Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 61 22वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन कहाँ किया गया है -
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) उदयपुर
  • (द) कोटा
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जयपुर के जगतपुरा स्थित राजस्थान राइफल शूटिंग प्रशिक्षण केंद्र में 22वीं राजस्थान राज्य शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान राइफल शूटिंग एसोसिएशन द्वारा किया गया था।
प्रश्न 62 वन विभाग द्वारा 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में किसे ‘अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा -
  • (अ) हिम्मता राम भांभू
  • (ब) पवन कुमार जैन
  • (स) विष्णु लाम्बा
  • (द) धर्मपाल डोगीवाल
उत्तर : पवन कुमार जैन
व्याख्या :
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार जैन 1999 बैच के आरपीएस ऑफिसर है और वे कोटा शहर में 4 लाख वृक्ष लगा चुके हैं।
प्रश्न 63 मुख्यमंत्री ने राजस्थान की पहली फ्लाइंग एकेडमी अव्याना एविएशन इंस्टिट्यूट का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
  • (अ) रातानाडा, जोधपुर
  • (ब) सांगानेर, जयपुर
  • (स) किशनगढ़, अजमेर
  • (द) डबोक, उदयपुर
उत्तर : किशनगढ़, अजमेर
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर के किशनगढ़ में राजस्थान की पहली फ्लाइंग एकेडमी की शुरुआत की है। अब पायलट बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स को राजस्थान में ही ट्रेनिंग मिल सकेगी। यह फ्लाइट स्कूल राज्य का पहला उड़ान प्रशिक्षण केन्द्र है।
प्रश्न 64 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किस राज्य को अंगदान जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के लिए ‘बेस्ट आईईसी अवॉर्ड’ प्रदान किया है -
  • (अ) गुजरात
  • (ब) हरियाणा
  • (स) मध्य प्रदेश
  • (द) राजस्थान
उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राजस्थान को अंगदान जागरूकता अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रचार-प्रसार गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए बेस्ट आईईसी अवॉर्ड प्रदान किया है।
प्रश्न 65 राज्य में कहाँ नई लेपर्ड सफारी बनाई जाएगी -
  • (अ) नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क, जयपुर
  • (ब) काजीपुरा गंगा भैरव घाटी, अजमेर
  • (स) मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर
  • (द) रावतभाटा – गांधीसागर अभयारण्य, चित्तौड़गढ़
उत्तर : काजीपुरा गंगा भैरव घाटी, अजमेर
व्याख्या :
अजमेर के निकटवर्ती ग्राम काजीपुरा पर स्थित श्रीगंगा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। 5000 हेक्टेयर भूमि पर लेपर्ड सफारी बनाने में आएगी 18 करोड़ ₹ की अनुमानित लागत।
प्रश्न 66 हाल ही में किसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है -
  • (अ) गौरव गोयल
  • (ब) रोहित सिंह
  • (स) गौरव अग्रवाल
  • (द) सौम्या झा
उत्तर : गौरव गोयल
व्याख्या :
अजमेर और कोटा के कलेक्टर रहे आईएएस गौरव गोयल अब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के संयुक्त सचिव होंगे। 2006 बैच के गोयल मौजूदा समय में राजस्थान के राज्यपाल के सचिव है।
प्रश्न 67 राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए जयपुर में राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किस थीम पर किया जाएगा -
  • (अ) कमिटेड एंड डिलीवर्ड
  • (ब) राइजिंग राजस्थान
  • (स) ग्रीन राजस्थान
  • (द) कलरफुल राजस्थान
उत्तर : राइजिंग राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए इस बार इनवेस्टमेंट समिट 9 से 11 दिसम्बर को जयपुर में होगी। समिट की थीम ‘राइजिंग राजस्थान’ होगी। इसके लिए राजस्थान सरकार 8 देशों में निवेशकों के पास जाएगी। इनमें जापान, इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया, यूके, जर्मनी, अमरीका, सिंगापुर और यूएई शामिल हैं।
प्रश्न 68 जूनागढ़ के सक्करबाग जू से शेर का जोड़ा किस बायोलॉजिकल पार्क में लाया गया है?
  • (अ) मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर
  • (ब) नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, जयपुर
  • (स) माचिया सफारी बायोलॉजिकल पार्क, जोधपुर
  • (द) सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
उत्तर : सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बन रहे लॉयन सफारी को आबाद करने के लिए गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर से शेर-शेरनी (एशियाटिक लॉयन) के जोड़े को लाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
प्रश्न 69 महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कितने आँगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे -
  • (अ) सात
  • (ब) दस
  • (स) पाँच
  • (द) आठ
उत्तर : पाँच
व्याख्या :
राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। इसको लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने ऐलान किया है।
प्रश्न 70 टोक्यो, जापान में आयोजित इंडियन ट्रेड फेयर कार्यक्रम में डॉ. श्यामलता गहलोत को किस कला के लिए सम्मानित किया गया -
  • (अ) उस्ताकला
  • (ब) टेराकोटा
  • (स) थेवाकला
  • (द) कोफ्तगिरी
उत्तर : कोफ्तगिरी
व्याख्या :
जापान के टोक्यो में हुए इंडियन ट्रेंड फेयर कार्यक्रम में लेकसिटी उदयपुर निवासी सह पावर वूमेन सोसायटी की फाउंडर डॉ. श्यामलता गहलोत ने अपनी कोफ्तगिरी की कला से भारत का परचम लहराया।

page no.(7/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.