Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राष्ट्रपति

प्रश्न 61 भारत के संविधान के अनुच्छेद 60 के अनुसार, राष्ट्रपति द्वारा शपथ या प्रतिज्ञान के शब्दों का निम्नांकित में से सही क्रम क्या है -
School Lecturer 2022 Gk (Group E)
  • (अ) संविधान का संरक्षण, परिरक्षण और प्रतिरक्षण
  • (ब) संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण
  • (स) संविधान का परिरक्षण, प्रतिरक्षण और संरक्षण
  • (द) संविधान का प्रतिरक्षण, परिरक्षण और संरक्षण
उत्तर : संविधान का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण
प्रश्न 62 आपातकालीन प्रावधानों के बारे में निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है -
CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
  • (अ) राष्ट्रपति शासन राजस्थान राज्य में 4 बार लागू रहा ।
  • (ब) राष्ट्रपति शासन किसी राज्य में अधिकतम 3 वर्षों तक लागू रह सकता है।
  • (स) अनुच्छेद 352 के तहत, आपातकाल मंत्रिमंडल की लिखित सहमति के आधार पर ही लाया जा सकता है।
  • (द) 42वें संशोधन द्वारा संविधान में ‘सशस्त्र विद्रोह’ शब्द जोड़ा गया।
उत्तर : 42वें संशोधन द्वारा संविधान में ‘सशस्त्र विद्रोह’ शब्द जोड़ा गया।
प्रश्न 63 निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प धन विधेयक के संबंध में राष्ट्रपति के पास मौजूद नहीं है -
I. अनुमति दे सकता है।
II. अनुमति को रोक सकता है।
III. पुनर्विचार के लिये वापस भेज सकता है।
IV. संशोधन की सिफारिश कर सकता है।
सही युग्म चुनिये :

3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
  • (अ) केवल III
  • (ब) III और IV
  • (स) केवल IV
  • (द) I और III
उत्तर : III और IV
प्रश्न 64 भारत के संविधान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़ें :
कथन 1 : राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रि-परिषद् होंगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा और राष्ट्रपति अपने कृत्यों का निर्वाह करने में ऐसी सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
कथन 2 : राष्ट्रपति मंत्रि-परिषद् से ऐसी सलाह पर साधारणतया या अन्यथा पुनर्विचार करने की अपेक्षा कर सकेगा और राष्ट्रपति ऐसे पुनर्विचार के पश्चात् दी गई सलाह के अनुसार कार्य करेगा ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:

Protection Officer - 2022 (General Studies)
  • (अ) केवल कथन 1 सत्य है ।
  • (ब) केवल कथन 2 सत्य है ।
  • (स) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
  • (द) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
उत्तर : कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
प्रश्न 65 निम्नलिखित में से किसने कहा है कि - “संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो इतने शब्दों में यह निर्धारित करता है कि राष्ट्रपति अपने मंत्रि-परिषद की सलाह के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य होगा ।”
Protection Officer - 2022 (General Studies)
  • (अ) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
  • (ब) सरदार वल्लभभाई पटेल
  • (स) श्री के. आर. नारायणन
  • (द) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
उत्तर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद
प्रश्न 66 भारत के राष्ट्रपति की पदावधि के संबंध में निम्नांकित कथनों में से कौन सा सही नहीं है -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) राष्ट्रपति अपने पद धारण की तारीख से पाँच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा।
  • (ब) राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा।
  • (स) संविधान का अतिक्रमण करने पर राष्ट्रपति को अनुच्छेद 61 में उपबंधित रीति से चलाए गए महाभियोग द्वारा पद से हटाया जा सकेगा।
  • (द) राष्ट्रपति अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी तब तक पद धारण करता रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता।
उत्तर : राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा।
प्रश्न 67 भारत के संविधान के निम्नांकित में से किस अनुच्छेद में यह उल्लेखित है कि राष्ट्रपति अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
  • (अ) 59 (2)
  • (ब) 59 (3)
  • (स) 59(4)
  • (द) 59 (1)
उत्तर : 59 (2)
प्रश्न 68 किसी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने की शक्ति किसके पास है -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
  • (अ) उस राज्य के मुख्यमंत्री
  • (ब) प्रधानमंत्री
  • (स) उस राज्य के राज्यपाल
  • (द) राष्ट्रपति
उत्तर : राष्ट्रपति
व्याख्या :
भारतीय संविधान की धारा 244 (1) की 5वीं अनुसूची के पैराग्राफ 6(1) के अनुसार, ‘अनुसूचित क्षेत्र’ अभिव्यक्ति का अर्थ ऐसे क्षेत्रों से है जिसे राष्ट्रपति अपने आदेश से अनुसूचित क्षेत्र घोषित कर सकते हैं।
प्रश्न 69 एकल हस्तांतरणीय मतदान पद्धति द्वारा निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रपति मतों की दूसरे चरण की गिनती में निर्वाचित हुआ था -
  • (अ) एन.एस. रेड्डी
  • (ब) फखरुद्दीन अली अहमद
  • (स) डॉ. वी.वी. गिरि
  • (द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर : डॉ. वी.वी. गिरि
व्याख्या :
भारत में राष्ट्रपति के चुनाव में एक विशेष तरीके से वोटिंग होती है। इसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम कहते हैं। सिंगल वोट यानी मतदाता एक ही वोट देता है, लेकिन वह कई उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकता के आधार पर वोट देता है। अर्थात् वह बैलेट पेपर पर यह बताता है कि उसकी पहली पसंद कौन है और दूसरी, तीसरी कौन। यदि पहली पसंद वाले वोटों से विजेता का फैसला नहीं हो सका, तो उम्मीदवार के खाते में वोटर की दूसरी पसंद को नए सिंगल वोट की तरह ट्रांसफर किया जाता है। इसलिये इसे सिंगल ट्रांसफरेबल वोट कहा जाता है। हालांकि, अभी तक सिर्फ एक बार 1969 में द्वितीय वरीयता निर्णायक साबित हुई है। उस समय वीवी गिरि द्वितीय वरीयता की गिनती में जीते थे। 1969 में कांग्रेस के उम्मीदवार नीलम संजीव रेड्डी थे और वीवी गिरि निर्दलीय थे।
प्रश्न 70 भारत के उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का संकल्प निम्नलिखित में से कहा प्रस्तावित किया जा सकता है-
  • (अ) केवल लोक सभा में
  • (ब) केवल राज्य सभा में
  • (स) संसद के किसी भी सदन में
  • (द) संसद की संयुक्त बैठक में
उत्तर : केवल राज्य सभा में
व्याख्या :
अनुच्छेद 67 के अनुसार उपराष्ट्रपति, राज्य सभा के ऐसे संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा जिसे राज्य सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत ने पारित किया है और जिससे लोकसभा सहमत है। इसका तात्पर्य है की उपराष्ट्रपति को राज्यसभा द्वारा संकल्प पारित कर पूर्ण बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है। अर्थात तत्कालीन सदन के कुल सदस्यों का बहुमत। हालांकि इसके लिए तोकसभा की सहमति भी आवश्यक है। किंतु इस खंड के प्रयोजन के लिए कोई संकल्प तब तक प्रस्तावित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने के आशय की कम से कम चौदह दिन की सूचना न दे दी गई हो।

page no.(7/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.