भारतीय संविधान सभा तथा संविधान निर्माण
- प्रश्न 71 निम्न में से कौन प्रारूप समिति के सदस्य नहीं थे -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) एच.सी. मुखर्जी
- (ब) एन.जी. आयंगर
- (स) एस.एम. सादुल्लाह
- (द) के.एम. मुंशी
उत्तर : एच.सी. मुखर्जी
- प्रश्न 72 मौलिक कर्त्तव्यों को सिखाने संबंधी सुझावों को कार्यान्वित करने वाली समिति के अध्यक्ष निम्न में से कौन थे -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) डॉ. करण सिंह
- (ब) जे. एम. लिंगदोह
- (स) टी. एन. शेषन
- (द) जस्टिस जे. एस. वर्मा
उत्तर : जस्टिस जे. एस. वर्मा
- प्रश्न 73 1947 में विभाजन के बाद संविधान सभा में लगभग कितने सदस्य थे -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1 -
- (अ) 100
- (ब) 200
- (स) 299
- (द) 500
उत्तर : 299
- प्रश्न 74 मौलिक कर्त्तव्यों की विशेषता निम्नलिखित में से किस देश से उधार ली गई है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1 -
- (अ) यूएसए
- (ब) रूस
- (स) फ्रांस
- (द) यूके
उत्तर : रूस
- प्रश्न 75 राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत की विशेषता निम्नलिखित में से किस देश से उधार ली गई है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) फ्रांस
- (ब) कनाडा
- (स) यूएसए
- (द) आयरलैंड
उत्तर : आयरलैंड
- प्रश्न 76 संविधान सभा में निर्णय निम्न में से किस आधार पर लिए गए -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam) -
- (अ) सर्वसम्मति से
- (ब) बहुमत से
- (स) सहमति और रज़ामंदी से
- (द) अल्पमत से
उत्तर : सहमति और रज़ामंदी से
- प्रश्न 77 संविधान सभा के सदस्यों को निम्न में से किसने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam) -
- (अ) प्रांतों की जनता ने
- (ब) प्रांतों की विधानसभा ने
- (स) संघीय व्यवस्थापिका ने
- (द) प्रांतीय और संघीय व्यवस्थापिका ने
उत्तर : प्रांतों की विधानसभा ने
- प्रश्न 78 विभाजन के परिणामस्वरूप, पाकिस्तान के लिए एक अलग संविधान सभा की स्थापना की गई और कुछ प्रांतों के प्रतिनिधि सभा के सदस्य नहीं रहे । इसलिए, विधानसभा की कुल सदस्यता कम हो गई -
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam) -
- (अ) 270
- (ब) 229
- (स) 299
- (द) 289
उत्तर : 299
- प्रश्न 79 भारत की संविधान सभा के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिएं :
(i) संविधान सभा का अंतिम अधिवेशन 24 जनवरी, 1950 को हुआ।
(ii) इस अंतिम अधिवेशन में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के राष्ट्रपति पद पर विधिवत निर्वाचित घोषित किए गए।
RAS (Pre) Exam - 2023 -
- (अ) न तो (i) न ही (ii) सही है ।
- (ब) (i) और (ii) दोनों सही हैं।
- (स) केवल (ii) सही है।
- (द) केवल (i) सही है
उत्तर : (i) और (ii) दोनों सही हैं।
व्याख्या :
संविधान सभा की अंतिम बैठक अर्थात् दिनांक 24 जनवरी, 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को सर्वसम्मति से भारत का अंतरिम राष्ट्रपति चुना गया। उन्होंने 26 जनवरी, 1950 को पद की शपथ ली।
- प्रश्न 80 मूल भारतीय संविधान किसके द्वारा हस्तलिखित है -
Supervisor (women empowerment) Exam 2018 -
- (अ) नंद लाल बोस
- (ब) व्योहार राममनोहर सिन्हा
- (स) प्रेम बिहारी नारायण रायजादा
- (द) वसन्त कृष्णन् वैद्य
उत्तर : प्रेम बिहारी नारायण रायजादा
page no.(8/9)