Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs August 2024

प्रश्न 67 राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए जयपुर में राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किस थीम पर किया जाएगा -
  • (अ) कमिटेड एंड डिलीवर्ड
  • (ब) राइजिंग राजस्थान
  • (स) ग्रीन राजस्थान
  • (द) कलरफुल राजस्थान
उत्तर : राइजिंग राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए इस बार इनवेस्टमेंट समिट 9 से 11 दिसम्बर को जयपुर में होगी। समिट की थीम ‘राइजिंग राजस्थान’ होगी। इसके लिए राजस्थान सरकार 8 देशों में निवेशकों के पास जाएगी। इनमें जापान, इंग्लैंड, दक्षिण कोरिया, यूके, जर्मनी, अमरीका, सिंगापुर और यूएई शामिल हैं।
प्रश्न 68 जूनागढ़ के सक्करबाग जू से शेर का जोड़ा किस बायोलॉजिकल पार्क में लाया गया है?
  • (अ) मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क, बीकानेर
  • (ब) नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, जयपुर
  • (स) माचिया सफारी बायोलॉजिकल पार्क, जोधपुर
  • (द) सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
उत्तर : सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बन रहे लॉयन सफारी को आबाद करने के लिए गुजरात के जूनागढ़ स्थित सक्करबाग चिड़ियाघर से शेर-शेरनी (एशियाटिक लॉयन) के जोड़े को लाने की तैयारियां शुरू हो गई है।
प्रश्न 69 महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कितने आँगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे -
  • (अ) सात
  • (ब) दस
  • (स) पाँच
  • (द) आठ
उत्तर : पाँच
व्याख्या :
राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नए आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। इसको लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी ने ऐलान किया है।
प्रश्न 70 टोक्यो, जापान में आयोजित इंडियन ट्रेड फेयर कार्यक्रम में डॉ. श्यामलता गहलोत को किस कला के लिए सम्मानित किया गया -
  • (अ) उस्ताकला
  • (ब) टेराकोटा
  • (स) थेवाकला
  • (द) कोफ्तगिरी
उत्तर : कोफ्तगिरी
व्याख्या :
जापान के टोक्यो में हुए इंडियन ट्रेंड फेयर कार्यक्रम में लेकसिटी उदयपुर निवासी सह पावर वूमेन सोसायटी की फाउंडर डॉ. श्यामलता गहलोत ने अपनी कोफ्तगिरी की कला से भारत का परचम लहराया।
प्रश्न 71 स्कूली बच्चों को नशे से बचाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर किस अभियान की शुरुआत की जायेगी -
  • (अ) ई – साक्ष्य अभियान
  • (ब) ई-प्लेज अभियान
  • (स) ई-सुविधा अभियान
  • (द) ई-चक्षु अभियान
उत्तर : ई-प्लेज अभियान
व्याख्या :
स्कूली बच्चों को नशे से बचाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर ई-प्लेज अभियान की शुरुआत की जायेगी। इसके तहत स्कूल कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को महीने में एक दिन टास्क देगा। इसमें बच्चे अपने अभिभावकों की मदद से सोशल मीडिया पर नशे से दूर रहने के संबंध में संदेश प्रसारित करेंगे।
प्रश्न 72 TiE राजस्थान ने राज्य के स्टार्टअप्स को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किसके साथ MoU किया है -
  • (अ) कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम इंडिया (CERT-In)
  • (ब) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
  • (स) बोस्टन आईटी सॉल्यूशंस प्रा. लि., कर्नाटक
  • (द) मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर
उत्तर : बोस्टन आईटी सॉल्यूशंस प्रा. लि., कर्नाटक
व्याख्या :
टीआईई राजस्थान और बोस्टन आईटी नेराज्य केस्टार्टअप्स कोतकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत, स्टार्टअप्स को टीईटी (प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रशिक्षण), अनुप्रयोग-उन्मुख प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और क्वांटम पाठ्यक्रम, उद्योग के साथ साझेदारी और अन्य कौशल प्रदान किए जाएंगे।
प्रश्न 73 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दैनिक भास्कर समूह द्वारा 2 अगस्त से चलाए जा रहे किस अभियान की सराहना की है -
  • (अ) यशस्वी सरपंच अभियान
  • (ब) पक्षी मित्र अभियान
  • (स) कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान
  • (द) एक पेड़ एक जिंदगी अभियान
उत्तर : एक पेड़ एक जिंदगी अभियान
व्याख्या :
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों, देशी पौधों की प्रजातियों के महत्व, संरक्षण, उपयोग और उपयोगिता के बारे में अधिक जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करना था।
प्रश्न 74 राजस्थान कैडर के किस पूर्व IAS को राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का सदस्य बनाया गया है -
  • (अ) रोहित सिंह
  • (ब) डॉ. रविंद्र गोस्वामी
  • (स) नीना सिंह
  • (द) मोहनलाल लाटर
उत्तर : रोहित सिंह
व्याख्या :
रोहित कुमार सिंह 1989 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।
प्रश्न 75 देश में पहली बार किस शहर में बालकनी सोलर सिस्टम की शुरुआत की गई है?
  • (अ) जयपुर
  • (ब) बारां
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बाड़मेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
फ्लैट में सोलर सिस्टम से बिजली पैदा करने के लिए परीक्षण के मकसद से मंगलवार को राजस्थान विद्युत नियामक आयोग (आरईआरसी) के भवन में बालकनी सोलर सिस्टम लगाया। इसके साथ बालकनी सोलर सिस्टम का परीक्षण तथा शुरुआत करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया।
प्रश्न 76 राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थानी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए किस उत्सव का आयोजन किया जाएगा -
  • (अ) कोमल कोठारी साहित्य उत्सव
  • (ब) कन्हैयालाल सेठिया साहित्य उत्सव
  • (स) विजयदान देथा साहित्य उत्सव
  • (द) डॉ. सीताराम लालस साहित्य उत्सव
उत्तर : विजयदान देथा साहित्य उत्सव
व्याख्या :
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में पर्यटन कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर विजय दान देथा साहित्य उत्सव मनाने की घोषणा की है। इस पर राजस्थानी साहित्यकारों में खुशी है। वहीं देथा गांव बोरुंदा के लोगों ने भी खुशी मनाई।

page no.(8/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.