डॉ. संजय बिहारी
- (ब) डॉ. बी.एन. गंगाधर
- (स) अजीत डोभाल
- (द) राजिंदर खन्ना
उत्तर : डॉ. बी.एन. गंगाधर
व्याख्या :
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने डॉ. बी.एन. गंगाधर को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे बैंगलोर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड मेरोसाइंसेज (NIMHANS) में मनोचिकित्सा विभाग में एक पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर रह चुके है, उन्होंने NIMHANS के निदेशक के रूप में कार्य किया है।
- प्रश्न 62 किस राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हाल ही में (जुलाई 2024 में) इस्तीफा दिया है -
-
- (अ) बिहार
- (ब) झारखंड
- (स) ओडिशा
- (द) पश्चिम बंगाल
उत्तर : झारखंड
व्याख्या :
झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने त्याग-पत्र दे दिया है। श्री सोरेन ने अपना त्याग-पत्र राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को भेजा। इस बीच, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखण्ड के फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
page no.(7/50)