Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2024

प्रश्न 61 अवैध खनन और थार के रेगिस्तान के बढ़ते विस्तार को रोकने के लिए देश के राज्यों में ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ का संचालन किया जाएगा, जिसमे राजस्थान के कितने जिलों को शामिल किया गया है -
  • (अ) 45
  • (ब) 33
  • (स) 25
  • (द) 18
उत्तर : 18
व्याख्या :
अफ्रीका की ‘ग्रेट ग्रीन वॉल’ परियोजना से प्रेरित होकर, भारत की महत्त्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य गुजरात से दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 1,400 किमी. लंबी और 5 किमी. चौड़ी हरित पट्टी स्थापित करना है।
प्रश्न 62 18वीं लोकसभा चुनाव परिणाम राजस्थान के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है -
  • (अ) भारतीय जनता पार्टी 14 सीट, वोट शेयर – 49.24%
  • (ब) कांग्रेस – 8 सीट, वोट शेयर – 37.91%
  • (स) सीपीआई (एम) – 1 सीट, वोट शेयर – 1.97%
  • (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर : उपर्युक्त में से कोई नहीं
व्याख्या :
लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की 14 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा को इस बार 49.24 प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस को 37.91 प्रतिशत वोट मिले। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 1.80, सीपीआई (एम) को 1.97 और बसपा को 0.74 फीसदी वोट मिले।
प्रश्न 63 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राज्य के किस कृषि संस्थान ने तिलहन फसलों हेतु अनुसंधान बढ़ाने के लिए भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के साथ एमओयू किया है -
  • (अ) श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर
  • (ब) राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर
  • (स) स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि राज्य विश्वविद्यालय, बीकानेर
  • (द) महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
उत्तर : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर
व्याख्या :
महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर एवं भारतीय तिलहन अनुसंधान केंद्र के मध्य एमओयू – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 31 मई 2024 को तिलहनी फसलों में अनुसंधान को गति प्रदान करने के लिए ICAR के भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
प्रश्न 64 वर्तमान में राजस्थान के टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या कितनी है?
  • (अ) 125
  • (ब) 111
  • (स) 134
  • (द) 152
उत्तर : 134
व्याख्या :
रणथंभौर, सरिस्का, धौलपुर और रामगढ़ विषधारी में बाघों की संख्या ऑल टाइम बेस्ट के मार्क को छू रही है। प्रदेश में पहली बार बाघों की संख्या 134 के आंकडे पर पहुंच गई है।
प्रश्न 65 निजी कंपनियों की तर्ज पर किस संस्थान द्वारा ऊँटनी के दूध को पाउडर के रूप में पौष्टिक व परिरक्षित करने योग्य बनाया जाएगा -
  • (अ) राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र, बीकानेर
  • (ब) ऊँट प्रजनन फार्म, बीकानेर
  • (स) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल
  • (द) भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली
उत्तर : राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र, बीकानेर
व्याख्या :
ऊंटनी का दूध अब बच्चों को भी हष्ट-पुष्ट बनाएगा। ब्रांडेड कंपनियों की तर्ज पर बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) ऊंटनी के दूध को पाउडर में बदल कर बच्चों तक इसकी पहुंच सुलभ करेगा।
प्रश्न 66 महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर राजस्थान में ब्रह्मलोक कॉरिडोर कहाँ विकसित किया जाएगा?
  • (अ) कोलायत, बीकानेर
  • (ब) आमेर, जयपुर
  • (स) बेणेश्वर, डूंगरपुर
  • (द) पुष्कर, अजमेर
उत्तर : पुष्कर, अजमेर
व्याख्या :
महाकाल कॉरिडोर उज्जैन में बना है। इसकी सफलता को देखते हुए अजमेर विकास प्राधिकरण ने पुष्कर में भी ऐसा ही ब्रह्मलोक कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है।
प्रश्न 67 सिंगापुर में आयोजित ‘वर्ल्ड सिटीज़ समिट (WCS)-2024’ में भारत का प्रतिनिधित्व कौन कर रही हैं -
  • (अ) डॉ. मंजू शर्मा
  • (ब) डॉ. रुमा देवी
  • (स) डॉ. सौम्या गुर्जर
  • (द) डॉ. अंगीता आर्य
उत्तर : डॉ. सौम्या गुर्जर
व्याख्या :
सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड सिटीज समिट 2024 में ग्रेटर जयपुर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंची।
प्रश्न 68 राजस्थान में किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अब राज्य सरकार ने कितने जिलों में उजाला क्लिनिक खोलने की हरी झंडी दी गई है -
  • (अ) 45
  • (ब) 35
  • (स) 40
  • (द) 39
उत्तर : 35
व्याख्या :
राजस्थान में किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अब राज्य सरकार ने 35 जिलों में उजाला क्लिनिक खोलने की हरी झंडी दी गई है। इसमें 10 से 19 साल की किशोरियों को समुदाय आधारित बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी।
प्रश्न 69 राजस्थान की पहली और एकमात्र महिला पहलवान कौन हैं, जिनका चयन ब्राज़ील में होने वाली ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ‘चैंपियनशिप’ में हुआ है -
  • (अ) अंगीता आर्य
  • (ब) मंजू शर्मा
  • (स) दीक्षा फौजदार
  • (द) कियाना परिहार
उत्तर : दीक्षा फौजदार
व्याख्या :
दीक्षा फौजदार 2 से 8 सिंतबर को ब्राज़ील में होने वाली ‘वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ‘चैंपियनशिप’ में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रश्न 70 राजस्थान के किस जिले का राजीविका मॉडल अफ्रीका के सेनेगल और माली देशों में 12,500 महिलाओं की आजीविका का साधन बना है -
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) श्रीगंगानगर
  • (स) धौलपुर
  • (द) प्रतापगढ़
उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
राजस्थान के धौलपुर जिले का राजीविका मॉडल पश्चिम अफ्रीकी देशों सेनेगल एवं माली में 12 हजार 500 महिलाओं की आजीविका का साधन बन गया है।

page no.(7/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.