Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs June 2024

प्रश्न 71 राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य के पद पर रहते हुए किस शख्सियत का निधन हो गया है -
  • (अ) कुलदीप धामा
  • (ब) डी. एस. तिवारी
  • (स) बी. एल. रावत
  • (द) जसवंत सिंह राठी
उत्तर : जसवंत सिंह राठी
व्याख्या :
राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य जसवंत सिंह राठी का जयपुर में निधन हो गया। गहलोत सरकार ने जसवंत राठी को नियुक्ति दी थी। वह आरपीएसी के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके है। अशोक गहलोत के कार्यकाल में अक्टूबर 2020 में जसवंत राठी को RPSC सदस्य बनाया गया था।
प्रश्न 72 महिलाओं को हेल्थ एवं सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट के प्रति जागरूक करने हेतु किस विभाग द्वारा ‘वुमेंस साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया है -
  • (अ) महिला एवं बाल विकास विभाग
  • (ब) चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • (स) राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल
  • (द) महिला अधिकारिता विभाग
उत्तर : राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल
व्याख्या :
राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति एवं सस्टेनेबल परिवहन के प्रति जागरूक करने के लिए महिलाओं पर केंद्रित विमेंस साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है।
प्रश्न 73 भीलवाड़ा जिले के बांधो के जीर्णोद्वार हेतु किस देश के साथ MoU किया गया है -
  • (अ) फ्रांस
  • (ब) जापान
  • (स) इजराइल
  • (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर : जापान
व्याख्या :
भीलवाड़ा जिले के बांधो के जीर्णोद्वार हेतु जापान के साथ MoU किया गया है, जिसके तहत जैतपुरा, कुंडियाखाळ, अनवासा व मोतीपुरा चार बांधों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
प्रश्न 74 इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने हेतु किस खिलाड़ी का चयन हुआ है -
  • (अ) चन्द्र प्रताप सिंह
  • (ब) कुलदीप धामा
  • (स) मंजीत पाणिग्रही
  • (द) टी के मोहंती
उत्तर : चन्द्र प्रताप सिंह
व्याख्या :
जयपुर के चन्द्र प्रताप सिंह का इंग्लिश काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए चयन हुआ है। सीजन-2024 के लिए सरे काउंटी, लंदन में स्थित क्लब से एक साल का करार हुआ। चन्द्र प्रताप सिंह जूनियर व सब-जूनियर क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
प्रश्न 75 राजीव गांधी एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना का परिवर्तित नाम क्या है -
  • (अ) पं. दीनदयाल एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना
  • (ब) स्वामी विवेकानंद एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना
  • (स) इंदिरा गांधी एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना
  • (द) अटल एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना
उत्तर : स्वामी विवेकानंद एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना
व्याख्या :
प्रदेश की भाजपा सरकार ने राजीव गांधी एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप योजना का नाम बदल दिया है। अब इसे स्वामी विवेकानंद एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप के नाम से जाना जाएगा।
प्रश्न 76 आधुनिकतम आपातकालीन ‘अगड़ावा एयरस्ट्रिप’ जिसका निर्माण पूर्ण हो चुका है, किस जिले में स्थित है -
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) बाड़मेर
  • (द) सांचौर
उत्तर : सांचौर
व्याख्या :
राजस्थान के सांचौर जिले के अगड़ावा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 925A पर बनी आपातकालीन स्थित यह एयर स्ट्रीप भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है। इसके कारण आवश्यकता होने पर आपातकालीन स्थितियों में यह काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।
प्रश्न 77 हाल ही में (जून 2024 में) राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के पद पर किसे नियुक्त किया गया है -
  • (अ) नवीन महाजन
  • (ब) राजीव धनखड़
  • (स) गंगाराम मूलचंदानी
  • (द) अशोक गुप्ता
उत्तर : गंगाराम मूलचंदानी
व्याख्या :
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सेवानिवृत न्यायाधीश गंगाराम मूलचंदानी को राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत अधिकारी अशोक गुप्ता को सदस्य के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
प्रश्न 78 सरकारी स्कूलों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् और यूनिसेफ द्वारा ‘सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस प्रोग्राम’ हेतु कौन-से जिलों का चयन किया गया है -
  • (अ) डूंगरपुर, बाड़मेर
  • (ब) अलवर, करौली
  • (स) उदयपुर, अजमेर
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : उपर्युक्त सभी
व्याख्या :
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आत्म-सम्मान और शारीरिक आत्मविश्वास पर एक पाठ्यक्रम शुरू किया है, जिसमें उन्हें कॉमिक पुस्तकों के माध्यम से उनके शरीर में होने वाले बदलावों के बारे में बताया जाएगा । पाठ्यक्रम को सबसे पहले बाड़मेर और डूंगरपुर जिलों में यूनिसेफ के साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था और शिक्षकों को विद्यार्थियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। पायलट प्रोजेक्ट के बाद, कार्यक्रम को दूसरे चरण में अजमेर, करौली, उदयपुर और अलवर में लागू किया जा रहा है।
प्रश्न 79 शिक्षा से वंचित बालिकाओं को स्कूलों से जोड़ने हेतु 21 जून को राज्य सरकार के द्वारा कौन-सा प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया है -
  • (अ) लाडो रानी प्रोजेक्ट
  • (ब) लाडो गा भाग प्रोजेक्ट
  • (स) जैसाण शक्ति प्रोजेक्ट
  • (द) आपणी लाडो प्रोजेक्ट
उत्तर : आपणी लाडो प्रोजेक्ट
व्याख्या :
राजस्थान में सरकार ने 21 जून को आपणी लाडो प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत जुलाई में सरकारी स्कूलों की अगुवाई में ग्रामीणों और शहरवासियों के बीच इस प्रोजेक्ट को पहुंचाकर शिक्षा से वंचित बालिकाओं को स्कूलों से जोड़ेंगे।
प्रश्न 80 ब्रिक्स एशियाई चेंबर ऑफ कॉमर्स, मलेशिया की ओर से ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड से किसे सम्मानित किया गया है -
  • (अ) गोविंद सिंह टांक
  • (ब) हेमलता दिवाकर
  • (स) सुषमा खरकवाल
  • (द) अशोक सिंह राठौड़
उत्तर : अशोक सिंह राठौड़
व्याख्या :
बीकानेर के कर्नल (डॉक्टर) अशोक सिंह राठौड़ को ब्रिक्स एशियन चेंबर ऑफ कॉमर्स मलेशिया द्वारा सामाजिक समरसता, नेतृत्व और अनुकरणीय प्रस्तुतियों के लिए ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गयाl इसके साथ ही घोड़े की पीठ पर तीस मिनट योगासन के लिए एशियन अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कर्नल राठौड़ के नाम से दर्ज किया गया।

page no.(8/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.