Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

August 2024 Current Affairs

प्रश्न 71 हाल ही में (अगस्त 2024 में) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में किस ऐप का लोकार्पण किया -
  • (अ) ई-साक्ष्य
  • (ब) न्याय सेतु
  • (स) न्याय श्रुति
  • (द) सभी उपरोक्त
उत्तर : सभी उपरोक्त
व्याख्या :
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के लिए ई-साक्ष्य, न्याय सेतु, न्याय श्रुति और ई- समन ऐप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रश्न 72 10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के उत्सव के लिए नई दिल्ली में कौन सी प्रदर्शनी शुरू हुई -
  • (अ) विरासत
  • (ब) सांस्कृतिक धरोहर
  • (स) हथकरघा महोत्सव
  • (द) कारीगर मेला
उत्तर : विरासत
व्याख्या :
10वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उत्‍सव मनाने को समर्पित एक पखवाड़े तक चलने वाली प्रदर्शनी “विरासत” शनिवार, 3 अगस्त, 2024 को जनपथ स्थित हथकरघा हाट में शुरू हुई। इस प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, के तत्वावधान में राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड (एनएचडीसी) कर रहा है, जिसका समापन 16 अगस्त, 2024 को होगा। इस वर्ष 10वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 7 अगस्त को मनाया जाएगा।
प्रश्न 73 हाल ही में (अगस्त 2024 में) दलजीत सिंह चौधरी ने किस बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला -
  • (अ) सशस्त्र सीमा बल
  • (ब) सीमा सुरक्षा बल
  • (स) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
  • (द) भारतीय तट रक्षक
उत्तर : सीमा सुरक्षा बल
व्याख्या :
सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। श्री चौधरी भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें इसी वर्ष जनवरी में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक बनाया गया था।
प्रश्न 74 हाल ही में (अगस्त 2024 में) डॉ. ग्रिंसन जॉर्ज को किस संस्थान का निदेशक नियुक्त किया गया है -
  • (अ) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
  • (ब) केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान
  • (स) राष्ट्रीय जैव विविधता संस्थान
  • (द) समुद्री पर्यावरण अनुसंधान संस्थान
उत्तर : केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान
व्याख्या :
डॉ. ग्रिंसन जॉर्ज ने आईसीएआर-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (सीएमएफआरआई) में निदेशक का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले, उन्होंने सीएमएफआरआई में समुद्री जैव विविधता और पर्यावरण प्रबंधन प्रभाग का नेतृत्व किया और ढाका में सार्क में वरिष्ठ कार्यक्रम विशेषज्ञ के रूप में कार्य किया।
प्रश्न 75 हाल ही में (जुलाई 2024 में) राष्ट्रीय आवास बैंक के नए प्रबंध निदेशक कौन बने हैं -
  • (अ) राजेश कुमार
  • (ब) संजय शुक्ला
  • (स) विनोद शर्मा
  • (द) मनीष तिवारी
उत्तर : संजय शुक्ला
व्याख्या :
राष्ट्रीय आवास बैंक ने घोषणा की है कि संजय शुक्ला ने 30 जुलाई, 2024 से आधिकारिक तौर पर प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार ग्रहण कर लिया है।
प्रश्न 76 हाल ही में (जुलाई 2024 में) कौन से स्टार्टअप ने IRDAI ब्रोकिंग लाइसेंस प्राप्त किया है -
  • (अ) PolicyBazaar
  • (ब) Coverzy
  • (स) InsurTech
  • (द) DigiInsure
उत्तर : Coverzy
व्याख्या :
बेंगलुरु स्थित इंश्योरटेक स्टार्टअप कोवरज़ी ने हाल ही में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) से डायरेक्ट ब्रोकिंग (सामान्य) लाइसेंस प्राप्त करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
प्रश्न 77 हाल ही में (अगस्त 2024 में) IRDAI ने किस कंपनी पर 2 करोड़ का जुर्माना लगाया है -
  • (अ) LIC
  • (ब) HDFC Life
  • (स) ICICI Prudential
  • (द) SBI Life
उत्तर : HDFC Life
व्याख्या :
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एचडीएफसी लाइफ पर विभिन्न आईआरडीएआई नियमों का उल्लंघन करने के लिए कुल 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है।
प्रश्न 78 भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में किस टीम को हराया -
  • (अ) जर्मनी
  • (ब) ऑस्ट्रेलिया
  • (स) ब्रिटेन
  • (द) अर्जेंटीना
उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। हालांकि नियमित समय (120 मिनट) के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा था। शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल बचाए।
प्रश्न 79 केंद्र सरकार ने लोकप्रिय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति को किस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया -
  • (अ) 2012
  • (ब) 2013
  • (स) 2014
  • (द) 2016
उत्तर : 2016
व्याख्या :
लोकप्रिय भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति (84) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। भरत नाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य से भारत की ख्याति को पूरी दुनिया में फैलाने वाली यामिनी आंध्र प्रदेश से जुड़ी एक तेलुगु अभिनेत्री थीं। यामिनी को केंद्र सरकार ने 1968 में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। यामिनी ने दिल्ली में ‘यामिनी स्कूल ऑफ डांस’ की स्थापना की और कई युवाओं को भरत नाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्य में प्रशिक्षित किया। उन्होंने ‘ए पैशन फॉर डांस’ नामक भी पुस्तक लिखी।
प्रश्न 80 कोल इंडिया लिमिटेड की आशीष योजना के तहत प्रति वर्ष कितनी राशि की छात्रवृत्ति दी जाती है -
  • (अ) 30 हजार रुपये
  • (ब) 45 हजार रुपये
  • (स) 50 हजार रुपये
  • (द) 60 हजार रुपये
उत्तर : 45 हजार रुपये
व्याख्या :
कोल इंडिया लिमिटेड ने समाज की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सीआईएल आशीष (आयुष्मान शिक्षा सहायता) योजना शुरू की है। सीआईएल ने शनिवार को इस योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई, जबकि अनुकंपा नियुक्ति के तहत 424 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए हैं। कोल इंडिया लिमिटेड एएसएचआईएस योजना के तहत पात्र बच्चों को चार साल की अवधि के लिए प्रति वर्ष 45 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देगी, ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

page no.(8/49)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.