February 2021 Current Affairs
- प्रश्न 61 सिल्वेस्ट्रे इलुंगा इलुकम्बा ने किस देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है -
-
- (अ) कांगो
- (ब) फ़िजी
- (स) चिली
- (द) पेरू
उत्तर : कांगो
- प्रश्न 62 ट्रेन के डिब्बों को साफ करने के लिए पराबैंगनी (UV) किरणों का उपयोग करने वाला भारत की पहली मेट्रो कौन सी बनी है -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) दिल्ली
- (स) लखनऊ
- (द) कोलकाता
उत्तर : लखनऊ
व्याख्या :
लखनऊ मेट्रो रेलवे अपने डिब्बों को अल्ट्रावालयेट किरणों से सेनीटाइज करने वाली देश की पहली मेट्रो बन गई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को इसकी प्रेरणा न्यूयॉर्क मेट्रो से मिली। इन किरणों से एक डिब्बे को सिर्फ आधे घंटे के अंदर सेनीटाइज किया जा सकता है। इस तरह से डिब्बों को सेनिटाइज करना काफी सस्ता भी है। अल्ट्रावालयेट किरणों से डिब्बे को सेनीटाइज कराने का खर्च सामान्य सोडियम हाइपोक्लोराइट से सेनीटाइज कराने से होने वाले खर्च की तुलना में चालीस गुणा कम है।
- प्रश्न 63 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में किस भारतीय-अमेरिकी महिला को कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया है -
-
- (अ) भव्या लाल
- (ब) मोनीषा घोष
- (स) उजरा जेया
- (द) कमला घोष
उत्तर : भव्या लाल
व्याख्या :
भारतीय मूल की भव्या लाल को अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया गया है। नासा ने एक बयान में कहा है कि सुश्री लाल के पास इंजीनियरिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। अंतरिक्ष क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय वैमानिकी अकादमी का सदस्य भी चुना गया है। लाल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं।
- प्रश्न 64 निम्न में से किस देश की सेना ने तख्तापलट कर एक साल के लिए देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है -
-
- (अ) नेपाल
- (ब) म्यांमार
- (स) बांग्लादेश
- (द) भूटान
उत्तर : म्यांमार
व्याख्या :
म्यांमार की मिलिट्री ने तख्तापलट कर दिया। देश में पिछले 10 साल से लोकतांत्रिक सरकार थी, जबकि इससे पहले 2011 तक यहां सैन्य शासन ही था। मिलिट्री के तख्तापलट के दौरान किसी मौत की खबर तो नहीं आई, लेकिन देश में 48 साल तक सैन्य शासन झेल चुकी म्यांमार की जनता इससे दुखी है। लोकप्रिय नेता और स्टेट काउंसलर आंग सान सू की और प्रेसिडेंट विन मिंट समेत कई नेताओं को मिलिट्री ने अरेस्ट कर लिया है। म्यांमार में पिछले तीन दिन से सेना का बहुत बड़ा मूवमेंट चल रहा था। इसको लेकर अंदेशा भी था कि मिलिट्री कोई बड़ा कदम उठा सकती है।
- प्रश्न 65 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किस राज्य में स्थित शिवम सहकारी बैंक के पास पर्याप्त पूंजी न होने के कारण उसका लाइसेंस रद्द कर दिया है -
-
- (अ) महाराष्ट्र
- (ब) पंजाब
- (स) गुजरात
- (द) कर्नाटक
उत्तर : महाराष्ट्र
व्याख्या :
RBI के अनुसार, महाराष्ट्र स्थित शिवम सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है, क्योंकि बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी (adequate capital) है और न ही भविष्य में कमाई की संभावना है। सहकारिता आयुक्त और रजिस्ट्रार, सहकारी संस्था, महाराष्ट्र से भी अनुरोध किया गया है कि वे बैंक को बंद करने के लिए एक आदेश जारी करें और बैंक के लिए एक परिसमापक नियुक्त करें। लाइसेंस रद्द करने के साथ DICGC अधिनियम, 1961 के अनुसार जमाकर्ताओं को भुगतान करने की प्रक्रिया में सेट किया जाएगा। कोल्हापुर स्थित बैंक द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, बैंक में पैसा जमा करने वाले 99% से अधिक जमाकर्ता डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) से पूर्णत: बीमाकृत हैं। अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति में बैंक अपने वर्तमान जमाकर्ताओं का पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा।
- प्रश्न 66 भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बड़ा फैसला करते हुए इस साल किस ट्रॉफी को नहीं कराने का फैसला किया है -
-
- (अ) विजय हजारे ट्रॉफी
- (ब) रणजी ट्रॉफी
- (स) देवधर ट्रॉफी
- (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : रणजी ट्रॉफी
व्याख्या :
