Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग

प्रश्न 61 निम्नलिखित सूची A को सूची-B से सुमेलित कीजिये :
सूची - A सूची - B
A. मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम i. 2000
B. राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन ii. 1993
C. मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम iii. 2006
D. राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के बारे में अधिसूचना iv. 1999
सही विकल्प चुनिए :
A B C D

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) ii iii i iv
  • (ब) iii i iv ii
  • (स) ii i iii iv
  • (द) i iii iv ii
उत्तर : ii i iii iv
व्याख्या :
मानवाधिकार संरक्षण अधिनिय1993
राज्य मानवाधिकार आयोग का गठन2000
मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम2006
राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के बारे में अधिसूचना1999
18 जनवरी, 1999 को राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति मार्च, 2000 में की गई।
मानव अधिकार संरक्षण (संशोधित) अधिनियम, 2006 के अनुसार राज्‍य मानव अधिकार आयोग में एक अध्‍यक्ष और दो सदस्‍य का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न 62 राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष की पदावधि का उल्लेख मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की निम्नलिखित में से किस धारा में किया गया है -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
  • (अ) 25
  • (ब) 21
  • (स) 22
  • (द) 24
उत्तर : 24
प्रश्न 63 मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की निम्नलिखित में से किस धारा में राज्य मानव - अधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रावधान का उल्लेख है -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B
  • (अ) 22
  • (ब) 23
  • (स) 24
  • (द) 21
उत्तर : 22
प्रश्न 64 मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की निम्नलिखित में से कौन सी धारा राज्य आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति से संबंधित है -
Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) 20
  • (ब) 21
  • (स) 22
  • (द) 23
उत्तर : 22
प्रश्न 65 निम्नलिखित में से किसने सबसे कम कार्यकाल के लिए राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद सँभाला -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
  • (अ) जस्टिस एस. सगीर अहमद
  • (ब) जस्टिस सुश्री कांता भटनागर
  • (स) जस्टिस प्रकाश टाटिया
  • (द) जस्टिस अमर सिंह गोदारा
उत्तर : जस्टिस सुश्री कांता भटनागर
व्याख्या :
सर्वप्रथम न्यायमूर्ति श्रीमती कांता भटनागर, पूर्व मुख्य न्यायाधिपति, मद्रास उच्च न्यायालय ने दिनांक 23.3.2000 से 11.8.2000 तक आयोग के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। श्रीमती कांता भटनागर ने सबसे कम कार्यकाल के लिए राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का पद सँभाला।
प्रश्न 66 निम्न में से कौन सा कथन राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सम्बन्ध में गलत है -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
  • (अ) यह आयोग राज्य में मार्च 2000 से क्रियाशील है।
  • (ब) वर्तमान में इसमें अध्यक्ष सहित कुल तीन सदस्य हैं।
  • (स) राज्य सरकार द्वारा आयोग के गठन की अधिसूचना 1999 में जारी की गई।
  • (द) आयोग स्वायत्त संस्था नहीं है।
उत्तर : आयोग स्वायत्त संस्था नहीं है।
प्रश्न 67 राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) मानव अधिकार संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2006 के प्रावधानानुसार आयोग में एक अध्यक्ष एवं चार सदस्य हैं।
(ii) वर्तमान में न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास इसके अध्यक्ष हैं।

RAS (Pre) Exam - 2023
  • (अ) न तो (i) न ही (ii) सही है।
  • (ब) (i) व (ii) दोनों सही हैं।
  • (स) केवल (ii) सही है।
  • (द) केवल (i) सही है।
उत्तर : केवल (ii) सही है।
व्याख्या :
मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोगों की स्थापना का प्रावधान करता है। इस आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्य होते हैं।यह एक स्वायत्त निकाय है जिसकी नियुक्ति का अपना तरीका और अपनी वित्तीय स्वायत्तता है। वर्तमान में (सितंबर 2023 तक) श्री गोपाल कृष्ण व्यास राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष हैं।
प्रश्न 68 राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के अधिनियम किस दिनांक उपरांत लागू हुए -
Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
  • (अ) 19 जनवरी, 2001 से
  • (ब) 19 अगस्त, 2001 से
  • (स) 19 जून, 2001 से
  • (द) 19 मार्च, 2000 से
उत्तर : 19 जनवरी, 2001 से
व्याख्या :
राजस्‍थान की राज्‍य सरकार ने दिनांक 18 जनवरी 1999 को एक अधिसूचना राजस्‍थान राज्‍य मानव अधिकार आयेाग के गठन के संबंध में जारी की, जिसमें मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के प्रावधानुसार एक पूर्णकालिक अध्‍यक्ष एवं चार सदस्‍य रखे गये। मार्च, 2000 से यह आयोग क्रियाशील हो गया था। मानव अधिकार संरक्षण (संशोधित) अधिनियम, 2006 के अनुसार राज्‍य मानव अधिकार आयोग में एक अध्‍यक्ष और दो सदस्‍य का प्रावधान किया गया है।
प्रश्न 69 निम्नलिखित में से कौन राजस्थान मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नहीं थे -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
  • (अ) जस्टिस प्रेमचंद जैन
  • (ब) जस्टिस एन.के. जैन
  • (स) जस्टिस एस.एस. अहलूवालिया
  • (द) जस्टिस कांटा भटनागर
उत्तर : जस्टिस प्रेमचंद जैन
व्याख्या :
न्यायमूर्ति प्रेमचंद जैन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नहीं थे। श्री प्रेमचंद जैन कभी भी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नहीं बने और 22.07.95 से 11.09 तक राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायधीश रहे।
प्रश्न 70 राज्य मानव अधिकार आयोग कितने समय के भीतर मामले सुन सकता है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
  • (अ) 2 साल
  • (ब) 1.5 साल
  • (स) 1 साल
  • (द) 6 महीने
उत्तर : 1 साल
व्याख्या :
राज्य मानव अधिकार आयोग किसी भी मामले की शिकायत मिलने के एक वर्ष के भीतर उसे सुनने का अधिकार रखता है। इसके बाद मामले की सुनवाई नहीं हो सकती है।

page no.(7/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.