पर्यावरण रसायन
- प्रश्न 8 निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण के अजैविक घटक के अंतर्गत आते हैं -
REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I -
- (अ) पादप
- (ब) वायु
- (स) जन्तु
- (द) जीवाणु
उत्तर : वायु
- प्रश्न 9 निम्नलिखित में कौन सा जल प्रदूषण का मानवीय स्रोत नहीं है -
REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I -
- (अ) घरेलू बहिःस्त्राव
- (ब) वाहितजल
- (स) औद्योगिक बहिःस्त्राव
- (द) ह्यूमस पदार्थ
उत्तर : ह्यूमस पदार्थ
- प्रश्न 10 निम्नलिखित में से कौन सा ग्लोबल वॉर्मिंग (भूमण्डलीय तापन) का प्रमुख कारण है -
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2 -
- (अ) आई.आर. किरणों का O₂ व N₂ द्वारा पुनः विकिरण
- (ब) यू.वी. किरणों का O₂ व N₂ द्वारा पुनः विकिरण
- (स) आई.आर. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण
- (द) यू.वी. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण
उत्तर : आई.आर. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण
व्याख्या :
अवरक्त किरणों का CO2 और H2O द्वारा पुनः विकिरण ग्लोबल वॉर्मिंग (वैश्विक ऊष्मण) का प्रमुख कारण है। अवरक्त विकिरण को रोकने में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसों की क्रिया को ग्रीनहाउस प्रभाव कहा जाता है।
- प्रश्न 11 मीथेन के अतिरिक्त, कौन सी ग्रीन-हाऊस गैस कृषि-क्षेत्रों द्वारा उत्पन्न की जाती है -
Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1) -
- (अ) अमोनिया
- (ब) नाइट्रस ऑक्साइड
- (स) सल्फर डाई-ऑक्साइड
- (द) क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन
उत्तर : नाइट्रस ऑक्साइड
- प्रश्न 12 विश्व सतत् विकास सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है -
-
- (अ) विश्व बैंक
- (ब) संयुक्त राष्ट्र संघ
- (स) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
- (द) ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान
उत्तर : ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान
व्याख्या :
विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस) द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) द्वारा आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन है। इसकी स्थापना 2001 में दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन (डीएसडीएस) के रूप में हुई थी।
- प्रश्न 13 निम्नलिखित में से कौन प्रदूषित जगह में नहीं उगता है -
RAS (Pre) Exam - 2023 -
- (अ) स्यूडोमोनास
- (ब) शैवाल
- (स) लाइकेन
- (द) जिम्नोस्पर्म
उत्तर : लाइकेन
व्याख्या :
लाइकेन प्रदूषित जगह में नहीं उगते क्योंकि वे प्रदूषण के अच्छे संकेतक हैं। लाइकेन वायु प्रदूषण, विशेष रूप से सल्फर डाइऑक्साइड के प्रति संवेदनशील होते हैं। लाइकेन सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
- प्रश्न 14 निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध अम्लीय वर्षा से है?
Supervisor (women empowerment) Exam 2018 -
- (अ) वर्षा जल की pH 5.6 से कम
- (ब) वर्षा जल की pH 5.7 से 6.8 के मध्य
- (स) वर्षा जल की pH 7
- (द) वर्षा जल की pH 7 से अधिक
उत्तर : वर्षा जल की pH 5.6 से कम
- प्रश्न 15 हवा कई कारणों से प्रदूषित होती है। इनमें से कौन से प्रत्यक्ष रूप से वायु प्रदूषण का कारण नहीं हैं -
1. धूल भरी आँधी
2. ज्वालामुखी से निकलता धुआँ
3. घरेलू मलजल
4. कृषि अपशिष्ट
4. लकड़ी और कोयले का जलना
नीचे दिए गए विकल्पों में से संबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1) -
- (अ) 2, 3 और 4
- (ब) 1,2 और 4
- (स) 3 और 4
- (द) 3,4 और 5
उत्तर : 3 और 4
- प्रश्न 16 हवा के गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और मानव स्वास्थ्य पर निलंबित कण पदार्थ की उपस्थिति का प्रभाव निम्न में से कौन सा है -
Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022 -
- (अ) हवा का गुणवत्ता सूचकांक बढ़ाता है और इसका कोई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रभाव नहीं है।
- (ब) हवा का गुणवत्ता सूचकांक घटाता है और इसका कोई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रभाव नहीं है।
- (स) हवा का गुणवत्ता सूचकांक बढ़ाता है और श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकता है।
- (द) हवा का गुणवत्ता सूचकांक घटाता है और श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकता है।
उत्तर : हवा का गुणवत्ता सूचकांक बढ़ाता है और श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकता है।
व्याख्या :
वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दैनिक आधार पर वायु गुणवत्ता की जानकारी के लिए एक सूचकांक है। यह एक उपाय है कि थोड़े समय के भीतर वायु प्रदूषण किसी के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। AQI का उद्देश्य लोगों को यह जानने में मदद करना है कि स्थानीय वायु गुणवत्ता उनके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है।
- प्रश्न 17 बेसल प्रोटोकॉल निम्नलिखित में से किससे संबंधित है -
-
- (अ) ओजोन परत
- (ब) वनों का जलना
- (स) समुद्री जल का प्रदूषण
- (द) खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानातंरण
उत्तर : खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानातंरण
व्याख्या :
बेसल प्रोटोकॉल खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानान्तरण से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1989 में बेसल (स्विट्जरलैण्ड) में बेसल अभिसमय (Basel Convention) पर हस्ताक्षर किये गये। इसके मुख्य प्रावधान हैं-
(1) खतरनाक अपशिष्टों को कम करना और खतरनाक अपशिष्टों के निपटारे का उचित प्रबन्धन करके पर्यावरण को बढ़ावा देना।
(2) अपशिष्ट निपटान प्रबंधन के सिवाय खतरनाक अपशिष्टों, क्लीनिकल वेस्ट, खनन औद्योगिक कचरा, ई-कचरा, कम्प्यूटर चिप, पी.सी.वी. उपकरण, बैट्री आदि के स्थानान्तरण के लिए एक नियामक प्रणाली का गठन करना।
page no.(2/3)