Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण

प्रश्न 58 भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है-
  • (अ) 26 जनवरी
  • (ब) 26 नवम्बर
  • (स) 15 अगस्त
  • (द) उक्त कोई नहीं
उत्तर : 26 नवम्बर
प्रश्न 59 निम्न में से किसने भारत का संविधान बनाने के लिए संविधान सभा की रचना करने का विचार सर्वप्रथम प्रस्तुत किया -
  • (अ) स्वराज दल
  • (ब) मुस्लिम लीग
  • (स) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
  • (द) फारवर्ड ब्लॉक
उत्तर : स्वराज दल
प्रश्न 60 कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा के सदस्यों की संख्या निश्चित की गई:
  • (अ) 389
  • (ब) 292
  • (स) 296
  • (द) 324
उत्तर : 389
प्रश्न 61 निम्नलिखित में से केबिनेट मिशन, 1946 का सदस्य नहीं था -
  • (अ) पैथिक लॉरेन्स
  • (ब) लार्ड माउन्टबैटन
  • (स) स्टेफर्ड क्रिप्स
  • (द) ए.वी. एलेक्जेंडर
उत्तर : लार्ड माउन्टबैटन
प्रश्न 62 संविधान सभा के गठन के लिए चुनाव कब करवाये गये -
  • (अ) जुलाई-अगस्त, 1946
  • (ब) अगस्त, 1947
  • (स) अक्टूबर, 1946
  • (द) दिसम्बर, 1946
उत्तर : जुलाई-अगस्त, 1946
प्रश्न 63 संविधान सभा के निर्वाचन मंडल को किन-किन वर्गों में विभाजित किया गया -
  • (अ) हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
  • (ब) हिन्दू, मुस्लिम, सिख, दलित
  • (स) मुस्लिम, सिख, दलित, साधारण
  • (द) मुस्लिम, सिख, साधारण
उत्तर : मुस्लिम, सिख, साधारण
प्रश्न 64 संविधान सभा का निर्वाचन निम्न में से किस आधार पर हुआ -
  • (अ) समान मताधिकार
  • (ब) सार्वजनिक मताधिकार
  • (स) सीमित मताधिकार
  • (द) वर्गीय मताधिकार
उत्तर : सीमित मताधिकार
प्रश्न 65 संविधान सभा में किस देशी रियासत के प्रतिनिधि ने भाग नहीं लिया था -
  • (अ) जूनागढ़
  • (ब) कश्मीर
  • (स) हैदराबाद
  • (द) मैसूर
उत्तर : हैदराबाद
प्रश्न 66 15 अगस्त, 1947 से 26 जनवरी, 1950 के दौरान भारत का राजनैतिक दर्जा क्या था -
  • (अ) ब्रिटिश उपनिवेश
  • (ब) ब्रिटिश संरक्षण प्रदेश
  • (स) ब्रिटिश परिसंघ
  • (द) ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज
उत्तर : ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज
व्याख्या :
15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी 1950 के बीच भारत का राजनीतिक दर्जा ब्रिटिश राष्ट्रकुल का एक अधिराज था। 15 अगस्त 1947, जब भारत आजाद हुआ और 26 जनवरी, 1950, जब उसने स्वयं को लोकतांत्रिक संप्रभु गणराज्य घोषित किया, के बीच भारत सरकार ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 प्रावधानों के तहत कार्य किया।
प्रश्न 67 निम्न को सुमेलित कीजिए:-
सूची-I सूची -II
A. संविधान सभा का स्थायी अध्यक्ष 1. जवाहर लाल नेहरू
B. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष 2. डॉ. भीमाराव अंबेडकर
C. प्रारूप समिति का अध्यक्ष 3. सच्चिदानंद सिन्हा
D. अंतरिम सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष 4. राजेन्द्र प्रसाद
कूट:- A B C D
  • (अ) 1 2 3 4
  • (ब) 4 3 2 1
  • (स) 3 4 2 1
  • (द) 4 3 1 2
उत्तर : 4 3 2 1

page no.(7/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.