Rajasthan Current Affairs December 2024
- प्रश्न 61 राजस्थान के किन जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे -
-
- (अ) फलोदी, हिंडौन सिटी, राजगढ़, भीम
- (ब) श्रीकरणपुर, महवा, नागौर, सतराना
- (स) सभी उपर्युक्त
- (द) केवल हिंडौन सिटी और भीम
उत्तर : सभी उपर्युक्त
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 85 नई केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की अनुमति दी है। इनमें से राजस्थान में 9 केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे।
AFS फलोदी, हिंडौन सिटी (करौली)
BSF सतराना और BSF श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर)
मेड़ता सिटी (नागौर), भीम (राजसमंद)
राजगढ़ (अलवर), महवा (दौसा)
- प्रश्न 62 हाल ही किसने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को अपनी काव्य कृति ‘मां’ की प्रति भेंट की -
-
- (अ) डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी
- (ब) डॉ. देवेंद्र कुमार धोदावत
- (स) टीना डाबी
- (द) राजनाथ सिंह
उत्तर : डॉ. देवेंद्र कुमार धोदावत
व्याख्या :
हाल ही केरल के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार धोदावत ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को अपनी काव्य कृति 'मां' की प्रति भेंट की।
- प्रश्न 63 12वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड किसे प्रदान किया गया -
-
- (अ) इंद्रेस
- (ब) जरीन सियाब
- (स) अहमद और मोहम्मद हुसैन
- (द) भवानी फिल्म
उत्तर : अहमद और मोहम्मद हुसैन
व्याख्या :
12वां राजस्थान फिल्म फेस्टिवल 2024, 28 सितंबर, 2024 को जयपुर के दीप स्मृति सभागार में आयोजित किया गया। विशेष रूप से, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अहमद और मोहम्मद हुसैन को प्रदान किया गया।
- प्रश्न 64 25वें आइफा अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन कहां किया जाएगा -
-
- (अ) मुंबई
- (ब) दिल्ली
- (स) जोधपुर
- (द) जयपुर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
पहली बार भारत में 2019 में मुंबई में आइफा अवार्ड शो आयोजित हुआ था और अब जयपुर देश का ऐसा दूसरा शहर होगा, जहां आइफा अवार्ड का आयोजन होगा। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) का आयोजन 7 से 9 मार्च 2025 तक राजधानी जयपुर स्थित जेईसीसी सीतापुरा में किया जायेगा।
- प्रश्न 65 राजस्थान के पहले पीपीपी मॉडल पर संचालित सैनिक स्कूल का उद्घाटन किसने किया -
-
- (अ) राजनाथ सिंह
- (ब) टीना डाबी
- (स) हरिभाऊ बागडे
- (द) द्रौपदी मुर्मू
उत्तर : राजनाथ सिंह
व्याख्या :
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 23 सितंबर 2024 को जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में राजस्थान के पहले पीपीपी मॉडल पर संचालित सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने जा रही है।
- प्रश्न 66 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) किसे दिव्यांगजन कल्याण के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया?
-
- (अ) डॉ. देवेंद्र कुमार धोदावत
- (ब) डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी
- (स) टीना डाबी
- (द) ओम प्रकाश माथुर
उत्तर : टीना डाबी
व्याख्या :
हाल ही बाड़मेर जिला कलक्टर टीना डाबी को दिव्यांगजन कल्याण के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘नवो बाड़मेर-समन्वित प्रयास सशक्त समाज अभियान’ पहल के लिए सम्मानित किया गया है।
- प्रश्न 67 हाल ही में (दिसंबर 2024 में) जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किस अभियान के लिए ई-शपथ पोर्टल का शुभारंभ किया -
-
- (अ) दिव्यांगजन सशक्तिकरण
- (ब) नशा मुक्त जयपुर
- (स) सैनिक स्कूल अभियान
- (द) नवो बाड़मेर अभियान
उत्तर : नशा मुक्त जयपुर
व्याख्या :
हाल ही जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने नशा मुक्त जयपुर अभियान के लिए ई-शपथ पोर्टल का शुभारंभ किया।
- प्रश्न 68 अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) 2024 के अवसर पर किस जिले को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार मिला?
-
- (अ) जयपुर और जोधपुर
- (ब) सलूंबर और डूंगरपुर
- (स) बाड़मेर और जोधपुर
- (द) जयपुर और बाड़मेर
उत्तर : सलूंबर और डूंगरपुर
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस (3 दिसंबर) के अवसर पर राजस्थान के सलूंबर एवं डूंगरपुर जिलों को राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया।
- प्रश्न 69 कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम के तहत राजस्थान में कितने ट्यूबवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा?
-
- (अ) 10 हजार
- (ब) 25 हजार
- (स) 45 हजार
- (द) 50 हजार
उत्तर : 45 हजार
व्याख्या :
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अंतर्गत प्रवासी राजस्थानियों की जनभागीदारी के माध्यम से मातृभूमि के विकास में योगदान के रूप में राजस्थान राज्य में भूजल स्तर में बढ़ोतरी के लिए 45 हजार ट्यूबवेल रिचार्ज स्ट्रक्चर का निर्माण होगा। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अंतर्गत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं बिहार के प्रवासी बंधुओं द्वारा भूजल पुनर्भरण हेतु आधुनिक रिचार्ज शाफ्ट्स का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी एवं जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- प्रश्न 70 गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कितना ब्याज अनुदान दिया जाएगा -
-
- (अ) 100 करोड़ रुपये
- (ब) 150 करोड़ रुपये
- (स) 200 करोड़ रुपये
- (द) 250 करोड़ रुपये
उत्तर : 150 करोड़ रुपये
व्याख्या :
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक के अनुसार राजस्थान सरकार 5 लाख गोपालक किसानों को राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना का लाभ देने के लिये कृतसंकल्प है। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा 150 करोड रुपये का ब्याज अनुदान दिया जायेगा। राजीविका महिला समूह की गोपालक महिलाओं को भी योजना के तहत अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया गया है। इस योजना के तहत, सरकार पशुपालकों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती है।
page no.(7/11)