भारतीय क्रिकेट बोर्ड 87 साल में पहली बार अपने प्रमुख प्रथम श्रेणी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं करेगा जबकि विजय हजारे ट्रॉफी खेली जाएगी क्योंकि राज्य संघ इसका आयोजन चाहते हैं। बीसीसीआइ पहली बार अंडर-19 राष्ट्रीय वनडे टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी और महिला राष्ट्रीय वनडे टूर्नामेंट का भी आयोजन करेगा। बोर्ड के सचिव जय शाह ने राज्य संघों को लिखे पत्र में यह जानकारी दी। बीसीसीआइ के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव शाह रणजी ट्रॉफी का आयोजन चाहते थे क्योंकि इसमें खिलाड़ियों को अधिकतम मैच फीस (प्रति मैच करीब डेढ़ लाख रुपये) मिलती है, लेकिन कोरोना महामारी के बीच दो चरण में इसके आयोजन के लिए दो महीने का बायो बबल बनाना संभव नहीं था।
- प्रश्न 67 पॉल क्रुटजन, जिनका हाल ही में निधन हो गया, उन्होंने वर्ष 1995 में किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था -
-
- (अ) मेडिसिन
- (ब) भौतिक विज्ञान
- (स) रसायन विज्ञान
- (द) साहित्य
उत्तर : रसायन विज्ञान
व्याख्या :
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रसायनज्ञ पॉल जे. क्रूटजन (Paul J. Crutzen) का निधन। उन्होंने 1995 में मारियो जे. मोलिना और एफ. शेरवुड रोलैंड के साथ संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान में वायुमंडलीय रसायन विज्ञान में उनके काम के लिए, विशेष रूप से ओजोन के गठन और अपघटन से संबंधित शोध के लिए नोबेल पुरस्कार जीता था। वह ओजोन परत और जलवायु परिवर्तन पर अपने काम के लिए और ‘Anthropocene’ शब्द को लोकप्रिय बनाने के लिए एक प्रस्तावित नए युग का वर्णन करने के लिए जाना जाता था जब मानव कार्यों का पृथ्वी पर काफी प्रभाव पड़ता है।
- प्रश्न 68 नागपुर में अजनी रेलवे स्टेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा एक पारिस्थितिकी और पर्यावरण के अनुकूल IMS का निर्माण किया जाएगा। IMS का पूर्ण रूप क्या है -
-
- (अ) इंटरनेशनल मॉडर्न सबवे
- (ब) इंटर मोडल स्टेशन
- (स) इंटर मेन स्ट्रीट
- (द) इंटर मोडल सबवे
उत्तर : इंटर मोडल स्टेशन
- प्रश्न 69 भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 1 फरवरी 2021 को अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया -
-
- (अ) 50 वां
- (ब) 34 वां
- (स) 60 वां
- (द) 45 वां
उत्तर : 45 वां
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल ने 01 फरवरी, 2021 को अपना 45वाँ स्थापना दिवस मनाया है। वर्ष 1978 में केवल 7 ज़मीनी प्लेटफार्मों के साथ एक साधारण शुरुआत से लेकर वर्तमान में भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में कुल 156 जहाज़ और 62 विमान शामिल हैं तथा अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2025 तक इसके बेड़े में 200 ज़मीनी प्लेटफॉर्म और 80 विमान शामिल होने की संभावना है। विश्व में चौथे सबसे बड़े तटरक्षक बल के रूप में भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय तट की सुरक्षा और भारत के समुद्री क्षेत्रों में नियमों को लागू करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसका आदर्श वाक्य ‘वयम रक्षाम’ का अर्थ ‘हम रक्षा करते हैं।’ भारतीय तटरक्षक बल ने 1977 में स्थापना के बाद से 10,000 से अधिक लोगों की जान बचाने के साथ ही लगभग 14,000 असामाजिक तत्त्वों को गिरफ्त में लिया है। संगठन का नेतृत्त्व महानिदेशक भारतीय तटरक्षक बल (DGICG) द्वारा किया जाता है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। विदित हो कि भारतीय तटरक्षक बल जहाज़ों पर परिचालन भूमिका में महिला अधिकारियों की नियुक्ति करने वाला देश का पहला बल है। वर्तमान में के. नटराजन भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक हैं।
- प्रश्न 70 दुनिया के सबसे बड़े ड्रोन का नाम क्या है जो लो अर्थ ऑर्बिट उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में सक्षम है -
-
- (अ) NINE C
- (ब) TRIX B
- (स) Sight D
- (द) Ravn X
उत्तर : Ravn X
व्याख्या :
एवम (Aevum) कंपनी ने इस ड्रोन का नाम रखा है RAVN-X। इसे कंपनी ने यूएस स्पेस फोर्स के लिए बनाया है। इसके जरिए छोटे सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी ने अमेरिकी की मिलिट्री के लिए वहां की सरकार से 1 बिलियन डॉलर यानी 7304 करोड़ की डील की है।
page no.(7/61)