Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 7 उत्तर-पश्चिम रेलवे के किस मंडल की ओर एकीकृत क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है -
  • (अ) अजमेर रेलवे मंडल
  • (ब) जोधपुर रेलवे मंडल
  • (स) जयपुर रेलवे मंडल
  • (द) बीकानेर रेलवे मंडल
उत्तर : जोधपुर रेलवे मंडल
व्याख्या :
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल की ओर से रनिंग स्टाफ के लिए एकीकृत क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर लांच किया गया है। इस एकीकृत क्रू मॉनिटरिंग सिस्टम में सिग्नल खतरे में पारित (एसपीएडी) रोकथाम और परामर्श, अध्ययन और मूल्यांकन के लिए प्रश्न बैंक आदि विषयों की जानकारी का समावेश होगा, जिससे लोको पायलट की क्रू संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।
प्रश्न 8 रोहतक में संपन्न अंडर-23 सीनियर नेशनल फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में किस महिला पहलवान ने काँस्य पदक जीता है -
  • (अ) अरुंधति चौधरी
  • (ब) मंजूबाला
  • (स) सोनिया ओड़
  • (द) दिशा फौजदार
उत्तर : सोनिया ओड़
व्याख्या :
रोहतक में संपन्न हुई अंडर-23 सीनियर नेशनल फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में उदयपुर की महिला पहलवान सोनिया ओड़ ने 59 किलो भार वर्ग में राजस्थान को कांस्य पदक दिलाया।
प्रश्न 9 शिक्षा मंत्रालय द्वारा किसे नेशनल टीचर्स अवॉर्ड-2024 के लिए चयनित किया गया है -
  • (अ) हुकमचंद चौधरी
  • (ब) बलजिंदर सिंह
  • (स) उपरोक्त दोनों
  • (द) शिला आसोपा
उत्तर : उपरोक्त दोनों
व्याख्या :
शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में गंगानगर के बलजिंदर सिंह बरार और बीकानेर के हुकुमचंद चौधरी को नेशनल अवार्ड मिलेगा।
प्रश्न 10 हाल ही में राजस्थान फुटबॉल संघ का अध्यक्ष किसे चुना गया है -
  • (अ) दिलीप सिंह शेखावत
  • (ब) मानवेन्द्र सिंह जसोल
  • (स) राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • (द) रफीक अहमद सिंधी
उत्तर : मानवेन्द्र सिंह जसोल
व्याख्या :
मानवेंद्र सिंह जसोल राजस्थान फुटबॉल संघ के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। इसके साथ ही दिलीप सिंह शेखावत भी पुनः निर्विरोध सेक्रेट्ररी चुने गए तथा संपूर्ण कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।
प्रश्न 11 अटल भूजल योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान का देश में कौन-सा स्थान है -
  • (अ) दूसरा
  • (ब) पहला
  • (स) चौथा
  • (द) तीसरा
उत्तर : तीसरा
व्याख्या :
अटल भूजल योजना में राजस्थान सातवें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है। भूजल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 25 दिसंबर 2019 को शुरू की गई अटल भूजल योजना वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों में संचालित है।
प्रश्न 12 राजस्थान में पहली बार 6 दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन कब किया जाएगा -
  • (अ) 26-31 अगस्त, 2024
  • (ब) 25-30 अगस्त, 2024
  • (स) 24-29 अगस्त, 2024
  • (द) 23-28 अगस्त, 2024
उत्तर : 26-31 अगस्त, 2024
व्याख्या :
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर 29 अगस्त को राजस्थान में पहली बार सप्ताहभर तक विभिन्न खेलों के आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम में किए जाएंगे। यह खेल 26 से 31 अगस्त तक होंगे।
प्रश्न 13 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तर भारत के पहले ‘विप्रो हाइड्रोलिक प्लांट’ का उद्घाटन कहाँ किया है -
  • (अ) कोटा
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) चित्तौड़गढ़
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
राजस्थान की राजधानी जयपुर के महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी (Mahindra world city) में 22 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी के साथ विप्रो हाइड्रोलिक प्लांट का उद्घाटन किया। हाइड्रोलिक सिलेंडर का आज कन्स्ट्रक्शन, अर्थमूविंग, यूटिलिटी एवं लिफिंटग, कृषि, वानिकी, खनन जैसे अनेक क्षेत्रों में उपयोग हो रहा है. ऐसे में देश-विदेश में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह संयंत्र उपयोगी साबित होगा।
प्रश्न 14 22 अगस्त, 2024 को लागू हुई मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत राज्य सरकार कितने रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी -
  • (अ) 5,000
  • (ब) 8,000
  • (स) 10,000
  • (द) 15,000
उत्तर : 10,000
व्याख्या :
बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुपालना में राज्य में मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना लागू की गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के तहत एक स्कीम शुरू की है। मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को 10 हजार तक की राशि दी जाएगी। इस स्कीम के आने के बाद से बिना किसी के डर के लोग अब घायलों की मदद कर पाएंगे।
प्रश्न 15 राजस्थान के किस खिलाड़ी के नाम से केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्मारक डाक टिकट जारी किया है -
  • (अ) अवनी लेखरा
  • (ब) अनंतजीत सिंह नरुका
  • (स) देवेंद्र झाझड़िया
  • (द) कृष्णा नागर
उत्तर : अनंतजीत सिंह नरुका
व्याख्या :
अनंतजीत सिंह नरुका ने पेरिस ओलंपिक में किया भारत को रिप्रजेंट, मिस्क टीम स्किट इवेंट में सिर्फ 1 अंक से चूके थे कांस्य पदक से, अब केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने जारी किया स्मारक टिकट, डाक विभाग की ओर से जारी किया गया स्मारक टिकट, नरुका के राष्ट्र के प्रति असाधरण योगदानों की पहचान और प्रशंसा का प्रतीक स्मारक टिकट।
प्रश्न 16 पेरिस पैरालंपिक-2024 खेलों में राज्य की किस खिलाड़ी द्वारा देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया जाएगा -
  • (अ) कृष्णा नागर
  • (ब) अरुंधति चौधरी
  • (स) अवनी लेखरा
  • (द) अनीता चौधरी
उत्तर : अरुंधति चौधरी
व्याख्या :
पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में राजस्थान से 10 खिलाड़ी भाग लेंगे।
शूटिंग – अवनी लेखरा, मोना अग्रवाल, निहाल सिंह, अमीर अहमद भट और रुद्राक्ष खंडेलवाल
भाला फेंक – संदीप चौधरी, सुंदर सिंह गुर्जर
रोइंग- अनीता चौधरी
बैडमिंटन – कृष्णा नागर
तीरंदाजी – श्याम सुंदर

page no.(2/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.